logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में लाखों लोग बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे हैं और राहत एवं बचाव के इंतज़ामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन के लिए काशी में बड़ी संख्या में नई मोटरसाइकिलें पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। सवाल किसी के जन्मदिन या आयोजन का नहीं, प्राथमिकताओं का है। जब बिहार का किसान, मजदूर और आम नागरिक बाढ़ और रोज़गार की चिंता से जूझ रहा हो, तब क्या सरकार की पहली प्राथमिकता राहत, बचाव और प्रभावित परिवारों की मदद नहीं होनी चाहिए? जनता को तय करना है—दिखावे की राजनीति चाहिए या जमीन पर राहत और विकास? #PushpaSahani #Bihar

2 hrs ago
user_पुष्पा सहनी
पुष्पा सहनी
Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago

इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में लाखों लोग बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे हैं और राहत एवं बचाव के इंतज़ामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन के लिए काशी में बड़ी संख्या में नई मोटरसाइकिलें पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। सवाल किसी के जन्मदिन या आयोजन का नहीं, प्राथमिकताओं का है। जब बिहार का किसान, मजदूर और आम नागरिक बाढ़ और रोज़गार की चिंता से जूझ रहा हो, तब क्या सरकार की पहली प्राथमिकता राहत, बचाव और प्रभावित परिवारों की मदद नहीं होनी चाहिए? जनता को तय करना है—दिखावे की राजनीति चाहिए या जमीन पर राहत और विकास? #PushpaSahani #Bihar

More news from बिहार and nearby areas
  • इसे कहते हैं प्राथमिकता!! बिहार में लाखों लोग बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे हैं और राहत एवं बचाव के इंतज़ामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन के लिए काशी में बड़ी संख्या में नई मोटरसाइकिलें पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। सवाल किसी के जन्मदिन या आयोजन का नहीं, प्राथमिकताओं का है। जब बिहार का किसान, मजदूर और आम नागरिक बाढ़ और रोज़गार की चिंता से जूझ रहा हो, तब क्या सरकार की पहली प्राथमिकता राहत, बचाव और प्रभावित परिवारों की मदद नहीं होनी चाहिए? जनता को तय करना है—दिखावे की राजनीति चाहिए या जमीन पर राहत और विकास? #PushpaSahani #Bihar
    1
    इसे कहते हैं प्राथमिकता!!

बिहार में लाखों लोग बाढ़ की परेशानी से जूझ रहे हैं और राहत एवं बचाव के इंतज़ामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन के लिए काशी में बड़ी संख्या में नई मोटरसाइकिलें पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं।

सवाल किसी के जन्मदिन या आयोजन का नहीं, प्राथमिकताओं का है।

जब बिहार का किसान, मजदूर और आम नागरिक बाढ़ और रोज़गार की चिंता से जूझ रहा हो, तब क्या सरकार की पहली प्राथमिकता राहत, बचाव और प्रभावित परिवारों की मदद नहीं होनी चाहिए?

जनता को तय करना है—दिखावे की राजनीति चाहिए या जमीन पर राहत और विकास?

#PushpaSahani #Bihar
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • *खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा: 1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो। 2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए। 3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। 4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो। 5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:* रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता। अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !
    1
    *खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा।

समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा:

1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो।
2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए।
3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो।
4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो।
5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।

*प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:*

रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन,    सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता।

अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राघोपुर, किया मुआयना
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राघोपुर, किया मुआयना
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    8 hrs ago
  • हत्या मामले मे फरार सिने कारोबारी अंटू ईश्वर को एसटीएफ किया गिरफ्तार ! समस्तीपुर :बिहार पुलिस की एसटीएफ को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने स्थानीय नगर पुलिस के सहयोग से हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अंटू ईशर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित उसके आवास से की गई। बताया जा रहा है कि अंटू ईशर के घर की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने काफी देर तक घेराबंदी कर रखी थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के रूप में समस्तीपुर के अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ छापेमारी की और आरोपी अंटू ईश्वर को उसके ठिकाने से दबोच लिया ! पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंटू ईस्सर हाजीपुर के गंगा ब्रीज थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उसे इस कांड में प्राथमिक अभियुक्त बताया गया है। मामले में न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी,इसी दौरान मंगलवार को एसटीएफ को अंटू ईशर के बहादुरपुर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने नगर पुलिस के सहयोग से उसके आवास पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम अंटू ईशर को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब उसे संबंधित हत्या मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हाजीपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा!
    1
    हत्या मामले मे फरार सिने कारोबारी अंटू ईश्वर को एसटीएफ किया गिरफ्तार !



