Shuru
Apke Nagar Ki App…
मूंदी सनावद मार्ग पर ग्राम जलवा बुजुर्ग के पास हादसा बाइक स्लिप होने से 3 व्यक्ति सहित 1 बच्चा गंभीर घायल चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उपचार जारी है
Shahrukh mansuri
मूंदी सनावद मार्ग पर ग्राम जलवा बुजुर्ग के पास हादसा बाइक स्लिप होने से 3 व्यक्ति सहित 1 बच्चा गंभीर घायल चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उपचार जारी है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उपचार जारी है1
- Post by Rupali gosai1
- बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- *समाज सेवी गणेश भावसार ने बताया कि बैरिकेड से गिरते बचे जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष ने फेंसिंग फांदी:* खंडवा में कांग्रेस का किसान आंदोलन, डबल बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे1
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार खंडवा।अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक युवक को 29 धारदार तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य को 7 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बमनगांव रोड पांच पुलिया के पास रेलवे आउटर क्षेत्र में एक युवक बोरे में तलवारें लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप पिता लक्ष्मण दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी फतेहपुर उंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद बोरे से 29 नग धारदार लोहे की तलवारें बरामद की गईं। आरोपी इन हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 197/26, धारा 25 (1-बी) (बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी खंडवा आ चुका है और उससे शहर में तलवार खरीदने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना में भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत, लतेशपाल सिंह तोमर, नवल ठाकुर, मोहन सिंह मुवेल, इरशाद अली, आरक्षक अरविंद तोमर, हेमंत सपकाले, महेन्द्र भाग्यवार, अभिषेक सन्यास, राहुल, आलेस एवं पंकज साहू सहित कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- कलेक्टर के नाम तहसीलदार को भारतीय किसान संघ ने मांगों का ज्ञापन सोपा कन्नौद/ किसान संघ ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन गुरुवार दोपहर 3 बजे सोपा कुसमानिया सेवा सहकारी सेवा की खरीदी मुख्यालय पर नहीं करते हुए जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की जा रही है जिसके चलते किसानों को अपनी गेंहू की फसल बेचने 15 से 20 किलोमीटर दूर कन्नौद के पास जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है। गत वर्ष भी यहाँ के केंद्र की खरीदी जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की गई थी। जिसमें क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने 15-20 किमी दूर जाना पड़ा। जिसमे क्षेत्र के किसानों का धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। यहाँ केंद्र पर करीब 500 किसानों का गैहू विक्रय हेतु पंजीयन हुआ है। जिसमे कुसमानिया, किटिया, देवसिरालिया, सिया, खुर्दलीखेड़ा, भिलाई, मोहाई, कौलारी, नांदोन, डाबरी, बड़ाखेत आदि गावो के किसानों को गेंहू तुलवाने जाना पड़ेगा। जबकि दो वर्ष पूर्व कुसमानिया के वेयर हाउस पर गैहू की खरीदी हो चुकी है लेकिन 2 वर्षों से यहां के किसान वेयरहाउस होने के वावजूद यहाँ-वहाँ भटकने को तैयार है। किसानों को अपनी जेब से अतिरिक्त पैसा खर्च करके जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है। यदि किसान का स्वयं का ट्रेक्टर हो तो भी 1 हजार से अधिक का डीजल खर्च है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों के पास ट्रेक्टर नहीं है। उन्हें ट्रेक्टर का भाड़ा 2500 से 3000 रुपये देने होंगे। यदि किसी कारण से ट्राली एक दिन में नहीं तुली तो दूसरे दिन का भी भाड़ा देना होता है। छोटे या गरीब किसान कन्नौद बैलगाड़ी में अपनी उपज नहीं लेकर जा सकते क्योंकि दुरी अधिक है। यदि कुसमानिया में खरीदी केंद्र चालू कर दिया जाए तो बैलगाड़ी से भी किसान अपनी थोड़ी बहुत उपज लेकर जा सकते हैं। वर्तमान में छोटे किसानों के स्लाट बुक हो रहे है। 10 से 15 क्विंटल तक गेंहूं तुलेंगे। अब किसान खरीदी केंद्र तक जाने में किराया-भाड़े से महंगे पड़ रहे है। क्षेत्र के सैकडो किसानों की समस्या का जल्द निराकरण 2 से 3 दिन मे करने का कष्ट करे नहीं तो किसानो को मजबूरन धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदार शासन प्रशासन की रहेगी इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हरिओम मंडलोई ओमप्रकाश परमार मुकेश जाट संतोष परमार ओम परमार महेश परमार उमेश पंडित सहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित थे1
- असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान , लन्नन टाप के पत्रकार से बात करते हुए1
- ना खून का रिश्ता ना ही परिवार की सदस्य फिर भी उसकी अर्थी को कांधा,,,,,,,,,,,,,,, कन्नौद/ कन्नौद में मानवता की मिसाल बने थाना प्रभारी तहजीब काजी द्वारा गुरुवार सुबह 9:00 बजे बेहसहार बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति अनुसार विधि विधान से किया गया बहुत कम या यूं कहें कि इस मंहगाई और माहमारी के जीवन में झुलसते इंसान की जिंदगी निकल जाती है । सौ इंसानों में मुश्किल से एक इंसान होगा जो अपनों से अपने कर्तव्य के साथ दुसरो के भी सुख दुख का सहभागी बनता होगा उसमें एक नाम तहजीब का है जो कन्नौद में थानाप्रभारी है कभी जीव-जंतु से मोहब्बत तो कभी भूखे प्यासे सड़क पर घूमते इंसान का पेट भरना उनको नये वस्त्र पहनाना तक ही सीमित नहीं है वरन् वेइंताह दिल से सेवा और सेवा के बाद मृत्यु पर उनकी अर्थी को कांधा देना पारिवारिक नियमों का पालन करते हुए परिक्रमा कर आंखों में आंसू से अंतिम विदाई देना यह सब कन्नौद के मुक्ति धाम में एक गरीब वृद्ध उम्र दराज महिला जिसको सड़क पर देख मां तुल्य दर्जा देना उनकी हर दिन सेवा करना नये वस्त्र पहनाना किसी भी तरह से मोहताज नहीं रहने दिया जब मां तुल्य बृध्दा की मृत्यु की सूचना उनको हमने दी तो तुरन्त सब काम छोड़ इस संसार से सदा के लिए छोड़कर जानेवाली मां को कांधा देना उनके पार्थिव शरीर की परिक्रमा के कर्तव्य को निभाना और उस मां के परिवार को मां के अंतिम संस्कार से लेकर रिति-रिवाज अनुसार कर्म करने का सहयोग देना मामूली बात नहीं है जो कन्नौद के पुलिस विभाग में थानाप्रभारी के पद पर यह फ़रिश्ते को हमने देखा। कभी घाटी पर बंदरो को भोजन तो कभी जंगल में पक्षियों को अनाज डालना प्यास बुझाने का इंतजाम करना जंगल के विनाश करने बालो को कानून में लाकर खड़ी सजा के साथ कहीं भी किसी भी घटना दुर्घटना पर सब काम छोड़ मदद पर दौड़कर अपने आपको जोखिम में डालकर दुसरो की जान बचाने की एक नहीं अनेक इबारत लिख कर हर व्यक्ति के करीब का रिश्ता कायम किया है। पुलिस विभाग के इस सिपाही को जाननेवाले दिल से सेल्यूट करते हैं।*1