मुज़फ्फरनगर न्यूज़ पति पर तीन तलाक देने का आरोप, मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवक से रचाई शादी बागपत जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर मुजफ्फरनगर निवासी हिंदू युवक से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने का मामला सामने आया है। युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम भूरी से रिया मलिक रख लिया है रिया मलिक का कहना है कि उसकी पहले मुस्लिम परिवार में शादी हुई थी उसके अनुसार पति शराब का सेवन कर उसके साथ मारपीट करता था और बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और मुजफ्फरनगर निवासी युवक से विवाह करने का फैसला लिया। युवती रिया का कहना है कि उसने अपनी मर्जी और सहमति से हिंदू धर्म अपनाया है और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। रिया ने अपने पूर्व पति, भाई और परिवार के सदस्यों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ पति पर तीन तलाक देने का आरोप, मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवक से रचाई शादी बागपत जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर मुजफ्फरनगर निवासी हिंदू युवक से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने का मामला सामने आया है। युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम भूरी से रिया मलिक रख लिया है रिया मलिक का कहना है कि उसकी पहले मुस्लिम परिवार में शादी हुई थी उसके अनुसार पति शराब का सेवन कर उसके साथ मारपीट करता था और बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और मुजफ्फरनगर निवासी युवक से विवाह करने का फैसला लिया। युवती रिया का कहना है कि उसने अपनी मर्जी और सहमति से हिंदू धर्म अपनाया है और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। रिया ने अपने पूर्व पति, भाई और परिवार के सदस्यों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
- 👉पश्चिम प्रदेश की मांग को लेकर शिवसेना की पैदल यात्रा डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, उठीं 3 प्रमुख मांगें SLUG = पश्चिम प्रदेश की मांग को लेकर शिवसेना ने निकाली पैदल यात्रा प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मुजफ्फरनगर में एम्स और पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की भी उठाई मांग ANCHOR = मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य घोषित करने, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई ने गुरुवार को पैदल यात्रा निकाली। प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय से शुरू हुई पैदल यात्रा प्रकाश चौक, झांसी की रानी और शिव चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां शिवसेना नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभिन्न मांगों पर केंद्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश देश का महत्वपूर्ण कृषि, औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक क्षेत्र है। क्षेत्र में कृषि, गन्ना एवं चीनी उद्योग, दुग्ध उत्पादन, लघु एवं मध्यम उद्योग, व्यापार तथा सेवा क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, अलीगढ़, आगरा और मथुरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का आर्थिक एवं सामाजिक महत्व काफी अधिक है। शिवसेना ने कहा कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकताओं, न्याय तक सरल पहुंच और संतुलित विकास को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य 'पश्चिम प्रदेश' के रूप में गठित किए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद-3 का उल्लेख करते हुए कहा गया कि संसद को मौजूदा राज्यों के क्षेत्र से नया राज्य गठित करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। ज्ञापन में कहा गया कि पृथक राज्य की मांग किसी क्षेत्र के विरोध में नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रशासन को जनता के और अधिक करीब लाना, क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करना तथा संतुलित विकास को गति देना है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पृथक राज्य के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में पहल करने की मांग की। मुजफ्फरनगर में एम्स की मांग शिवसेना ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी, तेजी से बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिक विकास को देखते हुए क्षेत्र में एक एम्स की स्थापना की आवश्यकता है। शिवसेना ने विशेष रूप से मुजफ्फरनगर में एम्स स्थापित किए जाने की मांग की। इसके लिए केंद्र सरकार से विशेषज्ञ समिति के माध्यम से उपयुक्त स्थान का चयन कराने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एम्स रायबरेली और एम्स गोरखपुर संचालित हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी और क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए यहां भी उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान की स्थापना होने से गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को दूर के शहरों पर निर्भरता कम हो सकेगी। हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की मांग शिवसेना ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं पर समय तथा आर्थिक भार बढ़ता है। हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चली आ रही है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की ओर से भी इस मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किए जा चुके हैं। शिवसेना ने प्रधानमंत्री से मांग की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे क्षेत्र के लोगों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय मिल सके। 'पश्चिमी यूपी अपने आप में सक्षम' ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिवसेना के पश्चिम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश लंबे समय से अलग राज्य की मांग करता आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्राप्त होने वाला अधिकांश राजस्व पूर्वी क्षेत्र के विकास में खर्च किया जाता है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपने आप में आर्थिक रूप से सक्षम क्षेत्र है। ललित मोहन शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अपनी अलग आर्थिक और क्षेत्रीय आवश्यकताएं हैं। अलग राज्य बनने से प्रशासनिक व्यवस्था जनता के और करीब होगी तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास की योजनाएं तैयार की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश और केंद्र में एक ही दल की सरकार होने के कारण पश्चिम प्रदेश की मांग पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य घोषित करने की दिशा में पहल की जाए। साथ ही मुजफ्फरनगर में एम्स और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की स्थापना की मांग को भी पूरा करने की दिशा में कार्रवाई की जाए। शिवसेना की ओर से प्रधानमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य 'पश्चिम प्रदेश' का दर्जा देने, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स की स्थापना करने तथा क्षेत्र के नागरिकों को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की मांग शामिल रही। BYTE = ललित मोहन शर्मा ( पश्चिम प्रदेश प्रमुख शिवसेना ) BYTE = बिट्टू सिखेड़ा ( जिला अध्यक्ष )4
