नगर पालिका उपाध्यक्ष साधना ढाका ने शुरू की ‘साधना’। वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर शुरू की राजनीतिक पारी, समाज को बताया अपना परिवार। आबूरोड। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत सामाजिक आशीर्वाद के साथ की। गांधीनगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। साधना ढाका ने समाजबंधुओं का तिलक, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज को अपना परिवार बताते हुए कहा कि शहर के विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर काम करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। साधना ढाका ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नगर के विकास से जुड़े कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया जाएगा और शहर की स्वच्छता एवं विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के लोगों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा मिल-जुलकर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजय ढाका की ओर से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के बंधु मौजूद रहे। समाजजनों की ओर से साधना ढाका को पालिका उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी गईं और शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सम्मान, आपसी संवाद और सहयोग का माहौल नजर आया। वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर साधना ढाका ने अपनी नई जिम्मेदारी में सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने और आबूरोड के विकास एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
नगर पालिका उपाध्यक्ष साधना ढाका ने शुरू की ‘साधना’। वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर शुरू की राजनीतिक पारी, समाज को बताया अपना परिवार। आबूरोड। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत सामाजिक आशीर्वाद के साथ की। गांधीनगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। साधना ढाका ने समाजबंधुओं का तिलक, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान साधना ढाका
ने वाल्मीकि समाज को अपना परिवार बताते हुए कहा कि शहर के विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर काम करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। साधना ढाका ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नगर के विकास से जुड़े कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के साथ कदम से
कदम मिलाकर काम किया जाएगा और शहर की स्वच्छता एवं विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साधना ढाका ने वाल्मीकि समाज के लोगों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा मिल-जुलकर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजय ढाका की ओर से
किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के बंधु मौजूद रहे। समाजजनों की ओर से साधना ढाका को पालिका उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी गईं और शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सम्मान, आपसी संवाद और सहयोग का माहौल नजर आया। वाल्मीकि समाज से आशीर्वाद लेकर साधना ढाका ने अपनी नई जिम्मेदारी में सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने और आबूरोड के विकास एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
- परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन ### परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन शिवगंज। परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से परमार परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं श्री सत्यनारायण कथा पाठ का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम खेतेन्द्र कुमार परमार के निज निवास पर आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे से श्री सत्यनारायण कथा पाठ तथा सुबह 11:15 बजे से अनंत चतुर्दशी व्रत कथा एवं उद्यापन कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे माली समाज छात्रावास, न्यू गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका के सामने भोजन प्रसादी रखी गई है। आयोजन श्रीमती चम्पादेवी एवं श्री खेतेन्द्रजी परमार के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर श्रीमती पूजादेवी एवं श्री जिनेश परमार, कीर्तिक परमार, हिमांशु परमार, शिवांश परमार सहित समस्त परमार परिवार ने श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। निवास स्थल: खेतेन्द्र कुमार नारायणलालजी परमार, गोकुलवाड़ी बगीचे वाली गली, शिवगंज, जिला सिरोही। परमार परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।3
- गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस के हाथ अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने तथा चोरी का माल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मारवाड़ गोडवाड़ न्यूज़1
- वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- *पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* *जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।3
- गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ: अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ की कामना के साथ अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को ससम्मान विदाई देने के लिए आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र गणपति की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जहाँ चारों ओर गूंजते जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह पावन बना दिया। एकता का अनूठा प्रतीक: एक साथ निकला भव्य जुलूस इस वर्ष का गणेश विसर्जनोत्सव और भी अधिक खास और भव्य रहा, क्योंकि विभिन्न स्थानों पर स्थापित सभी गणेश प्रतिमाओं के पावन जुलूस एक साथ मिलकर निकले। एकता और सौहार्द का यह अद्भुत नजारा देखते ही बनता था, जहाँ सभी भक्त मिलकर एक ही उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। मुख्य चौराहे से शुरू होकर यह विशाल शोभायात्रा गाँव के विभिन्न मार्गों से परिक्रमा करते हुए पारंपरिक उल्लास के साथ आगे बढ़ी। उड़े गुलाल, गूंजा संगीत और हुआ पारंपरिक गरबा शोभायात्रा के मार्ग में उत्सव का उल्लास अपने चरम पर था। आकाश में उड़ता सतरंगी गुलाल और ढोल-ताशों की गूंजती थाप पर थिरकते भक्तों के कदम इस आयोजन में चार चांद लगा रहे थे। रास्ते में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा खेलकर अपनी लोक-संस्कृति और अनूठी आस्था का भव्य परिचय दिया, जिससे हर एक गली और चौराहा भक्तिमय ऊर्जा से जगमगा उठा। महाआरती और महाप्रसाद का वितरण शोभायात्रा जब पारंपरिक पड़ाव लीलसौर तालाब पहुँची, तो वहाँ का दृश्य अत्यंत अलौकिक था। विसर्जन से पूर्व विधि-विधान और पूरी तल्लीनता के साथ भगवान गणेश की महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बप्पा की आराधना की। आरती के पश्चात सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। सराहनीय व्यवस्था और भावुक विदाई इस विराट धार्मिक आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने में व्यापारी मंडल के अध्यक्ष, आदरणीय श्री प्रकाश जी कलाल एवं उनकी समर्पित समिति के सदस्यों ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई और संपूर्ण व्यवस्था का कुशल संचालन किया। अंत में "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ" के जयकारों और नम आँखों के साथ भक्तों ने अपने आराध्य को भावभीनी विदाई दी।4
- शिवगंज नगर पालिका में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया शिवगंज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी सोलंकी एवं 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सिरोही क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष विक्रम देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरपत सिंह राड़बर, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे आपको बता दे की इस आयोजन में पत्रकारों तक की सूचना नहीं देने से कई पत्रकार नहीं पहुंच पाए वही 35 पार्षदों में 12 नंबर वार्ड की पार्षद नहीं पहुंचे इस आयोजन में इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहे4
- डुंगरपुर: अंनत चतुदर्शी के उपलक्ष्य मे दो नदी ददोडीया मे गणेश प्रतिमाओ का पुरे दिन हुआ विसर्जन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर की दो नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन डूंगरपुर, 25 सितंबर। गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को डूंगरपुर शहर में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ दो नदी में विसर्जित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं के साथ विसर्जन स्थल पर पहुंचे। विसर्जन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं की गईं। नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक कर्मचारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान दो नदी किनारे भक्तिमय माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार: 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत कार्रवाई भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार: 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत कार्रवाई डूंगरपुर। विदेश में रोजगार और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को डूंगरपुर पुलिस ने "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को सिंगापुर में नौकरी और वर्क वीजा का वादा करता था, लेकिन उन्हें वर्क वीजा के बजाय विजिट या ट्रेनिंग पास पर विदेश भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। 13 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दिनेश (निवासी माड़ा, थाना रामसागड़ा) ने दीपक उपाध्याय, उसकी पत्नी सोनाक्षी गोखले और पिता विनोद उपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने प्रार्थी और उसके मित्र गौतम पटेल को सिंगापुर में वर्क वीजा पर रोजगार दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब ₹13 लाख हड़प लिए। आरोपियों ने वर्क वीजा का इकरारनामा किया, लेकिन असली वीजा देने के बजाय दोनों को विजिट/ट्रेनिंग पास पर सिंगापुर भेज दिया। सिंगापुर पहुंचने पर इकरारनामे के मुताबिक न तो कंपनी मिली और न ही रोजगार, जिसके चलते दोनों को 11 जून 2026 को भारत वापस लौटना पड़ा। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां दीं। ऑपरेशन शिकंजा के तहत हुई गिरफ्तारी जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी (डूंगरपुर) रूप सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस कोतवाली टीम गठित की गई। पुलिस ने पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त दीपक उपाध्याय (36 वर्ष, निवासी बनकोडा, थाना दोवड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। शातिर तरीका-ए-वारदात आरोपी विदेश में वर्क वीजा दिलाने का लालच देकर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। इसके बाद उन्हें असली वर्क वीजा की जगह विजिट वीजा या ट्रेनिंग पास पर विदेश भेज देता था। विदेश पहुंचने के बाद जब पीड़ितों को वादे के मुताबिक काम नहीं मिलता था, तो उन्हें मजबूरन खाली हाथ भारत लौटना पड़ता था। आमजन से पुलिस की अपील पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े अन्य पीड़ित भी शिकायत दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। डूंगरपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके साथ भी विदेश भेजने या नौकरी दिलाने के नाम पर इस प्रकार की कोई धोखाधड़ी हुई है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने पर संपर्क करें।1
- डूंगरपुर में झाड़ियों में मिला सड़ा-गला महिला का शव, 19 वर्षीय निशा कटारा के रूप में हुई पहचान डूंगरपुर। वरदा थाना क्षेत्र के नाल फला गांव में नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में गुरुवार को मिले सड़े-गले अज्ञात महिला के शव की शुक्रवार को पहचान हो गई। पुलिस ने शव की पहचान वस्सी घाटा निवासी 19 वर्षीय निशा कटारा के रूप में की है। निशा सागवाड़ा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वरदा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को नाल फला सरपंच ने नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में सड़ा-गला शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव काफी सड़-गल जाने के कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को वस्सी घाटा निवासी बाबूलाल कटारा मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव के कपड़ों और पहने हुए जूतों के आधार पर उसकी पहचान अपनी बेटी निशा कटारा के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की ओर से पूर्व में सागवाड़ा थाने में भी एक मामला दर्ज करवाया गया था। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के साथ डीएनए सैंपल भी लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।1