logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गणपति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप* *एसाऊ गांव में हादसा, झाड़ोली निवासी युवक की तलाश तेज; पुलिस-प्रशासन मौके पर* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती एसाऊ गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। विसर्जन के दौरान एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डूबा युवक झाड़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, वहीं सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी में युवक की तलाश तेज कर दी है। मौके पर पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा, थानाधिकारी चैल सिंह, कांस्टेबल कल्याण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-जाप्ता मौजूद है। देर शाम तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणपति विसर्जन में शामिल लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

6 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
6 hrs ago
c4bae13b-f65c-43c0-8c17-578924f0db6b

*गणपति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप* *एसाऊ गांव में हादसा, झाड़ोली निवासी युवक की तलाश तेज; पुलिस-प्रशासन मौके पर* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती एसाऊ गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। विसर्जन के दौरान एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डूबा युवक झाड़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को

मौके पर बुलाया गया, वहीं सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी में युवक की तलाश तेज कर दी है। मौके पर पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा, थानाधिकारी चैल सिंह, कांस्टेबल कल्याण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-जाप्ता मौजूद है। देर शाम तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणपति विसर्जन में शामिल लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज आज दिनांक 25 सितंबर 2026 शहर के छावनी मोहल्ले में वार्ड संख्या 7 के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही मोहल्ले में कार्य व्यवस्था संभालने में लग गए बद्रजी वास में इलेक्ट्रिक पोल टूटे हुए थे उन्हें नए सिरे से लगाने के आदेश दिए वही सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जाया जा लिया
    4
    शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल
शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल
शिवगंज आज दिनांक 25 सितंबर 2026 शहर के छावनी मोहल्ले में वार्ड संख्या 7 के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही मोहल्ले में कार्य व्यवस्था संभालने में लग गए बद्रजी वास में इलेक्ट्रिक पोल टूटे हुए थे उन्हें नए सिरे से लगाने के आदेश दिए वही सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जाया जा लिया
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन, रेवदर में 71 स्थानों पर एक सुर में गूंजा 'वंदे मातरम', 16 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया सस्वर गायन महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने (1856-2026) के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को विद्या भारती द्वारा देशभर में भव्य आयोजन किए गए। रेवदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सुबह 11 बजे एक साथ वंदेमातरम् गाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विस्तारक कमलेश, उपाध्यक्ष पूनम सिंह सोलंकी और प्रधानाचार्य प्रवीण रावल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बताया गया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वाधीनता संग्राम का वह महामंत्र है जिसने लाखों युवाओं में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा जगाई थी। आज 150 साल बाद भी इस गीत के स्वर धमनियों में राष्ट्रप्रेम का संचार करते हैं। संकुल प्रभारी एवं प्रधानाचार्य प्रवीण रावल ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत क्षेत्र के कुल 71 स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इन सभी स्थानों को मिलाकर कुल 16 हजार 833 विद्यार्थियों ने पूरे गर्व के साथ अपनी सहभागिता निभाई। रावल ने बताया कि इसमें विद्या भारती के 6 स्कूलों के 2 हजार 700 विद्यार्थियों और अन्य 65 स्कूलों के 14 हजार 133 विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रगीत के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।
    1
    राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन, रेवदर में 71 स्थानों पर एक सुर में गूंजा 'वंदे मातरम', 16 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया सस्वर गायन
महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने (1856-2026) के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को विद्या भारती द्वारा देशभर में भव्य आयोजन किए गए। रेवदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सुबह 11 बजे एक साथ वंदेमातरम् गाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विस्तारक कमलेश, उपाध्यक्ष पूनम सिंह सोलंकी और प्रधानाचार्य प्रवीण रावल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बताया गया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वाधीनता संग्राम का वह महामंत्र है जिसने लाखों युवाओं में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा जगाई थी। आज 150 साल बाद भी इस गीत के स्वर धमनियों में राष्ट्रप्रेम का संचार करते हैं।
संकुल प्रभारी एवं प्रधानाचार्य प्रवीण रावल ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत क्षेत्र के कुल 71 स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इन सभी स्थानों को मिलाकर कुल 16 हजार 833 विद्यार्थियों ने पूरे गर्व के साथ अपनी सहभागिता निभाई। रावल ने बताया कि इसमें विद्या भारती के 6 स्कूलों के 2 हजार 700 विद्यार्थियों और अन्य 65 स्कूलों के 14 हजार 133 विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रगीत के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नगर पालिका उपाध्यक्ष साधना ढाका ने शुरू की ‘साधना’। वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर शुरू की राजनीतिक पारी, समाज को बताया अपना परिवार। आबूरोड। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत सामाजिक आशीर्वाद के साथ की। गांधीनगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। साधना ढाका ने समाजबंधुओं का तिलक, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज को अपना परिवार बताते हुए कहा कि शहर के विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर काम करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। साधना ढाका ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नगर के विकास से जुड़े कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया जाएगा और शहर की स्वच्छता एवं विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के लोगों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा मिल-जुलकर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजय ढाका की ओर से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के बंधु मौजूद रहे। समाजजनों की ओर से साधना ढाका को पालिका उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी गईं और शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सम्मान, आपसी संवाद और सहयोग का माहौल नजर आया। वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर साधना ढाका ने अपनी नई जिम्मेदारी में सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने और आबूरोड के विकास एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
    4
    नगर पालिका उपाध्यक्ष साधना ढाका ने शुरू की ‘साधना’।

वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर शुरू की राजनीतिक पारी, समाज को बताया अपना परिवार।
आबूरोड। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत सामाजिक आशीर्वाद के साथ की। गांधीनगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। साधना ढाका ने समाजबंधुओं का तिलक, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज को अपना परिवार बताते हुए कहा कि शहर के विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर काम करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। साधना ढाका ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नगर के विकास से जुड़े कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया जाएगा और शहर की स्वच्छता एवं विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के लोगों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा मिल-जुलकर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजय ढाका की ओर से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के बंधु मौजूद रहे। समाजजनों की ओर से साधना ढाका को पालिका उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी गईं और शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक सम्मान, आपसी संवाद और सहयोग का माहौल नजर आया। वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर साधना ढाका ने अपनी नई जिम्मेदारी में सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने और आबूरोड के विकास एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जालोद शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ पंडित जितेंद्र दवे ने कथा का वाचन किया इस दौरान भगवान अनंत की महा आरती आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    3
    जालोद शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ पंडित जितेंद्र दवे ने कथा का वाचन किया इस दौरान भगवान अनंत की महा आरती आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस के हाथ अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने तथा चोरी का माल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मारवाड़ गोडवाड़ न्यूज़
    1
    गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस के हाथ अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने तथा चोरी का माल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
मारवाड़ गोडवाड़ न्यूज़
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की
पाली/बाली -  बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए।
आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक
मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन ### परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन शिवगंज। परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से परमार परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं श्री सत्यनारायण कथा पाठ का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम खेतेन्द्र कुमार परमार के निज निवास पर आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे से श्री सत्यनारायण कथा पाठ तथा सुबह 11:15 बजे से अनंत चतुर्दशी व्रत कथा एवं उद्यापन कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे माली समाज छात्रावास, न्यू गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका के सामने भोजन प्रसादी रखी गई है। आयोजन श्रीमती चम्पादेवी एवं श्री खेतेन्द्रजी परमार के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर श्रीमती पूजादेवी एवं श्री जिनेश परमार, कीर्तिक परमार, हिमांशु परमार, शिवांश परमार सहित समस्त परमार परिवार ने श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। निवास स्थल: खेतेन्द्र कुमार नारायणलालजी परमार, गोकुलवाड़ी बगीचे वाली गली, शिवगंज, जिला सिरोही। परमार परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
    3
    परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन
### 
परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन
शिवगंज। परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से परमार परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं श्री सत्यनारायण कथा पाठ का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम खेतेन्द्र कुमार परमार के निज निवास पर आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे से श्री सत्यनारायण कथा पाठ तथा सुबह 11:15 बजे से अनंत चतुर्दशी व्रत कथा एवं उद्यापन कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे माली समाज छात्रावास, न्यू गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका के सामने भोजन प्रसादी रखी गई है।
आयोजन श्रीमती चम्पादेवी एवं श्री खेतेन्द्रजी परमार के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर श्रीमती पूजादेवी एवं श्री जिनेश परमार, कीर्तिक परमार, हिमांशु परमार, शिवांश परमार सहित समस्त परमार परिवार ने श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है।
निवास स्थल: खेतेन्द्र कुमार नारायणलालजी परमार, गोकुलवाड़ी बगीचे वाली गली, शिवगंज, जिला सिरोही।
परमार परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *गणपति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप* *एसाऊ गांव में हादसा, झाड़ोली निवासी युवक की तलाश तेज; पुलिस-प्रशासन मौके पर* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती एसाऊ गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। विसर्जन के दौरान एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डूबा युवक झाड़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, वहीं सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी में युवक की तलाश तेज कर दी है। मौके पर पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा, थानाधिकारी चैल सिंह, कांस्टेबल कल्याण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-जाप्ता मौजूद है। देर शाम तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणपति विसर्जन में शामिल लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
    2
    *गणपति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप*
*एसाऊ गांव में हादसा, झाड़ोली निवासी युवक की तलाश तेज; पुलिस-प्रशासन मौके पर*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती एसाऊ गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। विसर्जन के दौरान एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डूबा युवक झाड़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, वहीं सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी में युवक की तलाश तेज कर दी है।
मौके पर पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा, थानाधिकारी चैल सिंह, कांस्टेबल कल्याण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-जाप्ता मौजूद है। देर शाम तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणपति विसर्जन में शामिल लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.