कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 🇮🇳 देश के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🇮🇳 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारत की बेटी शर्मिला धनकर ने महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! 🥇✨ यह उपलब्धि कई मायनों में बेहद खास है: ग्लासगो खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 9.81 मीटर के अपने शानदार और सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पोलियो की वजह से एक पैर से प्रभावित होने के बावजूद, शर्मिला ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। उनकी यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि अटूट साहस, कड़े संघर्ष और आत्मविश्वास की एक ऐसी मिसाल है जो हर देशवासी को प्रेरित करती है। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पूरे देश को अपनी इस शेरनी बेटी पर गर्व है! 🙌❤️ #SharmilaDhankhar #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #ProudIndian #WomenEmpowerment #TeamIndia #Inspiration
कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 🇮🇳 देश के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🇮🇳 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारत की बेटी शर्मिला धनकर ने महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! 🥇✨ यह उपलब्धि कई मायनों में बेहद खास है: ग्लासगो खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 9.81 मीटर के अपने शानदार और सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पोलियो की वजह से एक पैर से प्रभावित होने के बावजूद, शर्मिला ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। उनकी यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि अटूट साहस, कड़े संघर्ष और आत्मविश्वास की एक ऐसी मिसाल है जो हर देशवासी को प्रेरित करती है। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पूरे देश को अपनी इस शेरनी बेटी पर गर्व है! 🙌❤️ #SharmilaDhankhar #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #ProudIndian #WomenEmpowerment #TeamIndia #Inspiration
- कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : अजय कुमार सिंह कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सम्मानित, बोले- साहस, शौर्य और दृढ़ संकल्प से जीते जाते हैं युद्ध कानपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीआईजी रतन श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। 'ऑपरेशन विजय' के माध्यम से भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ संकल्प और पराक्रम के दम पर जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों ने अपने परिवार और व्यक्तिगत सुखों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ऐसे आयोजन समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के जिलाध्यक्ष मान सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव के.पी. सिंह चौहान तथा कानपुर इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत हैंसर के प्रतिनिधि और पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने सोमवार को अनाथ बच्चों के रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने बच्चों के लिए टीन शेड निर्माण हेतु बालू, मोरंग सहित अन्य आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई। नीलमणि की इस त्वरित सहायता से अनाथ बच्चों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में बच्चों को अब सुरक्षित रूप से सिर छिपाने की जगह मिल सकेगी। ग्राम निवासी अश्वनी पांडे ने बताया कि नीलमणि की इस पहल से बच्चों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीलमणि ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य आवश्यक खर्चों में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।2
- संतकबीरनगर के तहसील खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम बकहा के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के गाटा संख्या 55 और 56 पर स्थित सरकारी खलिहान व गढ़ही पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है। इससे बरसात में गांव में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाटा सरकारी खलिहान और गढ़ही के रूप में दर्ज है। लेकिन भू-माफिया अरुण कुमार, सुनील कुमार आदि ने इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कर लिया है। आरोप है कि निर्माण के कारण गढ़ही में होकर गांव का पानी निकलना बंद हो गया है। बरसात के दिनों में पानी घरों में घुस जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से गढ़ही से अतिक्रमण हटवाकर खलिहान और गढ़ी की खुदाई कराई जाए, ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में ग्राम के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर गाटा संख्या 55, 56 को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।1
- अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा विकासखंड के ग्राम सभा मुंडा कोडरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकसित किया गया शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अमृत सरोवर आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ष 2022 में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। यह परियोजना केंद्रीय भू-जल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार (लखनऊ) की राष्ट्रीय जल अमृत प्रबंधन योजना के अंतर्गत विकसित की गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 300 मीटर गहराई तक अन्वेषणात्मक वी-निक्षेपण (बोरिंग) का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र में भू-जल संरक्षण और जल प्रबंधन को मजबूती मिली। अमृत सरोवर का निर्माण अत्यंत सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया गया है। पूरे सरोवर के चारों ओर मजबूत पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलती है। सरोवर के चारों ओर कराए गए वृक्षारोपण ने इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और भी आकर्षक बना दिया है। नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के कारण यह स्थल आज ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम टहलने, समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने का पसंदीदा स्थान बन चुका है। इस अमृत सरोवर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ माह पूर्व यहां एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी की गई थी, जिससे यह क्षेत्र और अधिक चर्चाओं में आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि गांव की नई पहचान बन चुका है। ग्रामीणों ने इसके बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए शासन-प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।4
- एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को करीब एक सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे धान की फसल को नया जीवन मिल गया। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान सिंचाई को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी से धान की फसल प्रभावित होने लगी थी। सोमवार की तेज बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी और खेतों में पर्याप्त जलभराव हो गया। सहजनवा ब्लॉक के महुआपार गांव के किसान बबलू शुक्ला, राजू शुक्ला, अरुणेश शुक्ला, आनंद और हरिराम ने बताया कि यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। उनका कहना है कि खेतों में पानी की सख्त जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे फसल की बढ़वार बेहतर होगी और फिलहाल सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। बारिश से पूरे क्षेत्र में किसानों के बीच उत्साह का माहौल है और वे बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं।4
- सूर्यास्त न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आप अपना लोकप्रिय चैनल के माध्यम से हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता अभियान1
- *"21 बच्चों की मौत का मुआवजा नहीं मिला और आपके लोग होटल में पार्टी कर रहे हैं....क्या बोलेंगे आप?"* *निरुत्तर नजर आईं कॉकरोच पार्टी की प्रवक्ता रत्ना*1
- कुर्थिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत घटना की सूचना पर डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना पहुंचे मौके पर, निष्पक्ष जांच व विधिक कार्रवाई के दिए निर्देश संतकबीरनगर। जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसमें चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 496/2025 में वांछित अभियुक्त सुमित पाल उर्फ बन्टी को गिरफ्तार किया गया है। सुमित पाल पुत्र किशुनपाल, निवासी लखनापार थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को नन्दौर बाजार से बेलहर कला जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उ0नि0 अजय भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 अनुराग मिश्रा, और का0 अनुभव त्रिपाठी द्वारा की गई। विदित हो कि दिनाँक 25.12.2025 को वादी अमित कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी मकदूमपुर थाना लालगंज, जनपद बस्ती ने हा0मु0 खरवनिया थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जालसाजी/धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने जमीन पर टावर लगवाने के बहाने मोटरसाइकिल का लोन ले लिया।3