Shuru
Apke Nagar Ki App…
सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ़्तार लखीमपुर खीरी में कोतवाली सदर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को देवकली रोड पुलिया के पास से पकड़ा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है..... 👉🏻 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय सिद्धार्थ श्रीवास्तव, 23 वर्षीय मधुमेश मिश्रा और 19 वर्षीय विशु कनौजिया के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक तीनों कोतवाली सदर क्षेत्र के बेगमबाग गढ़ी रोड के रहने वाले हैं।
News click india
सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ़्तार लखीमपुर खीरी में कोतवाली सदर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को देवकली रोड पुलिया के पास से पकड़ा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है..... 👉🏻 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय सिद्धार्थ श्रीवास्तव, 23 वर्षीय मधुमेश मिश्रा और 19 वर्षीय विशु कनौजिया के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक तीनों कोतवाली सदर क्षेत्र के बेगमबाग गढ़ी रोड के रहने वाले हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय खंजन नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस मितौली खीरी । शनिवार को खंजन नगर विद्यालय में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अवधेश कुमार उर्फ पप्पू प्रधान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने आजादी दिलाने वाले शहीदों की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा देता है । शहीदों की याद में छात्र छात्राओं ने देशभक्ती के गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया l विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार तिवारी, यूपीएस के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीतों पर कला,करतब, प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पप्पू प्रधान ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत भी किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं अभिभावक तथा शिक्षक गणों का मुंह मीठा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण ,अभिभावक, ग्रामवासी क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।4
- कीचड़ में जीने को मजबूर सपहा के ग्रामीण, रास्ता बना तालाब पीलीभीत जिला की ब्लॉक पूरनपुर की सपहा ग्राम पंचायत के एक मोहल्ले में रास्ते की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विजय कुमार के घर से भोजेलाल के घर तक जाने वाला रास्ता इन दिनों कीचड़ और जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते की स्थिति और भी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से पैदल निकलना तक मुश्किल है। दोपहिया वाहन चालक भी आए दिन फिसलकर चोटिल होने का खतरा झेल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर रास्ते के निर्माण की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंबे समय से रास्ते के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश के चलते इस मोहल्ले की अनदेखी कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के प्रति खासा रोष है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए रास्ते का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो उन लोगों को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।3
- नेपाल का तस्कर 52.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नेपाली बाइक व मोबाइल बरामद लखीमपुर-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खीरी पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 52.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नेपाल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में 16 अगस्त को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी बसही कंपनी, 49वीं बटालियन कमलापुरी की संयुक्त टीम ने बसही से नेपाल जाने वाले मार्ग पर पिलर संख्या 769/23 से करीब 150 मीटर अंदर ग्राम बसही के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले नेपाली नागरिक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 52.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश सिंह कार्की पुत्र मनोज सिंह कार्की, निवासी ग्राम कलुवापुर, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल संख्या बागमती प्रदेश 0206 0प 9021 और नीले रंग का पोको मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 117/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थाना सम्पूर्णानगर के उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह सहित पुलिस टीम तथा एसएसबी निरीक्षक रोबिन्स कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवान शामिल रहे।2
- कांवरियों की सुरक्षा ओयल चौकी पुलिस कर रही है सभी भोले शिव लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग पर ओयल चौकी की पुलिस सुरक्षा में निकला गया कांवरियों जत्था सभी कांवरिया भोले की भक्ति मस्त है2
- लखीमपुर: मोहम्मदी में शिवभक्तों पर बरसे फूल, गूंजे 'बुलडोजर बाबा' के जयकारे; पुष्प वर्षा के बाद मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मां जानकी रसोई पर की विधि-विधान से आरती स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर नेशनलन्यूज़ लाइव लोकेशन लखीमपुर खीरी एंकर लखीमपुर खीरी: सावन के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ियों की सेवा और स्वागत के लिए मोहम्मदी में भारी उत्साह देखने को मिला। 144 मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद सड़क पर उतरकर कांवड़ियों के जत्थों पर जोरदार पुष्प वर्षा की। पूरे मार्ग पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरा इलाका 'हर-हर महादेव', 'योगी बाबा जिंदाबाद' और 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। पुष्प वर्षा के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ 'माँ जानकी सेवा संस्थान' द्वारा संचालित माँ जानकी रसोई एवं सेवा शिविर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थापित भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के दरबार में कार्यकर्ताओं संग विधि-विधान से महाआरती की तथा सभी कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा कन्हैया , भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री आशीष त्रिवेदी, डॉ. इंद्रजीत सिंह, बीपी सिंह, सुशील वर्मा, बसंती, सुशीला वर्मा, नितिन रस्तोगी, समेत भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'योगी राज में लौटा सनातन का गौरव': मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा: यह सनातन युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का वास्तविक गौरव लौटा है। आज कांवड़िए बिना किसी भय और संकोच के सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। न कहीं विवाद है, न कोई उपद्रव। एक दौर था जब कांवड़ यात्रा निकालना मुश्किल हो जाता था, लेकिन आज शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री जी खुद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवा रहे हैं। हम सभी भी जमीन पर उतरकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं। जगह-जगह भंडारे लगे हैं औरजनता में गजब का उत्साह है लखीमपुर: मोहम्मदी में शिवभक्तों पर बरसे फूल, गूंजे 'बुलडोजर बाबा' के जयकारे; पुष्प वर्षा के बाद मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मां जानकी रसोई पर की विधि-विधान से आरती स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर नेशनलन्यूज़ लाइव लोकेशन लखीमपुर खीरी एंकर लखीमपुर खीरी: सावन के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ियों की सेवा और स्वागत के लिए मोहम्मदी में भारी उत्साह देखने को मिला। 