logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी के मंडवाड़ा में तखत कार्यक्रमः युवाओं ने महिलाओं के वेश में किया डांस; गणगौर पर्व पर 50 गांवों के ग्रामीण पहुंचे बड़वानी जिले के मंडवाड़ा में गणगौर पर्व के अवसर पर पारंपरिक तखत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मंडवाड़ा पहुंचे और आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाए गए मंच (तखत) पर युवाओं ने महिलाओं के वेश में रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम शनिवार सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला, जिसमें आसपास के लगभग 50 गांवों की टीमों ने भाग लिया। ग्राम तकियापुर, मोहीपुरा, पानिया और मुंडियापुरा से आई टीमों के युवाओं ने क्षेत्रीय भाषा और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दूर-दूर से आए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह अनूठा तखत कार्यक्रम हर वर्ष गणगौर पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के युवा, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी मंडवाड़ा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो इस पारंपरिक आयोजन का साक्षी बना। गणगौर पर्व पूरे निमाड़ क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु माता रणुबाई को एक दिन के लिए अपने घर ले जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और रातभर भजन-कीर्तन होता है। मन्नत पूरी होने पर कुछ श्रद्धालु माता को एक दिन और घर में विराजित रखते हैं, जिसके बाद तीसरे दिन गणगौर घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है।

9 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

बड़वानी के मंडवाड़ा में तखत कार्यक्रमः युवाओं ने महिलाओं के वेश में किया डांस; गणगौर पर्व पर 50 गांवों के ग्रामीण पहुंचे बड़वानी जिले के मंडवाड़ा में गणगौर पर्व के अवसर पर पारंपरिक तखत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मंडवाड़ा पहुंचे और आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाए गए मंच (तखत) पर युवाओं ने महिलाओं के वेश में रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम शनिवार सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला, जिसमें आसपास के लगभग 50 गांवों की टीमों ने भाग लिया। ग्राम तकियापुर, मोहीपुरा, पानिया और मुंडियापुरा से आई टीमों के युवाओं ने क्षेत्रीय भाषा और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दूर-दूर से आए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह अनूठा तखत कार्यक्रम हर वर्ष गणगौर पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के युवा, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी मंडवाड़ा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो इस पारंपरिक आयोजन का साक्षी बना। गणगौर पर्व पूरे निमाड़ क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु माता रणुबाई को एक दिन के लिए अपने घर ले जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और रातभर भजन-कीर्तन होता है। मन्नत पूरी होने पर कुछ श्रद्धालु माता को एक दिन और घर में विराजित रखते हैं, जिसके बाद तीसरे दिन गणगौर घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़वानी जिले के मंडवाड़ा में गणगौर पर्व के अवसर पर पारंपरिक तखत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मंडवाड़ा पहुंचे और आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाए गए मंच (तखत) पर युवाओं ने महिलाओं के वेश में रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम शनिवार सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला, जिसमें आसपास के लगभग 50 गांवों की टीमों ने भाग लिया। ग्राम तकियापुर, मोहीपुरा, पानिया और मुंडियापुरा से आई टीमों के युवाओं ने क्षेत्रीय भाषा और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दूर-दूर से आए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह अनूठा तखत कार्यक्रम हर वर्ष गणगौर पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के युवा, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी मंडवाड़ा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो इस पारंपरिक आयोजन का साक्षी बना। गणगौर पर्व पूरे निमाड़ क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु माता रणुबाई को एक दिन के लिए अपने घर ले जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और रातभर भजन-कीर्तन होता है। मन्नत पूरी होने पर कुछ श्रद्धालु माता को एक दिन और घर में विराजित रखते हैं, जिसके बाद तीसरे दिन गणगौर घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है।
    1
    बड़वानी जिले के मंडवाड़ा में गणगौर पर्व के अवसर पर पारंपरिक तखत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मंडवाड़ा पहुंचे और आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाए गए मंच (तखत) पर युवाओं ने महिलाओं के वेश में रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम शनिवार सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला, जिसमें आसपास के लगभग 50 गांवों की टीमों ने भाग लिया। ग्राम तकियापुर, मोहीपुरा, पानिया और मुंडियापुरा से आई टीमों के युवाओं ने क्षेत्रीय भाषा और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दूर-दूर से आए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
यह अनूठा तखत कार्यक्रम हर वर्ष गणगौर पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के युवा, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी मंडवाड़ा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो इस पारंपरिक आयोजन का साक्षी बना।
गणगौर पर्व पूरे निमाड़ क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु माता रणुबाई को एक दिन के लिए अपने घर ले जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और रातभर भजन-कीर्तन होता है। मन्नत पूरी होने पर कुछ श्रद्धालु माता को एक दिन और घर में विराजित रखते हैं, जिसके बाद तीसरे दिन गणगौर घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। 🗓️ . ​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर नमाज अदा की। ✨🌙 . ​निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज 🕋🙏 ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। . ​प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी 🤲📖 इस वर्ष ईद की नमाज और रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया: ​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब। ​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब। ​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब। ​दुआ: जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने मुल्क की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। . ​जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद 🤝❤️ ​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की। . ​पुलिस-प्रशासन की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था 👮‍♂️🚔 सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी धीरज बब्बर, टीआई बलजीत सिंह बिसेन और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हुआ।
    4
    ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। 🗓️
.
