Shuru
Apke Nagar Ki App…
🌈 *ख्वाइश थी कि,* *जीवन रंग बिरंगी* हो... 🦎 और *प्रकृति की चाहत* तो देखो, 💔 *जितने मिले गिरगिट* ही मिले...!
🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
🌈 *ख्वाइश थी कि,* *जीवन रंग बिरंगी* हो... 🦎 और *प्रकृति की चाहत* तो देखो, 💔 *जितने मिले गिरगिट* ही मिले...!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🌈 *ख्वाइश थी कि,* *जीवन रंग बिरंगी* हो... 🦎 और *प्रकृति की चाहत* तो देखो, 💔 *जितने मिले गिरगिट* ही मिले...!2
- गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का समापन, पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर लगातार पांचवीं बार बना चैंपियन जिला संवाददाता: शशांक मिश्रा सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का रविवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा फाइनल मुकाबलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोंडा और कुशीनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ, जिसमें गोंडा पुलिस की महिला टीम ने कुशीनगर पुलिस को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में सिद्धार्थनगर और बस्ती के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पेनाल्टी स्ट्रोक में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी महेन्द्रनाथ शर्मा (सिद्धार्थनगर) एवं मुख्य आरक्षी साजिद (बस्ती) को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं आरक्षी अजीत यादव (सिद्धार्थनगर) को बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में महिला कांस्टेबल नेहा सिंह (गोंडा) को बेस्ट स्ट्राइकर का सम्मान प्रदान किया गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ हुसैनाबाद बाजार का इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी हुआ लापता, कड़सर सरयू नहर के पास मिली मोटरसाइकिल बलरामपुर। जनपद के हुसैनाबाद बाजार के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी साहबुद्दीन उर्फ कप्तान, निवासी गोकुलगंज, रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, वह छब्बीस तारीख की शाम करीब सात बजे दुकान का सामान लेने के लिए उतरौला गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। अगली सुबह कड़सर सरयू नहर के किनारे उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा दुकान से संबंधित कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ, जबकि उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कुछ लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह समाचार प्रारंभिक सूचना एवं स्थानीय सूत्रों के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक समय व्यूज़ संवाददाता: गुलशाद खान "हर खबर सबसे पहले, आप तक" ब्रेकिंग न्यूज़ हुसैनाबाद बाजार का इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी हुआ लापता, कड़सर सरयू नहर के पास मिली मोटरसाइकिल बलरामपुर। जनपद के हुसैनाबाद बाजार के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी साहबुद्दीन उर्फ कप्तान, निवासी गोकुलगंज, रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, वह छब्बीस तारीख की शाम करीब सात बजे दुकान का सामान लेने के लिए उतरौला गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। अगली सुबह कड़सर सरयू नहर के किनारे उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा दुकान से संबंधित कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ, जबकि उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कुछ लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह समाचार प्रारंभिक सूचना एवं स्थानीय सूत्रों के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक समय व्यूज़ संवाददाता: गुलशाद खान "हर खबर सबसे पहले, आप तक"1
- सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में था। धरने के बाद, कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नौगढ़ को सौंपा, जिसमें प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। धरने में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील अहमद शाह ने कहा कि रामपुर जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र है और यदि निर्माण संबंधी कोई अनियमितता है तो उसका समाधान विधिक प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि भवनों को ध्वस्त करने के बजाय नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें संरक्षित रखा जाए। अलपसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों पर इस प्रकार की कार्रवाई छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान और उनके परिवार के साथ अन्याय हो रहा है तथा सरकार से इस संबंध में निष्पक्ष रवैया अपनाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप दिया।1
- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में रिश्तों की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र की है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात क्षेत्र में सनसनी फैला दी। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।2
- *DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻 *DAP खाद की कालाबाजारी पर भड़के किसान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें1
- बाप अपने बच्चों को अपनी जान की परवाह नहीं किया अपने बच्चों की जान बचाने में कामयाब रहा वीडियो लाइक करो1
- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला रोड स्थित अमहवा के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक तीसरा युवक भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी एक पक्ष का साथ देते हुए दूसरे युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर एक युवक को कई थप्पड़ और मुक्के मारे, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया।1