logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुर्ग में 98 हजार की नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 98 हजार रुपए की नशीली टेबलेट, मोबाइल फोन, नगदी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 97 नग N-ZEP 10 (नाइट्राजेपाम) और 10 नग ALPHA 0.5 टेबलेट बरामद की गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, 400 रुपए नगद और एक एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8, 22(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कौशल (29 वर्ष), निवासी कसारीडीह और सुमित भोई (34 वर्ष), निवासी बांसपारा के रूप में हुई है।

2 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
7e7d1047-1cb5-4625-bded-8944a78bf358

दुर्ग में 98 हजार की नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 98 हजार रुपए की नशीली टेबलेट, मोबाइल फोन, नगदी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 97 नग N-ZEP 10 (नाइट्राजेपाम) और 10 नग ALPHA 0.5 टेबलेट बरामद की गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, 400 रुपए नगद और एक एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8, 22(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कौशल (29 वर्ष), निवासी कसारीडीह और सुमित भोई (34 वर्ष), निवासी बांसपारा के रूप में हुई है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की 26-29 गेंदों वाली फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए।प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    1
    चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही।
PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए।
जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
मैच के मुख्य आकर्षण:
प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया।
श्रेयस अय्यर की 26-29 गेंदों वाली फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी।
CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए।प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा।
संक्षिप्त स्कोर:
CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45*
PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39
नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    Raipur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार  रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    1
    जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार  रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    user_User4786
    User4786
    डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • शर्मनाक! शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के से दुष्कर्म किया, सोशल मीडिया दोस्ती के बहाने होटल बुलाकर भावनात्मक दबाव बनाया – कबीरधाम में सनसनीखेज मामला, आरोपी गिरफ्तार, पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ आज हम आपको छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक ऐसी घटना बता रहे हैं जो समाज के लिए सोचने का विषय है। आमतौर पर हम नाबालिग लड़कियों पर होने वाले अत्याचार की खबरें सुनते हैं, लेकिन आज की यह घटना उस सोच को चुनौती देती है। एक 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ने एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दरअसल, पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग लड़के की शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी महिला से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहाँ जाकर महिला ने लड़के पर भावनात्मक दबाव बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे नाबालिग मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका। लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने थाने में रिपोर्ट लिखाई। कबीरधाम पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया, अपराध दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आशीष शुक्ला, एसडीओपी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने स्पष्ट रूप से रिपोर्ट में कहा कि शादीशुदा महिला ने होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में डराया-धमकाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल की एक बड़ी चेतावनी भी है। आजकल युवा और नाबालिग सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं। दोस्ती के नाम पर बातचीत शुरू होती है, फिर मुलाकातें होती हैं और कई बार यह रिश्ता खतरे में बदल जाता है। कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से खास अपील की है – सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय बेहद सावधानी बरतें। अगर कोई परेशान करे, डराए या आपराधिक इरादा दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। समय पर सूचना देने से कई घटनाओं को रोका जा सकता है। दोस्तों, इस घटना से हमें कई सबक मिलते हैं। सबसे बड़ा सबक यह कि अपराध की कोई लिंग सीमा नहीं होती। चाहे पीड़ित लड़का हो या लड़की, कानून सबके लिए समान है। पॉस्को एक्ट नाबालिगों की सुरक्षा के लिए बना है और इसमें लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन समाज के रूप में हमें भी जिम्मेदार बनना होगा। माता-पिता को अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। बच्चों को बताएं कि अनजान लोगों से दोस्ती करने से पहले सोचना जरूरी है। स्कूल-कॉलेज में भी बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है कि भावनात्मक दबाव या लालच में आकर कोई भी गलत कदम न उठाएं। इस तरह की घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सुरक्षा सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं है। हमारे बेटे भी कमजोर हो सकते हैं। परिवार, समाज और पुलिस को मिलकर काम करना होगा ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित रहें। सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें, अनजान से दोस्ती न करें, अगर कोई परेशानी हो तो चुप न रहें – तुरंत पुलिस से संपर्क करें। अपने बच्चों को जागरूक करें, परिवार में खुलकर बात करें, ताकि कोई भी बच्चा मानसिक दबाव में अकेला न पड़े। कानून अपने काम करेगा, लेकिन जागरूक नागरिक बनकर हम अपराधों को रोक सकते हैं। अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो या कोई जानकारी हो, तो तुरंत कबीरधाम पुलिस या नजदीकी थाने में संपर्क करें। यह थी खबर कबीरधाम से। अधिक अपडेट्स के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ। नमस्कार, जय छत्तीसगढ़!