- 🚩 मुजफ्फरनगर में भव्य आयोजन की तैयारी, विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में जुटेगा हिंदू समाज मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को लेकर मुजफ्फरनगर में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, केशवपुरी में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपेक्षा है। कार्यक्रम में परम पूज्य दंडी स्वामी श्री महादेवाश्रम जी महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री मा. अम्बरीष जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री गौरव स्वरूप जी करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के लक्ष्मीनगर विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह के माध्यम से अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जारी हैं। 📅 तारीख: 2 अक्टूबर 2026 ⏰ समय: दोपहर 1 बजे 📍 स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, केशवपुरी, लक्ष्मीनगर, मुजफ्फरनगर 🚩 मुजफ्फरनगर में भव्य आयोजन की तैयारी, विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में जुटेगा हिंदू समाज मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को लेकर मुजफ्फरनगर में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, केशवपुरी में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपेक्षा है। कार्यक्रम में परम पूज्य दंडी स्वामी श्री महादेवाश्रम जी महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री मा. अम्बरीष जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री गौरव स्वरूप जी करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के लक्ष्मीनगर विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह के माध्यम से अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जारी हैं। 📅 तारीख: 2 अक्टूबर 2026 ⏰ समय: दोपहर 1 बजे 📍 स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, केशवपुरी, लक्ष्मीनगर, मुजफ्फरनगर1
- अवैध असलाह तस्करी का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलाह की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे मेरठ जनपद से अवैध असलाह खरीदकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरिद्वार समेत अन्य क्षेत्रों में दोगुने दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियार कहां से मंगाए जा रहे थे।1
- *थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे व पटाखा निर्माण सामग्री बरामद ।* ▪️ *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ व 120 पैकेट तैयार शुदा बुलेट बम (कीमत लगभग 7 लाख रुपये) सहित किया गया गिरफ्तार ।* ▪️ *उपरोक्त दोनों सराहनीय कार्यों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*1
- मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: 480 किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद, महिला गिरफ्तार, 7 लाख का माल जब्त* *मुजफ्फरनगर।* दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 480.8 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और 120 पैकेट बुलेट बम बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक महिला महजबी को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र में एक घर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं और बुलेट बम तैयार कर बाजार में सप्लाई करने की तैयारी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी और सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस टीम भी हैरान रह गई। घर के अंदर कमरों में बोरों और कार्टनों में भारी मात्रा में विस्फोटक पाउडर, तैयार पटाखे, अधबने बम और पैकिंग सामग्री रखी हुई थी। पुलिस ने मौके से कुल 480.8 किलोग्राम विस्फोटक बारूद, 120 पैकेट प्रतिबंधित बुलेट बम और सैकड़ों तैयार पटाखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह सभी पटाखे बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के बनाए जा रहे थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके से महजबी नाम की महिला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से घर में ही चलाया जा रहा था और दीपावली के सीजन में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए स्टॉक तैयार किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस ने बरामद विस्फोटक को सुरक्षित स्थान पर सीज कर दिया है और विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए। इस बड़ी बरामदगी के बाद अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- Hamare video ko like Karen follow Karen share Karen aur comment mein likhkar Hamare video ko like Karen follow Karen share Karen aur comment mein likhkar1
- थाना प्रभारी विजय सिंह की सख्ती:मीनाक्षी चौक पर रात 11 बजे बाद नहीं सजेंगी महफिल थाना प्रभारी विजय सिंह की सख्ती:मीनाक्षी चौक पर रात 11 बजे बाद नहीं सजेंगी महफिलें देर रात मारपीट के बाद खालापार पुलिस का शिकंजा,मीनाक्षी चौक पर अब रात 11 बजे के बाद नहीं सजेंगी महफिलें थाना प्रभारी विजय सिंह ने दुकानदारों को 11 बजे तक दुकानें बंद करने के दिए निर्देश डा० एम ए तोमर मुजफ्फरनगर।मीनाक्षी चौक पर देर रात हुई मारपीट की घटना के बाद खालापार थाना प्रभारी विजय सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए देर रात तक बाजार में चलने वाली गतिविधियों पर शिकंजा कस दिया है।इंस्पेक्टर विजय सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मीनाक्षी चौक क्षेत्र में सभी दुकानें रात 11 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद कर दी जाएंगी।इसके बाद सड़क और बाजार में अनावश्यक भीड़ या जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा।थाना प्रभारी खालापार विजय सिंह पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चौक पहुंचे और मौके पर अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों एवं आसपास के लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने साफ कहा कि निर्धारित समय के बाद दुकानें खुली मिलीं अथवा अनावश्यक रूप से भीड़ जमा हुई तो कार्रवाई की जाएगी।देर रात तक मीनाक्षी चौक पर लगने वाली भीड़ और दुकानों के कारण अ1
- मुज़फ्फरनगर न्यूज़ पति पर तीन तलाक देने का आरोप, मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवक से रचाई शादी बागपत जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर मुजफ्फरनगर निवासी हिंदू युवक से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने का मामला सामने आया है। युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम भूरी से रिया मलिक रख लिया है रिया मलिक का कहना है कि उसकी पहले मुस्लिम परिवार में शादी हुई थी उसके अनुसार पति शराब का सेवन कर उसके साथ मारपीट करता था और बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और मुजफ्फरनगर निवासी युवक से विवाह करने का फैसला लिया। युवती रिया का कहना है कि उसने अपनी मर्जी और सहमति से हिंदू धर्म अपनाया है और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। रिया ने अपने पूर्व पति, भाई और परिवार के सदस्यों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।1