बहुजन समाज पार्टी विधानसभा बदलापुर में युद्ध स्तर पर चल रहा बसपा का सदस्यता व बूथ चलो अभियान जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की हर सेक्टर में इस समय युद्ध स्तर पर बसपा का चल रहा सदस्यता अभियान 2027 की जोरदार तैयारी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर आज दिनांक 01-03-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा बदलापुर के अंतर्गत सेक्टर तियरा में बूथ संख्या- 80 ,81 तियरा में बूथ गठन एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मा. ज्ञान सागर अंबेडकर जी संचालन- सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष 364 बदलापुर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विधानसभा सचिव रामदवर गौतम सेक्टर अध्यक्ष पारस गौतम, व रमाकांत गौतम ,महेंद्र विश्वकर्मा ,राममिलन विश्वकर्मा और कई लोग उपस्थित थे।
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा बदलापुर में युद्ध स्तर पर चल रहा बसपा का सदस्यता व बूथ चलो अभियान जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की हर सेक्टर में इस समय युद्ध स्तर पर बसपा का चल रहा सदस्यता अभियान 2027 की जोरदार तैयारी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर आज दिनांक 01-03-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा बदलापुर के अंतर्गत सेक्टर तियरा में बूथ संख्या- 80 ,81 तियरा में बूथ गठन एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मा. ज्ञान सागर अंबेडकर जी संचालन- सुनील कुमार गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष 364 बदलापुर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विधानसभा सचिव रामदवर गौतम सेक्टर अध्यक्ष पारस गौतम, व रमाकांत गौतम ,महेंद्र विश्वकर्मा ,राममिलन विश्वकर्मा और कई लोग उपस्थित थे।
- *थाना हथिगवां पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान लूट की घटना के सम्बन्ध में हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली, घायल/ 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*1
- ईरान हुआ बेकाबू,इजराइल को बना डाला खंडहर!नई वीडियो देखें1
- दिनांक 01 मार्च 2026 प्रतापगढ़। होली पर्व को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आज प्रतापगढ़ के प्रमुख बाजारों और चौराहों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह जगह बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी पर हो ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। डीएम ने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहार के दौरान सहयोग और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने और बाजारों में पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम एवं एसपी ने भंगवा चुंगी से शुरू होकर चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहार की खरीदारी कर सकें और होली का पर्व उल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- sarvan ka gana bhosdi se1
- सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकरी के खेत में जाने को लेकर हुई कहासुनी में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब चार बजे मसूर की बकरी 65 वर्षीय शाहिद के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर शाहिद मसूर के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मसूर ने देशी तमंचे से शाहिद पर फायर कर दिया। गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शाहिद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।3
- मसाने की होली का आंखों देखा हाल ई रेडियो अवध की नजर से जरुर देखें दीपक प्रेमी के साथ1
- *प्रेस नोट दि0– 01.03.2026* *थाना हथिगवां, जनपद– प्रतापगढ़* ➡ *थाना हथिगवां पुलिस द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दिनांक 13.02.2026 को भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास हुई लूट की घटना से संबंधित 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल)/गिरफ्तार-* ➡ *थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत बरोंधा अंडरपास के पास पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, 02 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार-* ➡ *घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ भेजा गया-* *👉 अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तमंचा, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद लूटी गई मोबाइल फोन एवं 01 अदद मोटर साइकिल बरामद-* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.03.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता* के पर्यवेक्षण में *थाना हथिगवां प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 दिलीप वर्मा, उ0नि0 अजय कुमार, उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, हे0का0 संग्राम यादव, का0 विपिन सारस्वत तथा अन्य पुलिस बल* द्वारा गश्त/चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 13.02.2026 को भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक्त कल्याणपुर दुअर नदी पुल के पास मौजूद है। *लूट के सम्बन्ध में थाना हथिगवां में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत था।* सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र तबरेज आलम निवासी ग्राम परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाइल व 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों अलहसन पुत्र अजमल हुसैन व इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला निवासीगण परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त अलहसन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इब्राहिम की तलाश के दौरान बरोंधा अंडरपास के पास पहुंचने पर अभियुक्त इब्राहिम द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला उम्र करीब 19 वर्ष निवासी परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस तथा 02 अदद मोबाइल (जिसमें से 01 लूटी गई मोबाइल) बरामद हुए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी कुंडा भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 01. अब्दुल रहमान पुत्र तबरेज आलम निवासी परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़। 02. अलहसन पुत्र अजमल हुसैन निवासी परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़। 03. इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला निवासी परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ (घायल)। *पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह थाना हथिगवां मय हमराह उ0नि0 दिलीप वर्मा, उ0नि0 अजय कुमार, उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, हे0का0 संग्राम यादव, का0 विपिन सारस्वत तथा अन्य पुलिस बल थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।।2
- पट्टी पृथ्वीगंज के मार्ग पर समोगरा गांव के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला व एक पुरुष घायल, महिला का पैर टूटा जिला अस्पताल रेफर । रविवार को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पृथ्वी गंज मार्ग समोगरा गांव के पास शाम चार बजे के आसपास ई रिक्शा पलटने से सरोजा यादव पत्नी शिवपूजन यादव निवासी सराय महेश, अजय सरोज पुत्र हरिकेश सरोज निवास लौवार को छोटे आई दोनों घायलों को पट्टी सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सरोज यादव का पैर टूटने से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि सरोजा अपने मायके राजापुर कोटली से अपने घर सराय महेश जा रही थी तो वहीं पर अजय सरोज दाउदपुर अपने रिश्तेदारी में रुक कर पेपर दे रहा था रविवार की छुट्टी मिलने से वह अपने घर लौवार जा रहा था पट्टी सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया की महिला का पैर टूट गया था इसलिए इसको मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।1
- भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 8853980016,अशोक कुमार वर्मा-99362200571