​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर नमाज अदा की। ✨🌙
.
​निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज 🕋🙏
ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।
.
​प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी 🤲📖
इस वर्ष ईद की नमाज और रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया:
​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब।
​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब।
​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब।
​दुआ: जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने मुल्क की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई।
.
​जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद 🤝❤️
​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।
.
​पुलिस-प्रशासन की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था 👮‍♂️🚔
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी धीरज बब्बर, टीआई बलजीत सिंह बिसेन और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हुआ।
    user_Asif memon patrakar
    Asif memon patrakar
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️ . ​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में रमजान के 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों मुस्लिम समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर ईद की विशेष नमाज अदा की। ​🕌 निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज ​ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से नमाज की व्यवस्थाएं बेहद चाक-चौबंद रहीं। तय समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ​🤲 प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी ​इस वर्ष ईद की नमाज और उससे जुड़ी रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने बहुत ही व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया: ​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब ने नमाज के तरीके पर विस्तार से प्रकाश डाला। ​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई। ​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब ने खुत्बा पढ़ा। ​दुआ: नमाज के अंत में जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने खुसूसी दुआ कराई। ​🤝 जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद ​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की। ​👮 पुलिस-प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ​पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एएसपी धीरज बब्बर ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। सुचारू आवागमन के लिए ईदगाह के पूर्व ही पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था कराई गई थी। शहर की सभी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हो सके।
    4
    ​बड़वानी, 21 मार्च 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️
.
​बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में रमजान के 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों मुस्लिम समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर ईद की विशेष नमाज अदा की।
​🕌 निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज
​ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से नमाज की व्यवस्थाएं बेहद चाक-चौबंद रहीं। तय समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
​🤲 प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी
​इस वर्ष ईद की नमाज और उससे जुड़ी रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने बहुत ही व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया:
​नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब ने नमाज के तरीके पर विस्तार से प्रकाश डाला।
​नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई।
​खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब ने खुत्बा पढ़ा।
​दुआ: नमाज के अंत में जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने खुसूसी दुआ कराई।
​🤝 जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद
​ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।
​👮 पुलिस-प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
​पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एएसपी धीरज बब्बर ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। सुचारू आवागमन के लिए ईदगाह के पूर्व ही पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था कराई गई थी। शहर की सभी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हो सके।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter Barwani, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Hemant Nagziriya
    2
    Post by Hemant Nagziriya
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति में डूबे श्रद्धालु, घर में शांति बनाए रखने की कामना की
    1
    पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति में डूबे श्रद्धालु, घर में शांति बनाए रखने की कामना की
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुक्षी - दक्षिण प्रांत से उग्र विहार करते हुए, महाराष्ट्र मार्ग से, निमाड़-मालवा अंचल की माँ की कुक्षी में, गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहब का, भव्य एवं मंगलमय प्रवेश संपन्न हुआ। प्रवेश के अवसर पर,त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय मंत्री, कुक्षी श्रीसंघ अध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुराणिक सहित, संघ के पदाधिकारी एवं स्थानीय ट्रस्ट मंडल के सदस्यों, और गुरुभक्तों ने गहुली कर, गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहब, एवं आदि ठाणा की भव्य अगवानी की। नगर के पूर्णिमा कॉलोनी में प्रवेश के अवसर पर, श्री रतनलाल मांगीलाल डूंगरवाल परिवार के निवास पर, प्रातः श्रीसंघ की नवकारसी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात बैंड-बाजों के साथ श्रीसंघ सहित आचार्य भगवंत एवं आदि ठाणा का चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह के पूर्व,प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल एवं भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने,आचार्य श्री से वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं नगर के पड़ाव रोड स्थित, कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने भी,अपने साथियों के साथ आचार्य श्री को वंदन कर आशीर्वाद लिया। समाजजनों ने अपने-अपने घरों से गहुली कर, आचार्यश्री के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चल समारोह उपाश्रय पहुंचा, जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ,और श्रीसंघ द्वारा सामूहिक गुरुवंदन किया गया। आचार्य श्री ने कुक्षी श्रीसंघ को, मांगलिक का श्रवण करवाया।