144 मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद सड़क पर उतरकर कांवड़ियों के जत्थों पर जोरदार पुष्प वर्षा की। पूरे मार्ग पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरा इलाका 'हर-हर महादेव', 'योगी बाबा जिंदाबाद' और 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। पुष्प वर्षा के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ 'माँ जानकी सेवा संस्थान' द्वारा संचालित माँ जानकी रसोई एवं सेवा शिविर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थापित भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के दरबार में कार्यकर्ताओं संग विधि-विधान से महाआरती की तथा सभी कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा कन्हैया , भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री आशीष त्रिवेदी, डॉ. इंद्रजीत सिंह, बीपी सिंह, सुशील वर्मा, बसंती, सुशीला वर्मा, नितिन रस्तोगी, समेत भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'योगी राज में लौटा सनातन का गौरव': मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा: यह सनातन युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का वास्तविक गौरव लौटा है। आज कांवड़िए बिना किसी भय और संकोच के सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। न कहीं विवाद है, न कोई उपद्रव। एक दौर था जब कांवड़ यात्रा निकालना मुश्किल हो जाता था, लेकिन आज शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री जी खुद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवा रहे हैं। हम सभी भी जमीन पर उतरकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं। जगह-जगह भंडारे लगे हैं औरजनता में गजब का उत्साह है4
- खेलों से निखरेगा बच्चों का व्यक्तित्व, ओजस्वनी फाउंडेशन ने छात्रावास को दी खेल सामग्री खेलों से निखरेगा बच्चों का व्यक्तित्व, ओजस्वनी फाउंडेशन ने छात्रावास को दी खेल सामग्री लखीमपुर खीरी। बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओजस्वनी फाउंडेशन की ओर से डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रावास में रह रहे बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बैडमिंटन रैकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेल सामग्री प्रदान की गई। खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य गुरजीत, अनुष्री एवं मयूरी नगर, अध्यक्ष अंजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेखा भल्ला , डॉ. शालू गुप्ता, आरती पालिवाल तथा सदस्य रश्मि महेंद्र, रचना बेरी, नीता बरनवाल एवं प्रियंका गुप्ता उपस्थित रहीं। ओजस्वनी फाउंडेशन ने भविष्य में भी बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।2
- लखीमपुर बम भोले, भोलेनाथ की जय" से गूंज उठा नेशनल हाईवे लखीमपुर खीरी -गोला नेशनल हाईवे भोलेनाथ के जयघोषों के साथ भगवामय नजर आया,हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भगवान शिव माता पार्वती की सुंदर सजीव झांकियों के साथ डीजे पर भक्ती भजनों के साथ जयकारों के साथ छोटीकाशी गोला पहुंच रहे हैं।कांवड़ियों में गृह जनपद के साथ ही पड़ोसी जनपदों सीतापुर व बहराइच के कांवड़िए शारदा,घाघरा व सरयू नदी से कांवड़ भरकर पैदल ,दौड़कर डांक कांवड़, सैकड़ों लीटर जल कंधे पर लादकर कलश कांवड़,एवं बाइकों से गोला गोकर्णनाथ पहुंचना जारी है। पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ जख्मों पर लगा रही मरहम थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिये केशवापुर चौराहे पर बनी अस्थायी पुलिस चौकी पर अरविंद कुमार फौजी के सराहनीय कार्य से प्रेरित थाना प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने भी कांवड़ियों के जख्मों पर मरहम लगाया। बतादें अरविंद फौजी ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए पुलिस विभाग व क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, वर्षों से आरहे कांवड़िए भी उन्हें भली-भांति पहचानते हैं उनके इस कार्य की सराहना भी करते हैं।बच्चों-महिलाओं व युवाओं में दिख रहा भक्ति का अटूट विश्वास1
- कुंडल छिनैती की दो वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद कुंडल छिनैती की दो वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार लूटे गए कुंडल और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को राजापुर क्षेत्र के नहरिया और 13 अगस्त को सुभाषनगर के देवकली रोड पर महिलाओं से कुंडल छिनैती की गई थी। घटनाओं के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध मोटरसाइकिलों की पहचान की और आरोपियों तक पहुंच बनाई। 16 अगस्त को देउवापुर नहर पटरी के पास मुखबिर की सूचना पर अंकुश वर्मा, चांद बाबू उर्फ मटरू और रेकी करने वाले रिजवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कुंडल, एक स्पलेंडर प्लस और एक CT-100 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन, देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर जगाया देशभक्ति का भाव 16/08/2026 पलिया नगर के प्रेसीडेंट पार्क में यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षिका हरदीप कौर मांगट, डाॅ. पुष्पा अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं पलिया विधायक रोमी साहनी की धर्मपत्नी डाॅली साहनी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पावनी मेहरोत्रा ने देशगीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया। वहीं भावना गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने 'ढोल बाजे' गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर हरियाली तीज की खुशियों में रंग भर दिया। विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए गए नाट्य मंचन ने भी अतिथियों एवं उपस्थित महिला मंडल का मन मोहा। समिति अध्यक्ष बीना गुप्ता ने महिलाओं को हरियाली तीज के पर्व के बारे में जानकारी देते हुए इसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं समिति की महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व प्रकृति की हरियाली, दांपत्य सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़ा है। उन्होंने पर्व की परंपराओं एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी। समिति की कोषाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला ने भी हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में समिति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में समिति सदस्याओं सहित सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहीं। बीना गुप्ता एवं दीपशिखा गुप्ता ने महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।4