Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज आज दिनांक 25 सितंबर 2026 शहर के छावनी मोहल्ले में वार्ड संख्या 7 के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही मोहल्ले में कार्य व्यवस्था संभालने में लग गए बद्रजी वास में इलेक्ट्रिक पोल टूटे हुए थे उन्हें नए सिरे से लगाने के आदेश दिए वही सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जाया जा लिया
अशोक कुमार माली
शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज आज दिनांक 25 सितंबर 2026 शहर के छावनी मोहल्ले में वार्ड संख्या 7 के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही मोहल्ले में कार्य व्यवस्था संभालने में लग गए बद्रजी वास में इलेक्ट्रिक पोल टूटे हुए थे उन्हें नए सिरे से लगाने के आदेश दिए वही सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जाया जा लिया
More news from राजस्थान and nearby areas
- शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज आज दिनांक 25 सितंबर 2026 शहर के छावनी मोहल्ले में वार्ड संख्या 7 के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही मोहल्ले में कार्य व्यवस्था संभालने में लग गए बद्रजी वास में इलेक्ट्रिक पोल टूटे हुए थे उन्हें नए सिरे से लगाने के आदेश दिए वही सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जाया जा लिया4
- गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस के हाथ अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने तथा चोरी का माल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मारवाड़ गोडवाड़ न्यूज़1
- वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- जालोद शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ पंडित जितेंद्र दवे ने कथा का वाचन किया इस दौरान भगवान अनंत की महा आरती आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे3
- गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंजी पाली नगरी: 1000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन संपन्न रिपोर्टर: दिपांशु चौहान | पाली पाली। धर्मनगरी पाली में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण समापन हुआ। शहर के विभिन्न पांडालों, मोहल्लों और घर-घर में स्थापित 1000 से अधिक छोटी-बड़ी सिद्धिविनायक गणेश जी की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" और "एक दो तीन चार, गणपति जी की जय जयकार" के गगनभेदी जयकारों से पूरी पाली नगरी गुंजायमान हो उठी। झांकियों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब मुख्य विसर्जन शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु एवं युवा थिरकते नजर आए। अबीर-गुलाल की होली के बीच श्रद्धालुओं ने बाप्पा को रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि की कामना के साथ अंतिम विदाई दी। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों से गुजरती शोभायात्रा पर शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रशासनिक सतर्कता और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। बांडी नदी तट, शहर के प्रमुख तालाबों तथा विशेष रूप से तैयार किए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए संवेदनशील घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, गोताखोर टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रखी गईं। नगर परिषद की ओर से सभी विसर्जन स्थलों पर क्रेन, पर्याप्त रोशनी और सफाई के विशेष प्रबंध किए गए थे। प्रशासनिक मुस्तैदी और आमजन के सहयोग से गणेश विसर्जन का यह भव्य और ऐतिहासिक आयोजन शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- बीवीएस क्लब की गजानन प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे हुआ भव्य विसर्जन, जयकारों से गूंजी पाली की धारा पाली। शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच बीवीएस क्लब (BVS Club) पाली द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को भावभिनी विदाई दी। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो गया। देर रात 12:15 बजे बीवीएस क्लब के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महाआरती कर प्रतिमा का जल प्रवाह किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और बड़ी संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। रिपोर्टर: दीपांशु चौहान (Deepanshu Chouhan)4
- परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन ### परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन शिवगंज। परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से परमार परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं श्री सत्यनारायण कथा पाठ का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम खेतेन्द्र कुमार परमार के निज निवास पर आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे से श्री सत्यनारायण कथा पाठ तथा सुबह 11:15 बजे से अनंत चतुर्दशी व्रत कथा एवं उद्यापन कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे माली समाज छात्रावास, न्यू गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका के सामने भोजन प्रसादी रखी गई है। आयोजन श्रीमती चम्पादेवी एवं श्री खेतेन्द्रजी परमार के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर श्रीमती पूजादेवी एवं श्री जिनेश परमार, कीर्तिक परमार, हिमांशु परमार, शिवांश परमार सहित समस्त परमार परिवार ने श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। निवास स्थल: खेतेन्द्र कुमार नारायणलालजी परमार, गोकुलवाड़ी बगीचे वाली गली, शिवगंज, जिला सिरोही। परमार परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।3
- *गणपति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप* *एसाऊ गांव में हादसा, झाड़ोली निवासी युवक की तलाश तेज; पुलिस-प्रशासन मौके पर* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती एसाऊ गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। विसर्जन के दौरान एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डूबा युवक झाड़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, वहीं सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी में युवक की तलाश तेज कर दी है। मौके पर पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा, थानाधिकारी चैल सिंह, कांस्टेबल कल्याण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-जाप्ता मौजूद है। देर शाम तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणपति विसर्जन में शामिल लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।2