logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल जिला कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की ली कुशलक्षेम, घटनास्थल का भी किया निरीक्षण रेलमगरा। गणपति विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खटूकड़ा से बनेड़िया के बीच कालका माता रोड पर बोर का बावजी के पास गणपति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा उस समय हुआ जब तुर्कियाखेड़ा गांव के ग्रामीण सांसेरा स्थित जलदेवी माताजी तालाब में गणपति प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के लिए गांव की बहन-बेटियों को भी बुलाया गया था। ग्रामीण चार ट्रैक्टरों में गणपति प्रतिमाएं लेकर सांसेरा के पास स्थित जलदेवी माताजी तालाब पहुंचे थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कालका माता रोड पर बोर का बावजी के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चार लोगों की मौके पर मौत थानाधिकारी प्रवीणसिंह ने बताया कि हादसे में तुर्कियाखेड़ा निवासी ललिताकंवर (21) पुत्री भंवरसिंह, हरीश (12) पुत्र राजकुमार लोहार, शंकरसिंह (60) पुत्र जोधसिंह तथा तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पाकंवर (45) पत्नी शंभूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 13 लोग घायल, अस्पतालों में कराया उपचार हादसे में फतहनगर निवासी नारायणी (45) पत्नी भंवरलाल लोहार, तुर्कियाखेड़ा निवासी सरिता (40) पत्नी प्रकाशदास, आशाकंवर (19) पुत्री भंवरसिंह, सूरजकंवर (40) पत्नी पिंटूसिंह, सीमा (27) पुत्री कालू गाडरी, सीमा (38) पुत्री गोपीलाल, भागु (50) पत्नी भैरूलाल, अनिताकंवर, अर्जुनलाल, कृष्णाकंवर, प्रियंका, लीला और विशाल घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए आरके चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उदयपुर रेफर किया गया। कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल घायलों की स्थिति जानने के लिए जिला आरके चिकित्सालय पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां घायलों के उपचार की स्थिति तथा हादसे में मृतकों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक, उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, तहसीलदार राजेंद्र मोहन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था और घायलों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की जानकारी ली। घटनास्थल पहुंचकर हादसे की ली बारीकी से जानकारी अस्पतालों में घायलों एवं मृतकों की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना होकर सीधे हादसे वाले स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीणों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति को देखा और हादसे के कारणों से जुड़ी जानकारी जुटाई। गांव में पसरा शोक गणपति विसर्जन के बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से तुर्कियाखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस कार्यक्रम में ग्रामीण खुशी और उत्साह के साथ शामिल हुए थे, उसी दौरान हुए हादसे ने परिवारों और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया।

14 hrs ago
user_रेलमगरा न्यूज़
रेलमगरा न्यूज़
Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • यात्रा का आनंद लेते हुए रमेश जी पुरबिया नंदू बाई यात्रा काआनंद लेते हुए संवाददाता नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    4
    यात्रा का आनंद लेते हुए रमेश जी पुरबिया नंदू बाई यात्रा काआनंद लेते हुए संवाददाता नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भटेवर में गणपति विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में गणपति विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भटेवर कस्बे में थंबवाड़ा के राजा, एमपी बॉर्डर पीपल चौक मोहल्ला, पुराना चौराया बस स्टैंड के पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनन्त चतुर्थदर्शी पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
    1
    भटेवर में गणपति विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात
वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में गणपति विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भटेवर कस्बे में थंबवाड़ा के राजा, एमपी बॉर्डर पीपल चौक मोहल्ला, पुराना चौराया बस स्टैंड के पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनन्त चतुर्थदर्शी पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार
    1
    गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा
गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏
    1
    रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया
रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏
    user_Laxman Lal
    Laxman Lal
    Salesperson भादेसर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन* रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
    3
    *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास 

भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार Bhadesar, Chittorgarh•
