नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसडीओ राकेश कुमार ने की विशेष बैठक नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसडीओ राकेश कुमार ने की विशेष बैठक जनक्रांति कार्यालय से रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट सभी थाना प्रभारियों को समय पर नोटिस, कुर्की-जब्ती एवं गिरफ्तारी वारंट का तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 16 सितम्बर, 2026)। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार, को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित नीलाम पत्र वादों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना तथा संबंधित थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। इस दौरान विभिन्न थानों में लंबित नीलाम पत्र वादों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। संबंधित पक्षों को समय पर नोटिस उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने विशेष रूप से नोटिस, कुर्की-जब्ती एवं गिरफ्तारी वारंट का समय पर तामिला कराने और लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल अनुमंडल कार्यालय के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका समयबद्ध समाधान किया जा सके। सभी थाना प्रभारियों ने बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। अधिकारियों के निर्देशों के बाद अब लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसडीओ राकेश कुमार ने की विशेष बैठक नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसडीओ राकेश कुमार ने की विशेष बैठक जनक्रांति कार्यालय से रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट सभी थाना प्रभारियों को समय पर नोटिस, कुर्की-जब्ती एवं गिरफ्तारी वारंट का तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 16 सितम्बर, 2026)। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार, को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित नीलाम पत्र वादों का
त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना तथा संबंधित थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। इस दौरान विभिन्न थानों में लंबित नीलाम पत्र वादों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। संबंधित पक्षों को समय पर नोटिस उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने विशेष रूप से नोटिस, कुर्की-जब्ती एवं गिरफ्तारी वारंट का समय पर तामिला कराने और लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई
करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल अनुमंडल कार्यालय के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका समयबद्ध समाधान किया जा सके। सभी थाना प्रभारियों ने बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। अधिकारियों के निर्देशों के बाद अब लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
- आमने-सामने हुए बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ'त! समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित NH-28 पर सागर होटल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौ'त हो गई मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ वार्ड-7 के मो. कलीम के पुत्र मो. रहिस आज़म (19 वर्ष) और सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा के बैजनाथ राम के पुत्र रामचंद्र राम (45 वर्ष) के रूप में की गई है! घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है!1
- वृक्षारोपण कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय जितवारपुर कुम्हिरा सरायरंजन1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. व्यवसायी सह समाजसेवी ज्योति कुमार चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में लाखों लोग बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे हैं और राहत एवं बचाव के इंतज़ामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन के लिए काशी में बड़ी संख्या में नई मोटरसाइकिलें पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। सवाल किसी के जन्मदिन या आयोजन का नहीं, प्राथमिकताओं का है। जब बिहार का किसान, मजदूर और आम नागरिक बाढ़ और रोज़गार की चिंता से जूझ रहा हो, तब क्या सरकार की पहली प्राथमिकता राहत, बचाव और प्रभावित परिवारों की मदद नहीं होनी चाहिए? जनता को तय करना है—दिखावे की राजनीति चाहिए या जमीन पर राहत और विकास? #PushpaSahani #Bihar1
- *खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा: 1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो। 2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए। 3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। 4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो। 5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:* रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता। अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !1
- समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राघोपुर, किया मुआयना1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर बहेड़ी दक्षिणी मंडल के खरारी ग्राम में मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह के आवास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने की। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रथम दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर घर एवं मंदिर में आशीर्वाद का दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर.के. चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, विधानसभा संयोजक हेमचंद सिंह समेत गुलजारीलाल साह, आशुतोष सिंह, अरुण भगत, मुकेश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, प्रवीण सिंह, मिंटू सिंह, रामनाथ साह, अमरनाथ सिंह, अमर श्रीवास्तव, विनय कुमार चौधरी, चंदन सहनी, अरुण मंडल, सुनील सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1