संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 496/2025 में वांछित अभियुक्त सुमित पाल उर्फ बन्टी को गिरफ्तार किया गया है। सुमित पाल पुत्र किशुनपाल, निवासी लखनापार थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को नन्दौर बाजार से बेलहर कला जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उ0नि0 अजय भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 अनुराग मिश्रा, और का0 अनुभव त्रिपाठी द्वारा की गई। विदित हो कि दिनाँक 25.12.2025 को वादी अमित कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी मकदूमपुर थाना लालगंज, जनपद बस्ती ने हा0मु0 खरवनिया थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जालसाजी/धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने जमीन पर टावर लगवाने के बहाने मोटरसाइकिल का लोन ले लिया।
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 496/2025 में वांछित अभियुक्त सुमित पाल उर्फ बन्टी को गिरफ्तार
किया गया है। सुमित पाल पुत्र किशुनपाल, निवासी लखनापार थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को नन्दौर बाजार से बेलहर कला जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उ0नि0 अजय भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 अनुराग मिश्रा, और का0 अनुभव त्रिपाठी द्वारा की गई।
विदित हो कि दिनाँक 25.12.2025 को वादी अमित कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी मकदूमपुर थाना लालगंज, जनपद बस्ती ने हा0मु0 खरवनिया थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जालसाजी/धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने जमीन पर टावर लगवाने के बहाने मोटरसाइकिल का लोन ले लिया।
- संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत हैंसर के प्रतिनिधि और पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने सोमवार को अनाथ बच्चों के रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने बच्चों के लिए टीन शेड निर्माण हेतु बालू, मोरंग सहित अन्य आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई। नीलमणि की इस त्वरित सहायता से अनाथ बच्चों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में बच्चों को अब सुरक्षित रूप से सिर छिपाने की जगह मिल सकेगी। ग्राम निवासी अश्वनी पांडे ने बताया कि नीलमणि की इस पहल से बच्चों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीलमणि ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य आवश्यक खर्चों में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।2
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के लापता होने से न्याय और मदद की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता हरिराम चौरसिया का आरोप है कि घटना की सूचना देने और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद रेलवे पुलिस अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्रियां खुशबू (16 वर्ष) और मुस्कान (14 वर्ष) घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि दोनों खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थीं और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं। पीड़ित पिता का कहना है कि शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7290091560 से फोन कर बताया कि दोनों बच्चियां देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई हैं। इसके बाद उक्त नंबर बंद हो गया और दोनों बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता ने बताया कि बड़ी बेटी खुशबू मानसिक रूप से दिव्यांग है, जबकि उनकी पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है। पीड़ित का आरोप है कि रेलवे पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे समय बीतता जा रहा है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा दोनों नाबालिग बेटियों की शीघ्र सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है। यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9161114590 या 8400589820 पर संपर्क कर सकता है।1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी हैं।1
- संत कबीर नगर के भरवल पर्वता क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है और फसलों को नया जीवनदान मिल गया है। कई दिनों से बारिश की राह देख रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस वर्षा से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल गया है। इससे सिंचाई में आने वाली लागत कम होगी और फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है। इसके साथ ही किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर अधिक बारिश होती है तो जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए प्रशासन को जलभराव वाली जगहों पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।1
- गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित नेवास और आसपास के गांवों में सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस वर्षा से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश शुरू होते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और पूरे क्षेत्र का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया, जिससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम बदलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय किसान विनोद, प्रमोद, महेश, अनिल, विजय और मोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस के कारण खेतों में काम करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि यह वर्षा खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा, इसलिए यह बारिश खेती-किसानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई इस वर्षा के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर इसी तरह बारिश होती रही, तो धान सहित अन्य खरीफ फसलों की पैदावार बेहद अच्छी होगी।2
- संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 496/2025 में वांछित अभियुक्त सुमित पाल उर्फ बन्टी को गिरफ्तार किया गया है। सुमित पाल पुत्र किशुनपाल, निवासी लखनापार थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को नन्दौर बाजार से बेलहर कला जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उ0नि0 अजय भारती, का0 आदित्य सिंह, का0 अनुराग मिश्रा, और का0 अनुभव त्रिपाठी द्वारा की गई। विदित हो कि दिनाँक 25.12.2025 को वादी अमित कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी मकदूमपुर थाना लालगंज, जनपद बस्ती ने हा0मु0 खरवनिया थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जालसाजी/धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने जमीन पर टावर लगवाने के बहाने मोटरसाइकिल का लोन ले लिया।3
- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के केनवना-कुर्थिया मार्ग पर करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान लालजी (60 वर्ष), उनकी पत्नी ज्ञानमती (55 वर्ष), पोता आदर्श (10 वर्ष) और नाती सत्यम (8 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लालजी चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर के बाहर खाट पर सोए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी, पोता और नाती भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी प्रेमलता दवा देकर घर के अंदर गई। तभी गोरखपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक घर के बाहर चढ़ गया और चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक लालजी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1