    15 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल जिला कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की ली कुशलक्षेम, घटनास्थल का भी किया निरीक्षण रेलमगरा। गणपति विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खटूकड़ा से बनेड़िया के बीच कालका माता रोड पर बोर का बावजी के पास गणपति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा उस समय हुआ जब तुर्कियाखेड़ा गांव के ग्रामीण सांसेरा स्थित जलदेवी माताजी तालाब में गणपति प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के लिए गांव की बहन-बेटियों को भी बुलाया गया था। ग्रामीण चार ट्रैक्टरों में गणपति प्रतिमाएं लेकर सांसेरा के पास स्थित जलदेवी माताजी तालाब पहुंचे थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कालका माता रोड पर बोर का बावजी के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चार लोगों की मौके पर मौत थानाधिकारी प्रवीणसिंह ने बताया कि हादसे में तुर्कियाखेड़ा निवासी ललिताकंवर (21) पुत्री भंवरसिंह, हरीश (12) पुत्र राजकुमार लोहार, शंकरसिंह (60) पुत्र जोधसिंह तथा तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पाकंवर (45) पत्नी शंभूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 13 लोग घायल, अस्पतालों में कराया उपचार हादसे में फतहनगर निवासी नारायणी (45) पत्नी भंवरलाल लोहार, तुर्कियाखेड़ा निवासी सरिता (40) पत्नी प्रकाशदास, आशाकंवर (19) पुत्री भंवरसिंह, सूरजकंवर (40) पत्नी पिंटूसिंह, सीमा (27) पुत्री कालू गाडरी, सीमा (38) पुत्री गोपीलाल, भागु (50) पत्नी भैरूलाल, अनिताकंवर, अर्जुनलाल, कृष्णाकंवर, प्रियंका, लीला और विशाल घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए आरके चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उदयपुर रेफर किया गया। कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल घायलों की स्थिति जानने के लिए जिला आरके चिकित्सालय पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां घायलों के उपचार की स्थिति तथा हादसे में मृतकों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक, उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, तहसीलदार राजेंद्र मोहन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था और घायलों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की जानकारी ली। घटनास्थल पहुंचकर हादसे की ली बारीकी से जानकारी अस्पतालों में घायलों एवं मृतकों की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना होकर सीधे हादसे वाले स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीणों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति को देखा और हादसे के कारणों से जुड़ी जानकारी जुटाई। गांव में पसरा शोक गणपति विसर्जन के बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से तुर्कियाखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस कार्यक्रम में ग्रामीण खुशी और उत्साह के साथ शामिल हुए थे, उसी दौरान हुए हादसे ने परिवारों और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया।
    1
    गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल
गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल
जिला कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की ली कुशलक्षेम, घटनास्थल का भी किया निरीक्षण
रेलमगरा। गणपति विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खटूकड़ा से बनेड़िया के बीच कालका माता रोड पर बोर का बावजी के पास गणपति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा उस समय हुआ जब तुर्कियाखेड़ा गांव के ग्रामीण सांसेरा स्थित जलदेवी माताजी तालाब में गणपति प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के लिए गांव की बहन-बेटियों को भी बुलाया गया था। ग्रामीण चार ट्रैक्टरों में गणपति प्रतिमाएं लेकर सांसेरा के पास स्थित जलदेवी माताजी तालाब पहुंचे थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कालका माता रोड पर बोर का बावजी के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
चार लोगों की मौके पर मौत
थानाधिकारी प्रवीणसिंह ने बताया कि हादसे में तुर्कियाखेड़ा निवासी ललिताकंवर (21) पुत्री भंवरसिंह, हरीश (12) पुत्र राजकुमार लोहार, शंकरसिंह (60) पुत्र जोधसिंह तथा तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पाकंवर (45) पत्नी शंभूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
13 लोग घायल, अस्पतालों में कराया उपचार
हादसे में फतहनगर निवासी नारायणी (45) पत्नी भंवरलाल लोहार, तुर्कियाखेड़ा निवासी सरिता (40) पत्नी प्रकाशदास, आशाकंवर (19) पुत्री भंवरसिंह, सूरजकंवर (40) पत्नी पिंटूसिंह, सीमा (27) पुत्री कालू गाडरी, सीमा (38) पुत्री गोपीलाल, भागु (50) पत्नी भैरूलाल, अनिताकंवर, अर्जुनलाल, कृष्णाकंवर, प्रियंका, लीला और विशाल घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए आरके चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उदयपुर रेफर किया गया।
कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी
हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल घायलों की स्थिति जानने के लिए जिला आरके चिकित्सालय पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां घायलों के उपचार की स्थिति तथा हादसे में मृतकों के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक, उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, तहसीलदार राजेंद्र मोहन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था और घायलों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की जानकारी ली।
घटनास्थल पहुंचकर हादसे की ली बारीकी से जानकारी
अस्पतालों में घायलों एवं मृतकों की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना होकर सीधे हादसे वाले स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीणों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति को देखा और हादसे के कारणों से जुड़ी जानकारी जुटाई।
गांव में पसरा शोक
गणपति विसर्जन के बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से तुर्कियाखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस कार्यक्रम में ग्रामीण खुशी और उत्साह के साथ शामिल हुए थे, उसी दौरान हुए हादसे ने परिवारों और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.