logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Rupali gosai
Rupali gosai
Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rupali gosai
    1
    Post by Rupali gosai
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उपचार जारी है
    1
    चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उपचार जारी है
    user_Shahrukh mansuri
    Shahrukh mansuri
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Khandwa Nagar, East Nimar•
    3 hrs ago
  • *समाज सेवी गणेश भावसार ने बताया कि बैरिकेड से गिरते बचे जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष ने फेंसिंग फांदी:* खंडवा में कांग्रेस का किसान आंदोलन, डबल बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे
    1
    *समाज सेवी गणेश भावसार ने बताया कि बैरिकेड से गिरते बचे जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष ने फेंसिंग फांदी:* खंडवा में कांग्रेस का किसान आंदोलन, डबल बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदा टिमरनी /-भाजपा मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल टिमरनी में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसका समापन गुरुवार को स्थानीय सनराइज स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यहां प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें। प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया एवं आईटी का उपयोग, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद डी.डी. उईके ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ,जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत, भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी, विनीत गीते, भाजपा मंत्री अखिलेश बांके, निशा दुबे, रुक्मणी गौर, जिला कोषाध्यक्ष समर्थ सिंहल, अभ्यास वर्ग जिला संयोजक देवीसिंह सांखला , अशोक पाराशर,उदय चौहान,दीपक नेमा,मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, महामंत्री द्वय संतोष डोंगरे,अंकित कनेरे ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वर्ग के सुचारू संचालन हेतु मंडल उपाध्यक्ष रोहित काशिव ने वर्ग नियंत्रक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीके बताए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    4
    हरदा
टिमरनी /-भाजपा मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल टिमरनी में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसका समापन गुरुवार को स्थानीय सनराइज स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यहां प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें। प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया एवं आईटी का उपयोग, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद डी.डी. उईके ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ,जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत,  भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी, विनीत गीते,
भाजपा मंत्री अखिलेश बांके,   निशा दुबे, रुक्मणी गौर, जिला कोषाध्यक्ष समर्थ सिंहल, अभ्यास वर्ग जिला संयोजक देवीसिंह सांखला , अशोक पाराशर,उदय चौहान,दीपक नेमा,मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, महामंत्री द्वय संतोष डोंगरे,अंकित कनेरे ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वर्ग के सुचारू संचालन हेतु मंडल उपाध्यक्ष रोहित काशिव ने वर्ग नियंत्रक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीके बताए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार खंडवा।अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक युवक को 29 धारदार तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य को 7 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बमनगांव रोड पांच पुलिया के पास रेलवे आउटर क्षेत्र में एक युवक बोरे में तलवारें लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप पिता लक्ष्मण दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी फतेहपुर उंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद बोरे से 29 नग धारदार लोहे की तलवारें बरामद की गईं। आरोपी इन हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 197/26, धारा 25 (1-बी) (बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी खंडवा आ चुका है और उससे शहर में तलवार खरीदने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना में भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत, लतेशपाल सिंह तोमर, नवल ठाकुर, मोहन सिंह मुवेल, इरशाद अली, आरक्षक अरविंद तोमर, हेमंत सपकाले, महेन्द्र भाग्यवार, अभिषेक सन्यास, राहुल, आलेस एवं पंकज साहू सहित कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार
खंडवा।अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक युवक को 29 धारदार तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य को 7 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बमनगांव रोड पांच पुलिया के पास रेलवे आउटर क्षेत्र में एक युवक बोरे में तलवारें लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप पिता लक्ष्मण दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी फतेहपुर उंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद बोरे से 29 नग धारदार लोहे की तलवारें बरामद की गईं। आरोपी इन हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 197/26, धारा 25 (1-बी) (बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी खंडवा आ चुका है और उससे शहर में तलवार खरीदने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना में भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत, लतेशपाल सिंह तोमर, नवल ठाकुर, मोहन सिंह मुवेल, इरशाद अली, आरक्षक अरविंद तोमर, हेमंत सपकाले, महेन्द्र भाग्यवार, अभिषेक सन्यास, राहुल, आलेस एवं पंकज साहू सहित कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_(स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
    (स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
    Local News Reporter खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कलेक्टर के नाम तहसीलदार को भारतीय किसान संघ ने मांगों का ज्ञापन सोपा कन्नौद/ किसान संघ ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन गुरुवार दोपहर 3 बजे सोपा कुसमानिया सेवा सहकारी सेवा की खरीदी मुख्यालय पर नहीं करते हुए जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की जा रही है जिसके चलते किसानों को अपनी गेंहू की फसल बेचने 15 से 20 किलोमीटर दूर कन्नौद के पास जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है। गत वर्ष भी यहाँ के केंद्र की खरीदी जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की गई थी। जिसमें क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने 15-20 किमी दूर जाना पड़ा। जिसमे क्षेत्र के किसानों का धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। यहाँ केंद्र पर करीब 500 किसानों का गैहू विक्रय हेतु पंजीयन हुआ है। जिसमे कुसमानिया, किटिया, देवसिरालिया, सिया, खुर्दलीखेड़ा, भिलाई, मोहाई, कौलारी, नांदोन, डाबरी, बड़ाखेत आदि गावो के किसानों को गेंहू तुलवाने जाना पड़ेगा। जबकि दो वर्ष पूर्व कुसमानिया के वेयर हाउस पर गैहू की खरीदी हो चुकी है लेकिन 2 वर्षों से यहां के किसान वेयरहाउस होने के वावजूद यहाँ-वहाँ भटकने को तैयार है। किसानों को अपनी जेब से अतिरिक्त पैसा खर्च करके जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है। यदि किसान का स्वयं का ट्रेक्टर हो तो भी 1 हजार से अधिक का डीजल खर्च है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों के पास ट्रेक्टर नहीं है। उन्हें ट्रेक्टर का भाड़ा 2500 से 3000 रुपये देने होंगे। यदि किसी कारण से ट्राली एक दिन में नहीं तुली तो दूसरे दिन का भी भाड़ा देना होता है। छोटे या गरीब किसान कन्नौद बैलगाड़ी में अपनी उपज नहीं लेकर जा सकते क्योंकि दुरी अधिक है। यदि कुसमानिया में खरीदी केंद्र चालू कर दिया जाए तो बैलगाड़ी से भी किसान अपनी थोड़ी बहुत उपज लेकर जा सकते हैं। वर्तमान में छोटे किसानों के स्लाट बुक हो रहे है। 10 से 15 क्विंटल तक गेंहूं तुलेंगे। अब किसान खरीदी केंद्र तक जाने में किराया-भाड़े से महंगे पड़ रहे है। क्षेत्र के सैकडो किसानों की समस्या का जल्द निराकरण 2 से 3 दिन मे करने का कष्ट करे नहीं तो किसानो को मजबूरन धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदार शासन प्रशासन की रहेगी इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हरिओम मंडलोई ओमप्रकाश परमार मुकेश जाट संतोष परमार ओम परमार महेश परमार उमेश पंडित सहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित थे
