Shuru
Apke Nagar Ki App…
𝕁𝕒𝕣𝕚f𝕡𝕦𝕣 𝔾𝕒𝕕𝕙𝕚𝕪𝕒 𝕄𝕂𝕊 𝕔𝕠𝕞𝕡𝕦𝕥𝕖𝕣𝕤 𝕄𝕖𝕝𝕒 𝔾𝕣𝕠𝕦𝕟𝕕 𝕜𝕖 𝕡𝕒𝕤𝕤 𝕀𝕥𝕟𝕚 kich 𝔹𝕙𝕒𝕣𝕚 ℍ𝕦𝕚 ℍ𝕒𝕚 लोगों को निकालने में समस्या हो रही है जल भराव काफी है परम मेडिकल स्टोर के निकट सामने जल भराव है सरकार से उम्मीद करता हूं जल्दी सै जल्दी काम हो जाएगा
Sagar jii
𝕁𝕒𝕣𝕚f𝕡𝕦𝕣 𝔾𝕒𝕕𝕙𝕚𝕪𝕒 𝕄𝕂𝕊 𝕔𝕠𝕞𝕡𝕦𝕥𝕖𝕣𝕤 𝕄𝕖𝕝𝕒 𝔾𝕣𝕠𝕦𝕟𝕕 𝕜𝕖 𝕡𝕒𝕤𝕤 𝕀𝕥𝕟𝕚 kich 𝔹𝕙𝕒𝕣𝕚 ℍ𝕦𝕚 ℍ𝕒𝕚 लोगों को निकालने में समस्या हो रही है जल भराव काफी है परम मेडिकल स्टोर के निकट सामने जल भराव है सरकार से उम्मीद करता हूं जल्दी सै जल्दी काम हो जाएगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न बदायूं। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु नोडल अधिकारी मोहम्मद कमर एवं सुमन तिवारी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक अधिकारियों की फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चैक बांउस आदि से संबंधित धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, लघुवाद, सिविलवाद व अन्य प्रकार केे वाद निस्तारण हेतु बैठक आहूत की गयी। इसके अतिरिक्त, आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिकाधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालतके सफल आयोजन हेतु समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण की भी बैठक आहूत की गयी उक्त बैठक में समस्त पराविधिक स्वयंसेवकगण को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देषित किया गया।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं इंडिया टाइम्स सेविन न्यूज़ चलिए डालते हैं कुछ खास खबरों पर नजर बदायूं ओमप्रकाश की बेटी ने लगाया फर्जी रिपोर्ट और रिश्वतखोरी का आरोप, मुख्यमंत्री जनता दरबार में दी शिकाय खबर: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ओमप्रकाश की पुत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर फर्जी रिपोर्ट लगाने और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री जनता दरबार में दर्ज कराई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम पड़ोआ निवासी कुसुमलता पुत्री ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी जमीन से जुड़े विवाद में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा मनमानी की जा रही है। आरोप है कि अधिकारियों ने मामले में सही जांच करने के बजाय फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। पीड़िता का कहना है कि 30 मार्च 2026 को कानूनगो द्वारा उससे एक लाख रुपये की मांग की गई थी। रकम न देने पर उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट लगा दी गई। ओमप्रकाश की बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों से मिलीभगत कर उसकी शिकायत को दबाने की कोशिश की गई। ओमप्रकाश की बेटी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसने मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) निकलवाकर सच्चाई सामने लाने की भी अपील की है। इस मामले की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री, महिला आयोग और मंडल आयुक्त बरेली को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है। देखें हमारे संवाददाता भूदेव प्रसाद की यह रिपोर्ट1
- बदायूँ / इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला वाराह निवासी शीशपाल के घर में बीती रात बिजली सर्किट तार में फाल्ट होने से के समान में आग लग गई जिसके चलते युवक का लाखों का नुकसान हो गया युवक का घर में ही टेंट का सामान रखा हुआ था बीती रात अचानक सरसोटेक तार से टेंट के समान में आग लग गई आग की चिंगारी रात में जब फेली तो पड़ोस मैं अपरा तफरी मच गई ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना पर जब तक थाना पुलिस पहुंचती तब तक युवक का लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया इधर ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया1
- केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाकियू चढूनी ने आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा बदायूं । केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ जो प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) डील समझौते किए जा रहे हैं अथवा विचाराधीन हैं, वे देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आवाहन पर एक पंचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित की गई जिसे जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाएं तथा कर्ज का बोझ आदी समस्याओं से जूझते हुए आत्महत्या तक के कदम उठा रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि भारत की खेती आजीवका