Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे व पटाखा निर्माण सामग्री बरामद ।* ▪️ *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ व 120 पैकेट तैयार शुदा बुलेट बम (कीमत लगभग 7 लाख रुपये) सहित किया गया गिरफ्तार ।* ▪️ *उपरोक्त दोनों सराहनीय कार्यों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*
सचिन प्रजापति
*थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे व पटाखा निर्माण सामग्री बरामद ।* ▪️ *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ व 120 पैकेट तैयार शुदा बुलेट बम (कीमत लगभग 7 लाख रुपये) सहित किया गया गिरफ्तार ।* ▪️ *उपरोक्त दोनों सराहनीय कार्यों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवैध असलाह तस्करी का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलाह की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे मेरठ जनपद से अवैध असलाह खरीदकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरिद्वार समेत अन्य क्षेत्रों में दोगुने दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियार कहां से मंगाए जा रहे थे।1
- *थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे व पटाखा निर्माण सामग्री बरामद ।* ▪️ *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ व 120 पैकेट तैयार शुदा बुलेट बम (कीमत लगभग 7 लाख रुपये) सहित किया गया गिरफ्तार ।* ▪️ *उपरोक्त दोनों सराहनीय कार्यों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*1
- मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: 480 किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद, महिला गिरफ्तार, 7 लाख का माल जब्त* *मुजफ्फरनगर।* दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 480.8 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और 120 पैकेट बुलेट बम बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक महिला महजबी को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र में एक घर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं और बुलेट बम तैयार कर बाजार में सप्लाई करने की तैयारी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी और सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस टीम भी हैरान रह गई। घर के अंदर कमरों में बोरों और कार्टनों में भारी मात्रा में विस्फोटक पाउडर, तैयार पटाखे, अधबने बम और पैकिंग सामग्री रखी हुई थी। पुलिस ने मौके से कुल 480.8 किलोग्राम विस्फोटक बारूद, 120 पैकेट प्रतिबंधित बुलेट बम और सैकड़ों तैयार पटाखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह सभी पटाखे बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के बनाए जा रहे थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके से महजबी नाम की महिला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से घर में ही चलाया जा रहा था और दीपावली के सीजन में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए स्टॉक तैयार किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस ने बरामद विस्फोटक को सुरक्षित स्थान पर सीज कर दिया है और विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए। इस बड़ी बरामदगी के बाद अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- Hamare video ko like Karen follow Karen share Karen aur comment mein likhkar Hamare video ko like Karen follow Karen share Karen aur comment mein likhkar1
- थाना प्रभारी विजय सिंह की सख्ती:मीनाक्षी चौक पर रात 11 बजे बाद नहीं सजेंगी महफिल थाना प्रभारी विजय सिंह की सख्ती:मीनाक्षी चौक पर रात 11 बजे बाद नहीं सजेंगी महफिलें देर रात मारपीट के बाद खालापार पुलिस का शिकंजा,मीनाक्षी चौक पर अब रात 11 बजे के बाद नहीं सजेंगी महफिलें थाना प्रभारी विजय सिंह ने दुकानदारों को 11 बजे तक दुकानें बंद करने के दिए निर्देश डा० एम ए तोमर मुजफ्फरनगर।मीनाक्षी चौक पर देर रात हुई मारपीट की घटना के बाद खालापार थाना प्रभारी विजय सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए देर रात तक बाजार में चलने वाली गतिविधियों पर शिकंजा कस दिया है।इंस्पेक्टर विजय सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मीनाक्षी चौक क्षेत्र में सभी दुकानें रात 11 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद कर दी जाएंगी।इसके बाद सड़क और बाजार में अनावश्यक भीड़ या जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा।थाना प्रभारी खालापार विजय सिंह पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चौक पहुंचे और मौके पर अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों एवं आसपास के लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने साफ कहा कि निर्धारित समय के बाद दुकानें खुली मिलीं अथवा अनावश्यक रूप से भीड़ जमा हुई तो कार्रवाई की जाएगी।देर रात तक मीनाक्षी चौक पर लगने वाली भीड़ और दुकानों के कारण अ1
- मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार रतनपुरी थाना क्षेत्र के अम्बरपुर जंगल में 27 सितंबर को हुई प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों में बाधा बनने के चलते पत्नी रेखा ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। रतनपुरी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने पत्नी रेखा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से 2 तमंचे, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, 3 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार रतनपुरी थाना क्षेत्र के अम्बरपुर जंगल में 27 सितंबर को हुई प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों में बाधा बनने के चलते पत्नी रेखा ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। रतनपुरी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने पत्नी रेखा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से 2 तमंचे, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, 3 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- *सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम से मारपीट का आरोप* मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के धोलरा गांव में अन्नपूर्णा भवन के लिए प्रस्तावित सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्रजपाल पुत्र दाताराम ने सरकारी भूमि पर दीवार खड़ी कर निर्माण कराया। सूचना पर नायब तहसीलदार रिजवान अली और लेखपाल मनीष प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि अवैध कब्जा हटाने के दौरान कुछ लोगों ने लेखपाल के साथ मारपीट की और प्रशासनिक टीम, पुलिसकर्मियों व ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार रिजवान अली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- मुज़फ्फरनगर न्यूज़ पति पर तीन तलाक देने का आरोप, मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवक से रचाई शादी बागपत जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर मुजफ्फरनगर निवासी हिंदू युवक से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने का मामला सामने आया है। युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम भूरी से रिया मलिक रख लिया है रिया मलिक का कहना है कि उसकी पहले मुस्लिम परिवार में शादी हुई थी उसके अनुसार पति शराब का सेवन कर उसके साथ मारपीट करता था और बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और मुजफ्फरनगर निवासी युवक से विवाह करने का फैसला लिया। युवती रिया का कहना है कि उसने अपनी मर्जी और सहमति से हिंदू धर्म अपनाया है और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। रिया ने अपने पूर्व पति, भाई और परिवार के सदस्यों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।1