गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर लगातार पांचवीं बार बना चैंपियन जिला संवाददाता: शशांक मिश्रा सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का रविवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा फाइनल मुकाबलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोंडा और कुशीनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ, जिसमें गोंडा पुलिस की महिला टीम ने कुशीनगर पुलिस को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में सिद्धार्थनगर और बस्ती के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पेनाल्टी स्ट्रोक में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी महेन्द्रनाथ शर्मा (सिद्धार्थनगर) एवं मुख्य आरक्षी साजिद (बस्ती) को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं आरक्षी अजीत यादव (सिद्धार्थनगर) को बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में महिला कांस्टेबल नेहा सिंह (गोंडा) को बेस्ट स्ट्राइकर का सम्मान प्रदान किया गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

- गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर लगातार पांचवीं बार बना चैंपियन जिला संवाददाता: शशांक मिश्रा सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का रविवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा फाइनल मुकाबलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोंडा और कुशीनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ, जिसमें गोंडा पुलिस की महिला टीम ने कुशीनगर पुलिस को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में सिद्धार्थनगर और बस्ती के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पेनाल्टी स्ट्रोक में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी महेन्द्रनाथ शर्मा (सिद्धार्थनगर) एवं मुख्य आरक्षी साजिद (बस्ती) को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं आरक्षी अजीत यादव (सिद्धार्थनगर) को बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में महिला कांस्टेबल नेहा सिंह (गोंडा) को बेस्ट स्ट्राइकर का सम्मान प्रदान किया गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।1
- सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में था। धरने के बाद, कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नौगढ़ को सौंपा, जिसमें प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। धरने में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील अहमद शाह ने कहा कि रामपुर जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र है और यदि निर्माण संबंधी कोई अनियमितता है तो उसका समाधान विधिक प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि भवनों को ध्वस्त करने के बजाय नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें संरक्षित रखा जाए। अलपसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों पर इस प्रकार की कार्रवाई छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान और उनके परिवार के साथ अन्याय हो रहा है तथा सरकार से इस संबंध में निष्पक्ष रवैया अपनाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप दिया।1
- *DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻 *DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें1
- बाप अपने बच्चों को अपनी जान की परवाह नहीं किया अपने बच्चों की जान बचाने में कामयाब रहा वीडियो लाइक करो1
- 🌈 *ख्वाइश थी कि,* *जीवन रंग बिरंगी* हो... 🦎 और *प्रकृति की चाहत* तो देखो, 💔 *जितने मिले गिरगिट* ही मिले...!2
- संतकबीरनगर के तहसील खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम बकहा के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के गाटा संख्या 55 और 56 पर स्थित सरकारी खलिहान व गढ़ही पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है। इससे बरसात में गांव में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाटा सरकारी खलिहान और गढ़ही के रूप में दर्ज है। लेकिन भू-माफिया अरुण कुमार, सुनील कुमार आदि ने इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कर लिया है। आरोप है कि निर्माण के कारण गढ़ही में होकर गांव का पानी निकलना बंद हो गया है। बरसात के दिनों में पानी घरों में घुस जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से गढ़ही से अतिक्रमण हटवाकर खलिहान और गढ़ी की खुदाई कराई जाए, ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में ग्राम के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर गाटा संख्या 55, 56 को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।1
- मेंहदावल क्षेत्र मे धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चायनीज मांझा, जिम्मेदार बेपरवाह प्रदेश सरकार का चायनीज मांझे पर है सख्त निर्देश मेंहदावल,संत कबीर नगर। मेंहदावल कस्बे में इस समय प्रतिबंधित चायनीज माँझे की बिक्री खूब धड़ल्ले से चल रही हैं। जिसपर प्रशाशन पूर्ण रूप से मौन हैं पिछले दो दिन पूर्व मेंहदावल कस्बे के निवासी एक तेरह वर्षीय बालक आयुष शनिवार शाम लगभग 4 बजे ठाकुर द्वारा स्थित अपने घर से अंजहिया बाजार की तरफ जा रहा था इंडियन बैंक के पास चायनीज माँझे की चपेट में आ गया जिससे उक्त बच्चे को गंभीर चोट आयी, उक्त बच्चे को स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के वहा ले जाकर उपचार कराया गया। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि चायनीज मांझा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं चायनीज मंझा बेचने वालो पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1