है जबकि विदेशो में खेती व्यापार है इसलिए सस्ते आयातित उत्पाद भारतीय किसानों की उपज की कीमतों को गिरा देंगे, जिससे उनकी आय पर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेड डील के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में निजीकरण और कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। यह स्थिति न केवल किसानों की स्वतंत्रता को प्रभावित करेगी बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करेगी जिससे किसानो की आत्महत्याए की संख्या में इजाफा होगा और भारी संख्या किसान मजदूरो में तब्दील होगा और भारी बेरोजगारी फैलेगी जोकि देश हित में नहीं है। आपसे हमारी मांग है की कृषि और डेयरी व पोल्ट्री और किसानो से जुड़े सहायक धंधो को किसी भी प्रकार के मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए देश के किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभा के समापन में नगर मजिस्ट्रेट को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया । यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि फिर भी भारत सरकार किसान के हितो को दाव पर लगाकर समझौता करती है तो यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसानो के लिए डेथ वारंट माने जाएगे और भारत का किसान स्पष्ट करना चाहता है की यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं करेगा और भारत के किसानों के पास आंदोलन के आलावा कोई रास्ता न होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी। इस मौके पर बीयीशु दास, आसिम उमर प्रदेश सचिव, किशन अवतार शाक्य,अजय सैनी,रजनेश उपाध्याय,, इरशाद खा, ओमकार, भगवानदास, शराफत, रहिश अहमद,वसीम खा,सोनू कश्यप,रामनाथ बर्मा,वब्वल खा,चुन्नन, यादवेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Citizenrajput1
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- बदायूं में गुरुवार की शाम की जगह और धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश होने लगी जो देर शाम तक जारी थी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बाजारों में खरीदारी करने आए नागरिक अपने घरों को लौटते दिखाई दिए बरसात से बचने के लिए बाजार की दुकानों का सहारा ले रहे थे2
- बदायूं। शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दो वार्डों में लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने पालिकाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या एक में फीता काटकर की गई। यहां अब्दुल हसन के मकान से फकरूद्धीन के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी लागत लगभग 5 लाख 76 हजार तथा इसके इसी वार्ड में कई अन्य गलियों में भी विकास कार्य संपन्न किए गए हैं, जिनमें मकबूल से रहीस खां, मुन्ने से कदीर, निजाम से दिलशाद, दिलशाद से याकूब तथा बाबर से आसिफ तक सीसी रोड व नाली निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर करीब 3 लाख 89 हजार रुपये की लागत आई । इसके बाद पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जालन्धरी सराय पहुंचीं, जहां नाईयों वाली गली में इकबाल के मकान से तक उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस निर्माण कार्य पर 8 लाख 8 हजार रुपये खर्च किए गए। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, कीचड़ और टूटी-फूटी सड़कों की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि शहर का कोई भी इलाका मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क और नालियों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर करता है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। कहा कि पालिका की प्राथमिकता साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में और भी वार्डों में इसी तरह के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत फूल-मालाओं से किया और उनके प्रयासों की सराहना की। महिलाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। युवाओं ने भी इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए इस तरह के कार्य बहुत जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य सुविधाओं जैसे स्ट्रीट लाइट, पार्क और जल आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। इस मौके पर सभासद रवि, सभासद अनवर अन्सारी, नूर मोहम्मद, असलम सैफी, तस्लीम भाई, फिरोज अहमद, इसतियाक, इरशाद, तारा, मास्टर जंगी, रहीस, गुडडू, इकबाल, मुस्तफा, अनवर, फारुख, जमील, डॉ. मोहम्मद अहमद, अनीस, शरीफ, अशरफ, नसीम अली, गुडडू, बब्लू, यासीन, भूरे, फरवरूददीन, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।3