    1
    कलेक्टर के नाम तहसीलदार को भारतीय किसान संघ ने मांगों का ज्ञापन सोपा 
कन्नौद/ किसान संघ ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन गुरुवार दोपहर 3 बजे सोपा कुसमानिया सेवा सहकारी सेवा की खरीदी मुख्यालय पर नहीं करते हुए जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की जा रही है जिसके चलते किसानों को अपनी गेंहू की फसल बेचने 15 से 20 किलोमीटर दूर कन्नौद के पास जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है। गत वर्ष भी यहाँ के केंद्र की खरीदी जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की गई थी। जिसमें क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने 15-20 किमी दूर जाना पड़ा। जिसमे क्षेत्र के किसानों का धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है।
यहाँ केंद्र पर करीब 500 किसानों का गैहू विक्रय हेतु पंजीयन हुआ है। जिसमे कुसमानिया, किटिया, देवसिरालिया, सिया, खुर्दलीखेड़ा, भिलाई, मोहाई, कौलारी, नांदोन, डाबरी, बड़ाखेत आदि गावो के किसानों को गेंहू तुलवाने जाना पड़ेगा।
जबकि दो वर्ष पूर्व कुसमानिया के वेयर हाउस पर गैहू की खरीदी हो चुकी है लेकिन 2 वर्षों से यहां के किसान वेयरहाउस होने के वावजूद यहाँ-वहाँ भटकने को तैयार है। किसानों को अपनी जेब से अतिरिक्त पैसा खर्च करके जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है।
यदि किसान का स्वयं का ट्रेक्टर हो तो भी 1 हजार से अधिक का डीजल खर्च है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों के पास ट्रेक्टर नहीं है। उन्हें ट्रेक्टर का भाड़ा 2500 से 3000 रुपये देने होंगे। यदि किसी कारण से ट्राली एक दिन में नहीं तुली तो दूसरे दिन का भी भाड़ा देना होता है।
छोटे या गरीब किसान कन्नौद बैलगाड़ी में अपनी उपज नहीं लेकर जा सकते क्योंकि दुरी अधिक है। यदि कुसमानिया में खरीदी केंद्र चालू कर दिया जाए तो बैलगाड़ी से भी किसान अपनी थोड़ी बहुत उपज लेकर जा सकते हैं।
वर्तमान में छोटे किसानों के स्लाट बुक हो रहे है। 10 से 15 क्विंटल तक गेंहूं तुलेंगे। अब किसान खरीदी केंद्र तक जाने में किराया-भाड़े से महंगे पड़ रहे है। क्षेत्र के सैकडो किसानों की समस्या का जल्द निराकरण 2 से 3 दिन मे करने का कष्ट करे नहीं तो किसानो को मजबूरन धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदार शासन प्रशासन की रहेगी इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हरिओम मंडलोई ओमप्रकाश परमार मुकेश जाट संतोष परमार ओम परमार महेश परमार उमेश पंडित सहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित थे
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हरदा टिमरनी/-विकासखंड की ग्राम पंचायत धौलपुर कलां में नालियों का पानी सड़क और बह रहा,बढ़ रही बीमारियां। स्वच्छता अभियान की खुली पोल।लम्बे समय से ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते सड़क पर गन्दगी कीचड़ भरा पड़ा है,आवागमन में हो रही परेशानी।गन्दगी से होकर स्कूल जा रहे बच्चे।ग्रामीण परेशान।शिकायत के बाबजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई।स्वच्छता अभियान का उड़ रहा मजाक।बीमारियों का खतरा बढ़ा।ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मीडिया से अपील करते हुए प्रशासन को जगाने का प्रयास किया है।देखते है जिम्मेदार ग्राम पंचायत पर स्थानीय प्रशासन क्या कार्यवाही करता है और ग्रामीणों को इस समस्या से निजात कब तक दिलाता है।
    4
    हरदा
टिमरनी/-विकासखंड की ग्राम पंचायत धौलपुर कलां में नालियों का पानी सड़क और बह रहा,बढ़ रही बीमारियां।
स्वच्छता अभियान की खुली पोल।लम्बे समय से ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते सड़क पर गन्दगी कीचड़ भरा पड़ा है,आवागमन में हो रही परेशानी।गन्दगी से होकर स्कूल जा रहे बच्चे।ग्रामीण परेशान।शिकायत के बाबजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई।स्वच्छता अभियान का उड़ रहा मजाक।बीमारियों का खतरा बढ़ा।ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मीडिया से अपील करते हुए प्रशासन को जगाने का प्रयास किया है।देखते है जिम्मेदार ग्राम पंचायत पर स्थानीय प्रशासन क्या कार्यवाही करता है और ग्रामीणों को इस समस्या से निजात कब तक दिलाता है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.