प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय खंजन नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस मितौली खीरी । शनिवार को खंजन नगर विद्यालय में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अवधेश कुमार उर्फ पप्पू प्रधान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने आजादी दिलाने वाले शहीदों की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा देता है । शहीदों की याद में छात्र छात्राओं ने देशभक्ती के गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया l विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार तिवारी, यूपीएस के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीतों पर कला,करतब, प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पप्पू प्रधान ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत भी किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं अभिभावक तथा शिक्षक गणों का मुंह मीठा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण ,अभिभावक, ग्रामवासी क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय खंजन नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस मितौली खीरी । शनिवार को खंजन नगर विद्यालय में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अवधेश कुमार उर्फ पप्पू प्रधान ने ध्वजारोहण
कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने आजादी दिलाने वाले शहीदों की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा देता है । शहीदों की याद में छात्र छात्राओं ने देशभक्ती के गीतों पर अपनी
प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया l विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार तिवारी, यूपीएस के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीतों पर कला,करतब, प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पप्पू प्रधान ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की
और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत भी किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं अभिभावक तथा शिक्षक गणों का मुंह मीठा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण ,अभिभावक, ग्रामवासी क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- कौवाखेड़ा गांव में रास्ते के दोनों ओर गोबर के ढेर, बारिश में बढ़ी परेशानी कौवाखेड़ा गांव में रास्ते के दोनों ओर गोबर के ढेर, बारिश में बढ़ी परेशानी कौवाखेड़ा, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत आने वाले कौवाखेड़ा गांव में रास्ते के दोनों ओर गोबर और कचरे के ढेर लगे होने से ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश होते ही गोबर और कचरा कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे रास्ते पर किचकिच की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते के दोनों ओर लगे गोबर के ढेर के कारण बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी नन्हे-मुन्ने बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें इसी रास्ते से रोजाना आना-जाना पड़ता है। बारिश के दौरान रास्ते पर फिसलन बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के किनारे पड़े गोबर और कचरे को हटाकर साफ-सफाई कराई जाए, ताकि बारिश के दिनों में आवागमन सुचारु हो सके। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से गांव के रास्ते की साफ-सफाई कराने और रास्ते के दोनों ओर लगे गोबर एवं कचरे के ढेर हटवाने की मांग की है।1
- नेपाल का तस्कर 52.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नेपाली बाइक व मोबाइल बरामद लखीमपुर-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खीरी पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 52.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नेपाल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में 16 अगस्त को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी बसही कंपनी, 49वीं बटालियन कमलापुरी की संयुक्त टीम ने बसही से नेपाल जाने वाले मार्ग पर पिलर संख्या 769/23 से करीब 150 मीटर अंदर ग्राम बसही के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले नेपाली नागरिक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 52.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश सिंह कार्की पुत्र मनोज सिंह कार्की, निवासी ग्राम कलुवापुर, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा नेपाली पल्सर मोटरसाइकिल संख्या बागमती प्रदेश 0206 0प 9021 और नीले रंग का पोको मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 117/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई को सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थाना सम्पूर्णानगर के उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह सहित पुलिस टीम तथा एसएसबी निरीक्षक रोबिन्स कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवान शामिल रहे।2
- सीतापुर के प्रसिद्ध श्याम नाथ भोले बाबा के स्थान पर 16 अगस्त दिन रविवार को जागरण संपन्न हुआ सीतापुर के प्रसिद्ध श्याम नाथ बाबा के भोले बाबा के स्थान पर छोटी काशी से आई कमेटी अपना रंगारंग कार्यक्रम भोले बाबा के भजन एवं झांकियां का प्रोग्राम संपन्न करते हुए प्रोग्राम को आगे बढ़ाया जहां पर दूर से आए भक्तजन सभी श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के साथ सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया1
- महमूदाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर खास आयोजन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित1
- लखीमपुर बम भोले, भोलेनाथ की जय" से गूंज उठा नेशनल हाईवे लखीमपुर खीरी -गोला नेशनल हाईवे भोलेनाथ के जयघोषों के साथ भगवामय नजर आया,हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भगवान शिव माता पार्वती की सुंदर सजीव झांकियों के साथ डीजे पर भक्ती भजनों के साथ जयकारों के साथ छोटीकाशी गोला पहुंच रहे हैं।कांवड़ियों में गृह जनपद के साथ ही पड़ोसी जनपदों सीतापुर व बहराइच के कांवड़िए शारदा,घाघरा व सरयू नदी से कांवड़ भरकर पैदल ,दौड़कर डांक कांवड़, सैकड़ों लीटर जल कंधे पर लादकर कलश कांवड़,एवं बाइकों से गोला गोकर्णनाथ पहुंचना जारी है। पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ जख्मों पर लगा रही मरहम थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिये केशवापुर चौराहे पर बनी अस्थायी पुलिस चौकी पर अरविंद कुमार फौजी के सराहनीय कार्य से प्रेरित थाना प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने भी कांवड़ियों के जख्मों पर मरहम लगाया। बतादें अरविंद फौजी ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए पुलिस विभाग व क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, वर्षों से आरहे कांवड़िए भी उन्हें भली-भांति पहचानते हैं उनके इस कार्य की सराहना भी करते हैं।बच्चों-महिलाओं व युवाओं में दिख रहा भक्ति का अटूट विश्वास1
- सीतापुर सिटी का प्रसिद्ध श्याम नाथ बाबा का स्थान महीने की तीसरा सोमवार में भी काफी भीड़ दिखी सीतापुर सिटी के प्रसिद्ध श्याम नाथ बाबा का भोले बाबा का स्थान जबकि भक्तों की आस्था को बरकरा बनाने में सक्षम हुआ है यहां श्रद्धालु भोले बाबा के भक्त दूर-दूर से आए अपनी भक्ति और आस्था के साथ हाथ तीसरी सोमवार को भी भीड़ के साथ जल चढ़ाने को लाइन में लगे हैं1
- कांवरियों की सुरक्षा ओयल चौकी पुलिस कर रही है सभी भोले शिव लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन मार्ग पर ओयल चौकी की पुलिस सुरक्षा में निकला गया कांवरियों जत्था सभी कांवरिया भोले की भक्ति मस्त है2
- सामूहिक दुष्कर्म कांड में खीरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार देवकली रोड पुलिया के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा, पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खीरी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपियों को देवकली रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा अपराध संख्या 0660/2026 धारा 70(1) बीएनएस के तहत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही लगातार सुरागरसी और निगरानी की। पुलिस के अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप तीनों नामजद आरोपी देवकली रोड पुलिया के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों आरोपी एक ही क्षेत्र के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र प्रशांत श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष, मधुमेश मिश्रा पुत्र राजनारायण मिश्रा उम्र 23 वर्ष तथा विशु कनौजिया पुत्र सुशील कनौजिया उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी बेगम बाग गढ़ी रोड, थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी में यह पुलिस टीम रही शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल जागिन्दर, कांस्टेबल शीतला प्रसाद, कांस्टेबल विपिन पूनिया, रिजर्व कांस्टेबल अमन कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक दीक्षित शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।1
- सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ़्तार लखीमपुर खीरी में कोतवाली सदर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को देवकली रोड पुलिया के पास से पकड़ा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है..... 👉🏻 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय सिद्धार्थ श्रीवास्तव, 23 वर्षीय मधुमेश मिश्रा और 19 वर्षीय विशु कनौजिया के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक तीनों कोतवाली सदर क्षेत्र के बेगमबाग गढ़ी रोड के रहने वाले हैं।1