logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टेंडर निरस्त होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पथरा-डिडई मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पथरा-डिडई मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा से डिडई मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण वह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि भी माना जाता है, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र विधायक सैयदा खातून के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह का भी आवास स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

3 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

टेंडर निरस्त होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पथरा-डिडई मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पथरा-डिडई मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा से डिडई मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण वह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि भी माना जाता है, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र विधायक सैयदा खातून के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह का भी आवास स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टेंडर निरस्त होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पथरा-डिडई मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पथरा-डिडई मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा से डिडई मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण वह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि भी माना जाता है, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र विधायक सैयदा खातून के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह का भी आवास स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    टेंडर निरस्त होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पथरा-डिडई मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पथरा-डिडई मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा से डिडई मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण वह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि भी माना जाता है, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र विधायक सैयदा खातून के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह का भी आवास स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर लगातार पांचवीं बार बना चैंपियन जिला संवाददाता: शशांक मिश्रा सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का रविवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा फाइनल मुकाबलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोंडा और कुशीनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ, जिसमें गोंडा पुलिस की महिला टीम ने कुशीनगर पुलिस को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में सिद्धार्थनगर और बस्ती के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पेनाल्टी स्ट्रोक में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी महेन्द्रनाथ शर्मा (सिद्धार्थनगर) एवं मुख्य आरक्षी साजिद (बस्ती) को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं आरक्षी अजीत यादव (सिद्धार्थनगर) को बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में महिला कांस्टेबल नेहा सिंह (गोंडा) को बेस्ट स्ट्राइकर का सम्मान प्रदान किया गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
    1
    गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर लगातार पांचवीं बार बना चैंपियन
जिला संवाददाता: शशांक मिश्रा
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का रविवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा फाइनल मुकाबलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोंडा और कुशीनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ, जिसमें गोंडा पुलिस की महिला टीम ने कुशीनगर पुलिस को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में सिद्धार्थनगर और बस्ती के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पेनाल्टी स्ट्रोक में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी महेन्द्रनाथ शर्मा (सिद्धार्थनगर) एवं मुख्य आरक्षी साजिद (बस्ती) को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं आरक्षी अजीत यादव (सिद्धार्थनगर) को बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में महिला कांस्टेबल नेहा सिंह (गोंडा) को बेस्ट स्ट्राइकर का सम्मान प्रदान किया गया।
समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻 *DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें
    1
    *DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻

*DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    TV News Anchor शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाप अपने बच्चों को अपनी जान की परवाह नहीं किया अपने बच्चों की जान बचाने में कामयाब रहा वीडियो लाइक करो
    1
    बाप अपने बच्चों को अपनी जान की परवाह नहीं किया अपने बच्चों की जान बचाने में कामयाब रहा वीडियो लाइक करो
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🌈 *ख्वाइश थी कि,* *जीवन रंग बिरंगी* हो... 🦎 और *प्रकृति की चाहत* तो देखो, 💔 *जितने मिले गिरगिट* ही मिले...!
    2
    🌈 *ख्वाइश थी कि,*
*जीवन रंग बिरंगी* हो...

🦎 और *प्रकृति की चाहत* तो देखो,

💔 *जितने मिले गिरगिट* ही मिले...!
    user_🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    City Star डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मेंहदावल क्षेत्र मे धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चायनीज मांझा, जिम्मेदार बेपरवाह प्रदेश सरकार का चायनीज मांझे पर है सख्त निर्देश मेंहदावल,संत कबीर नगर। मेंहदावल कस्बे में इस समय प्रतिबंधित चायनीज माँझे की बिक्री खूब धड़ल्ले से चल रही हैं। जिसपर प्रशाशन पूर्ण रूप से मौन हैं पिछले दो दिन पूर्व मेंहदावल कस्बे के निवासी एक तेरह वर्षीय बालक आयुष शनिवार शाम लगभग 4 बजे ठाकुर द्वारा स्थित अपने घर से अंजहिया बाजार की तरफ जा रहा था इंडियन बैंक के पास चायनीज माँझे की चपेट में आ गया जिससे उक्त बच्चे को गंभीर चोट आयी, उक्त बच्चे को स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के वहा ले जाकर उपचार कराया गया। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि चायनीज मांझा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं चायनीज मंझा बेचने वालो पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मेंहदावल क्षेत्र मे धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चायनीज मांझा, जिम्मेदार बेपरवाह
प्रदेश सरकार का चायनीज मांझे पर है सख्त निर्देश
मेंहदावल,संत कबीर नगर।
मेंहदावल कस्बे में इस समय प्रतिबंधित चायनीज माँझे की बिक्री खूब धड़ल्ले से चल रही हैं। जिसपर प्रशाशन पूर्ण रूप से मौन हैं पिछले दो दिन पूर्व मेंहदावल कस्बे के निवासी एक तेरह वर्षीय बालक आयुष शनिवार शाम लगभग 4 बजे ठाकुर द्वारा स्थित अपने घर से अंजहिया बाजार की तरफ जा रहा था इंडियन बैंक के पास चायनीज माँझे की चपेट में आ गया जिससे उक्त बच्चे को गंभीर चोट आयी, उक्त बच्चे को स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के वहा ले जाकर उपचार कराया गया। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि चायनीज मांझा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं चायनीज मंझा बेचने वालो पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.