Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या ।। करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल, सिविल लाइन क्षेत्र में मधुर मिलन के बगल गंदा नाला हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के बेसमेंट में घुसा, दुकानदार परेशान, लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई।
अजीत मिश्रा (खोजी)
अयोध्या ।। करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल, सिविल लाइन क्षेत्र में मधुर मिलन के बगल गंदा नाला हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के बेसमेंट में घुसा, दुकानदार परेशान, लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई।
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- *थाना महुली एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्क किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*1
- मूसलाधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे बच्चों ने भी लिया बरसात का आनंद संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर ब्लॉक में आज मूसलाधार बारिश के कारण गर्मी से निजात मिली उमस भरी गर्मी से लोग राहत महसूस करते नजर आए और वही अच्छी बरसात के कारण किसान भी प्रश्नचित हो गए हर्ष के कारण किसानों के चेहरे खिल गए वर्षा हो जाने से धान की फसल की पैदावार बढ़ जाएगी और खेतों में गर्मी के कारण जो रोग लग रहे है वह रोग समाप्त होंगे।2
- पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) डुमरी निवास पर किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद प्राप्त कर रहे हैं। खाद वितरण का लाभ बिखरा, लखनापार, सहरी, नारगपट्टी, नेवास, हासपाटी, सजनापार सहित आसपास के गांवों के किसानों को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अच्छी बारिश होते ही धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। ऐसे समय पर खाद की उपलब्धता किसानों के लिए काफी राहत देने वाली साबित हो रही है। खाद लेने पहुंचे किसानों में अखिलेश यादव, सुनील मिश्रा, अशोक यादव, मनीष यादव और प्रेम शंकर त्रिपाठी सहित अनेक किसान शामिल रहे। किसानों ने बताया कि समय पर खाद मिलने से उन्हें बुवाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और खेती का कार्य सुचारु रूप से किया जा सकेगा। समिति प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ खाद प्राप्त करें, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।1
- हंसवर में जमीन विवाद का वीडियो वायरल, सीमांकन पिलर तोड़ने का आरोप, सीओ जलालपुर ने जांच और कार्रवाई की दी जानकारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- यह वीडियो कमहरिया घाट का है पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि यह वीडियो कमहरिया घाट का है पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि1
- टेंडर निरस्त होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पथरा-डिडई मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पथरा-डिडई मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा से डिडई मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण वह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि भी माना जाता है, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र विधायक सैयदा खातून के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह का भी आवास स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 🇮🇳 देश के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🇮🇳 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारत की बेटी शर्मिला धनकर ने महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! 🥇✨ यह उपलब्धि कई मायनों में बेहद खास है: ग्लासगो खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 9.81 मीटर के अपने शानदार और सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पोलियो की वजह से एक पैर से प्रभावित होने के बावजूद, शर्मिला ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। उनकी यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि अटूट साहस, कड़े संघर्ष और आत्मविश्वास की एक ऐसी मिसाल है जो हर देशवासी को प्रेरित करती है। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पूरे देश को अपनी इस शेरनी बेटी पर गर्व है! 🙌❤️ #SharmilaDhankhar #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #ProudIndian #WomenEmpowerment #TeamIndia #Inspiration1
- दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी *दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 239/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वादी के पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट द्वारा वैभव वर्मा को अपने साथ ले जाया गया था, तत्पश्चात अभियुक्त के घर के बेसमेंट से वैभव वर्मा का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा दी गई वीडियो बाइट-*1
- अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा विकासखंड के ग्राम सभा मुंडा कोडरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकसित किया गया शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अमृत सरोवर आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ष 2022 में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। यह परियोजना केंद्रीय भू-जल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार (लखनऊ) की राष्ट्रीय जल अमृत प्रबंधन योजना के अंतर्गत विकसित की गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 300 मीटर गहराई तक अन्वेषणात्मक वी-निक्षेपण (बोरिंग) का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र में भू-जल संरक्षण और जल प्रबंधन को मजबूती मिली। अमृत सरोवर का निर्माण अत्यंत सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया गया है। पूरे सरोवर के चारों ओर मजबूत पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलती है। सरोवर के चारों ओर कराए गए वृक्षारोपण ने इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और भी आकर्षक बना दिया है। नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के कारण यह स्थल आज ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम टहलने, समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने का पसंदीदा स्थान बन चुका है। इस अमृत सरोवर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ माह पूर्व यहां एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी की गई थी, जिससे यह क्षेत्र और अधिक चर्चाओं में आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि गांव की नई पहचान बन चुका है। ग्रामीणों ने इसके बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए शासन-प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।4