    1
    शर्मनाक! शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के से दुष्कर्म किया, सोशल मीडिया दोस्ती के बहाने होटल बुलाकर भावनात्मक दबाव बनाया – कबीरधाम में सनसनीखेज मामला, आरोपी गिरफ्तार, पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई
नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ 
आज हम आपको छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक ऐसी घटना बता रहे हैं जो समाज के लिए सोचने का विषय है। आमतौर पर हम नाबालिग लड़कियों पर होने वाले अत्याचार की खबरें सुनते हैं, लेकिन आज की यह घटना उस सोच को चुनौती देती है। एक 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ने एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
दरअसल, पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग लड़के की शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी महिला से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहाँ जाकर महिला ने लड़के पर भावनात्मक दबाव बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे नाबालिग मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका। लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने थाने में रिपोर्ट लिखाई। कबीरधाम पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया, अपराध दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आशीष शुक्ला, एसडीओपी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने स्पष्ट रूप से रिपोर्ट में कहा कि शादीशुदा महिला ने होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में डराया-धमकाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल की एक बड़ी चेतावनी भी है। आजकल युवा और नाबालिग सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं। दोस्ती के नाम पर बातचीत शुरू होती है, फिर मुलाकातें होती हैं और कई बार यह रिश्ता खतरे में बदल जाता है। कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से खास अपील की है – सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय बेहद सावधानी बरतें। अगर कोई परेशान करे, डराए या आपराधिक इरादा दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। समय पर सूचना देने से कई घटनाओं को रोका जा सकता है।
दोस्तों, इस घटना से हमें कई सबक मिलते हैं। सबसे बड़ा सबक यह कि अपराध की कोई लिंग सीमा नहीं होती। चाहे पीड़ित लड़का हो या लड़की, कानून सबके लिए समान है। पॉस्को एक्ट नाबालिगों की सुरक्षा के लिए बना है और इसमें लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन समाज के रूप में हमें भी जिम्मेदार बनना होगा।
माता-पिता को अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। बच्चों को बताएं कि अनजान लोगों से दोस्ती करने से पहले सोचना जरूरी है। स्कूल-कॉलेज में भी बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है कि भावनात्मक दबाव या लालच में आकर कोई भी गलत कदम न उठाएं।
इस तरह की घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सुरक्षा सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं है। हमारे बेटे भी कमजोर हो सकते हैं। परिवार, समाज और पुलिस को मिलकर काम करना होगा ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित रहें।
सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें, अनजान से दोस्ती न करें, अगर कोई परेशानी हो तो चुप न रहें – तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
अपने बच्चों को जागरूक करें, परिवार में खुलकर बात करें, ताकि कोई भी बच्चा मानसिक दबाव में अकेला न पड़े। कानून अपने काम करेगा, लेकिन जागरूक नागरिक बनकर हम अपराधों को रोक सकते हैं।
अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो या कोई जानकारी हो, तो तुरंत कबीरधाम पुलिस या नजदीकी थाने में संपर्क करें।
यह थी खबर कबीरधाम से। अधिक अपडेट्स के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ।
नमस्कार, जय छत्तीसगढ़!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 3 किमी पीछा कर आरोपी को दबोचा, बटनदार चाकू बरामद रायपुर (ग्रामीण): रायपुर ग्रामीण पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना 2-3 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर अपने पिकअप वाहन के पास खाना खा रहा था, तभी आरोपी सागर रजक वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी रात्रि गश्त पर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रार्थी को बचाया। पुलिस को देख आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी का पीछा किया। अंधेरा होने के बावजूद करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी सागर रजक के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में थाना खमतराई क्षेत्र में लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी: सागर रजक, पिता ललन रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, ग्राम सांकरा, थाना धरसींवा, रायपुर।
    2
    रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 3 किमी पीछा कर आरोपी को दबोचा, बटनदार चाकू बरामद
रायपुर (ग्रामीण):
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना 2-3 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर अपने पिकअप वाहन के पास खाना खा रहा था, तभी आरोपी सागर रजक वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।
इसी दौरान तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी रात्रि गश्त पर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रार्थी को बचाया। पुलिस को देख आरोपी मौके से भागने लगा।
पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी का पीछा किया। अंधेरा होने के बावजूद करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
आरोपी सागर रजक के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में थाना खमतराई क्षेत्र में लूट के मामले में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी:
सागर रजक, पिता ललन रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, ग्राम सांकरा, थाना धरसींवा, रायपुर।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • श्री महाकाल तीर्थ सेवा जबलपुर लगातार निरंतर कई वर्षों से सुरक्षित एवं उत्तम सेवाएं यात्री को दे रही है । यात्रा के संचालक सारंग नामदेव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि श्री महाकाल सेवा तीर्थ अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर भारत तीर्थ दर्शन के तहत फुल एसी स्लीपर क्लास बस में यात्रा पैकेज उपलब्ध कराती है एवं संचालक की विशेष देखरेख में तीर्थ टूर और उत्तम व्यवस्था देती है उसके साथ ठहरने एवं भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था यात्रा किराया में शामिल रहता है । आगामी मई महीने में चार धाम माता वैष्णोदेवी सहित २० दिनों की यात्रा बस निकलेगी और यह बस शिवनी एवं जबलपुर से श्रद्धालु को लेकर प्रस्थान करेगी आप छिंदवाड़ा के श्रद्धालु बुकिंग के लिए अधिकृत प्रतिनिधि रंजीत डेहरिया से संपर्क कर सकते है।
    1
    श्री महाकाल तीर्थ सेवा जबलपुर लगातार निरंतर कई वर्षों से सुरक्षित एवं उत्तम सेवाएं यात्री को दे रही है ।
यात्रा के संचालक सारंग नामदेव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि श्री महाकाल सेवा तीर्थ अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर भारत तीर्थ दर्शन के तहत फुल एसी स्लीपर क्लास बस में यात्रा पैकेज उपलब्ध कराती है एवं संचालक की विशेष देखरेख में तीर्थ टूर और उत्तम व्यवस्था देती है उसके साथ ठहरने एवं भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था यात्रा किराया में शामिल रहता है ।
आगामी मई महीने में  चार धाम माता वैष्णोदेवी सहित २० दिनों की यात्रा बस निकलेगी और यह बस शिवनी एवं जबलपुर से श्रद्धालु को लेकर प्रस्थान करेगी 
आप छिंदवाड़ा के श्रद्धालु बुकिंग के लिए अधिकृत प्रतिनिधि रंजीत डेहरिया से संपर्क कर सकते है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Lanji, Balaghat•
    6 hrs ago
  • 10 साल से मौ.t के साए में जी रहे ग्रामीण, सिस्टम फेल देखिए कैसे चलता है घूसखोरी का खेल? गांव के ग्रामीण पिछले 10 साल से मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। खेतों के बीच बिजली का तार बेहद खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए भी उन्हें घूस देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आखिर क्यों सोया हुआ है प्रशासन? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार के बीच फंसे हैं गांव के किसान और आम लोग।#
    1
    10 साल से मौ.t के साए में जी रहे ग्रामीण, सिस्टम फेल देखिए कैसे चलता है घूसखोरी का खेल? गांव के ग्रामीण पिछले 10 साल से मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। खेतों के बीच बिजली का तार बेहद खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए भी उन्हें घूस देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
आखिर क्यों सोया हुआ है प्रशासन?
क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम?
इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार के बीच फंसे हैं गांव के किसान और आम लोग।#
    user_GURUJITV NEWS
    GURUJITV NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। “सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।” द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें। सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!
    1
    बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका।
धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
“सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।”
द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं।
अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें।
सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • छेरकापुर। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय पूरी तरह शराब के नशे में था और हाथ में तलवार व सब्बल लेकर गली-गली घूमते हुए लोगों को डराता-धमकाता रहा। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था और खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण **शुक्रवार रात पलारी थाना पहुंचे थे**। सरपंच पंकज साहू के नेतृत्व में सुकबती साहू, सोहद्रा साहू, आशा साहू, रेणुका यादव, दुकलहीन साहू, कोमल साहू, दीपक, देवानंद, ओमप्रकाश फेकर, मंतराम साहू सहित करीब 25-30 लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    2
    छेरकापुर। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय पूरी तरह शराब के नशे में था और हाथ में तलवार व सब्बल लेकर गली-गली घूमते हुए लोगों को डराता-धमकाता रहा।
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था और खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए थे।
घटना से आक्रोशित ग्रामीण **शुक्रवार रात पलारी थाना पहुंचे थे**। सरपंच पंकज साहू के नेतृत्व में सुकबती साहू, सोहद्रा साहू, आशा साहू, रेणुका यादव, दुकलहीन साहू, कोमल साहू, दीपक, देवानंद, ओमप्रकाश फेकर, मंतराम साहू सहित करीब 25-30 लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे रहा था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Toshan Prasad Choubey
    Toshan Prasad Choubey
    पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.