समस्तीपुर :बिहार पुलिस की एसटीएफ को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने स्थानीय नगर पुलिस के सहयोग से हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अंटू ईशर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित उसके आवास से की गई। बताया जा रहा है कि अंटू ईशर के घर की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने काफी देर तक घेराबंदी कर रखी थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के रूप में समस्तीपुर के अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ छापेमारी की और आरोपी अंटू ईश्वर को उसके ठिकाने से दबोच लिया !

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंटू ईस्सर हाजीपुर के गंगा ब्रीज थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उसे इस कांड में प्राथमिक अभियुक्त बताया गया है। मामले में न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी,इसी दौरान मंगलवार को एसटीएफ को अंटू ईशर के बहादुरपुर में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने नगर पुलिस के सहयोग से उसके आवास पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम अंटू ईशर को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब उसे संबंधित हत्या मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हाजीपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा!
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    9 hrs ago
  • चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी शिक्षकों की कमी के बीच कन्या मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा नमस्कार, आप देख सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार राजेश कुमार वर्मा के साथ राजीव झा की रिपोर्ट । खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी है। परीक्षा के दूसरे दिन विद्यालय में 90 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देते नजर आए। खास बात यह रही कि बच्चों ने पूरी शांति और अनुशासन के साथ परीक्षा दी। लेकिन इसी विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल भी सामने आ रहा है। विद्यालय में प्रतिदिन 350 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, जबकि प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सहित मात्र चार शिक्षक ही कार्यरत हैं। अब सवाल है कि इतने कम शिक्षकों के सहारे सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाएगी? हालांकि शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अनुशासन की तस्वीर संतोषजनक नजर आई। स्थानीय स्तर पर अब मांग उठ रही है कि शिक्षा विभाग विद्यालय में आवश्यक संख्या में शिक्षकों की व्यवस्था करे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। कैमरा और रिपोर्ट—राजीव झा। ऐसे ही न्यूज़ के लिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन को लाइक /सब्सक्राइब अवश्य करें। धन्यवाद
    1
    चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी
शिक्षकों की कमी के बीच कन्या मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा
नमस्कार, आप देख सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार राजेश कुमार वर्मा के साथ राजीव झा की रिपोर्ट ।
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा के अंतर्गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी है।
परीक्षा के दूसरे दिन विद्यालय में 90 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देते नजर आए। खास बात यह रही कि बच्चों ने पूरी शांति और अनुशासन के साथ परीक्षा दी।
लेकिन इसी विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल भी सामने आ रहा है। विद्यालय में प्रतिदिन 350 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, जबकि प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सहित मात्र चार शिक्षक ही कार्यरत हैं।
अब सवाल है कि इतने कम शिक्षकों के सहारे सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाएगी?
हालांकि शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अनुशासन की तस्वीर संतोषजनक नजर आई।
स्थानीय स्तर पर अब मांग उठ रही है कि शिक्षा विभाग विद्यालय में आवश्यक संख्या में शिक्षकों की व्यवस्था करे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
कैमरा और रिपोर्ट—राजीव झा। ऐसे ही न्यूज़ के लिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन को लाइक /सब्सक्राइब अवश्य करें। धन्यवाद
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • ​प्रेरणादायक शायरी (Motivational Shayari) Ajay blog Mathura Prabhat Samastipur यह वीडियो एक सिम छोटा सा एक शायरी है
    1
    ​प्रेरणादायक शायरी (Motivational Shayari)
Ajay blog Mathura Prabhat Samastipur

यह वीडियो एक सिम छोटा सा एक शायरी है
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • बारिश पर एक छोटा सा शायरी बन गई है यह शायरी प्रभावित हो सकती है यह वीडियो जो बनाया गया है बिहार समस्तीपुर मथुरापुर घाट झिल्लीचौक सेजा छोटा सा वीडियो बनाया गया है
    1
    बारिश पर एक छोटा सा शायरी बन गई है यह शायरी प्रभावित हो सकती है
यह वीडियो जो बनाया गया है बिहार समस्तीपुर मथुरापुर घाट झिल्लीचौक सेजा छोटा सा वीडियो बनाया गया है
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार 
न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार 
भेजा न्यायिक हिरासत में।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.