साथ ही आगामी 26 जून को,कुक्षी तीर्थाधिपति प्रभु श्री शांतिनाथ जी मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत,प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव,गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सुरिश्वर जी महारा साहब एवं मुनिभगवंतों के सानिध्य में, संपन्न होने की जानकारी दी।
    1
    कुक्षी - दक्षिण प्रांत से उग्र विहार करते हुए, महाराष्ट्र मार्ग से, निमाड़-मालवा अंचल की माँ की कुक्षी में, गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहब का, भव्य एवं मंगलमय प्रवेश संपन्न हुआ।
प्रवेश के अवसर पर,त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय मंत्री, कुक्षी श्रीसंघ अध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुराणिक सहित, संघ के पदाधिकारी एवं स्थानीय ट्रस्ट मंडल के सदस्यों, और गुरुभक्तों ने गहुली कर, गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहब, एवं आदि ठाणा की भव्य अगवानी की।
नगर के पूर्णिमा कॉलोनी में प्रवेश के अवसर पर, श्री रतनलाल मांगीलाल डूंगरवाल परिवार के निवास पर, प्रातः श्रीसंघ की नवकारसी का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात बैंड-बाजों के साथ श्रीसंघ सहित आचार्य भगवंत एवं आदि ठाणा का चल समारोह प्रारंभ हुआ।
चल समारोह के पूर्व,प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल एवं भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने,आचार्य श्री से वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं नगर के पड़ाव रोड स्थित, कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने भी,अपने साथियों के साथ आचार्य श्री को वंदन कर आशीर्वाद लिया।
समाजजनों ने अपने-अपने घरों से गहुली कर, आचार्यश्री के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चल समारोह उपाश्रय पहुंचा, जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ,और श्रीसंघ द्वारा सामूहिक गुरुवंदन किया गया।
आचार्य श्री ने कुक्षी श्रीसंघ को, मांगलिक का श्रवण करवाया।साथ ही आगामी 26 जून को,कुक्षी तीर्थाधिपति प्रभु श्री शांतिनाथ जी मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत,प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव,गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सुरिश्वर जी महारा साहब एवं मुनिभगवंतों के सानिध्य में, संपन्न होने की जानकारी दी।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजपुर। नगर में पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों के साथ गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने सोलह श्रृंगार कर माता गौरी एवं भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गणगौर की भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें ईसर-गौरी की सुसज्जित प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोकगीतों की गूंज के बीच महिलाएं नृत्य करती नजर आईं, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। यह भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। जगह-जगह नागरिकों द्वारा पेयजल और प्रसाद की व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्व के समापन अवसर पर महिलाओं ने विधिवत पूजा कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान राजपुर नगर भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।
    1
    राजपुर। नगर में पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों के साथ गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने सोलह श्रृंगार कर माता गौरी एवं भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गणगौर की भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें ईसर-गौरी की सुसज्जित प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोकगीतों की गूंज के बीच महिलाएं नृत्य करती नजर आईं, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
यह भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। जगह-जगह नागरिकों द्वारा पेयजल और प्रसाद की व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पर्व के समापन अवसर पर महिलाओं ने विधिवत पूजा कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान राजपुर नगर भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बड़वानी। शनिवार को निमाड़ के प्रसिद्ध लोकपर्व गणगौर का शुभारंभ हुआ। शुक्ल पक्ष की तीज पर माता की बाड़ी खुलते ही सुबह 5 बजे से श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए जुटने लगे। हजारों लोगों ने बाड़ी स्थल पर पूजा कर जवारे लिए और रणुबाई व धनीयर राजा के रथ सिर पर रखकर घर ले गए। घरों में रथ स्थापित कर माता की सेवा और भजन-कीर्तन किए जाएंगे। रविवार को माता को झमलिया गार्डन ले जाकर पानी पिलाया जाएगा, जबकि मंगलवार को विदाई होगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे निमाड़ में पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
    1
    बड़वानी। शनिवार को निमाड़ के प्रसिद्ध लोकपर्व गणगौर का शुभारंभ हुआ। शुक्ल पक्ष की तीज पर माता की बाड़ी खुलते ही सुबह 5 बजे से श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए जुटने लगे। हजारों लोगों ने बाड़ी स्थल पर पूजा कर जवारे लिए और रणुबाई व धनीयर राजा के रथ सिर पर रखकर घर ले गए।
घरों में रथ स्थापित कर माता की सेवा और भजन-कीर्तन किए जाएंगे। रविवार को माता को झमलिया गार्डन ले जाकर पानी पिलाया जाएगा, जबकि मंगलवार को विदाई होगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे निमाड़ में पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.