Shuru
Apke Nagar Ki App…
धंदेडा और मोहन बड़ोदिया में कुर्की जब्ती की कार्यवाही मोहन बड़ोदिया - ग्राम धंदेडा और मोहन बड़ोदिया में विद्युत विभाग ने शुक्रवार को कुर्की जब्ती की कार्यवाही की विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय से विनोद मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम धंदेडा से कुल 4 बाइक जब्त की गई,मौके पर 60 हजार जमा करने पर बाइक लौटाई गई, वही मोहन बड़ोदिया से कुल बकाया राशि 3 लाख 87 हजार बकाया होने पर 5 बाइक और एक कटर मशीन जब्त की गई, मौके से 1 बाइक से 24 हजार जमा होने पर लौटाई गई, उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री राहुल गौतम, गब्बर लाइनमेन, संभागीय कार्यालय से विनोद मेवाड़ा,देवेंद्र कुशवाह,सुरेन्द्र सिंह मुकाती,मुरली मालवीय, जितेंद्र सिंह राजपूत सहित विद्युत विभाग का अमला मौजूद रहा
Mukesh Bamniya
धंदेडा और मोहन बड़ोदिया में कुर्की जब्ती की कार्यवाही मोहन बड़ोदिया - ग्राम धंदेडा और मोहन बड़ोदिया में विद्युत विभाग ने शुक्रवार को कुर्की जब्ती की कार्यवाही की विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय से विनोद मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम धंदेडा से कुल 4 बाइक जब्त की गई,मौके पर 60 हजार जमा करने पर बाइक लौटाई गई, वही मोहन बड़ोदिया से कुल बकाया राशि 3 लाख 87 हजार बकाया होने पर 5 बाइक और एक कटर मशीन जब्त की गई, मौके से 1 बाइक से 24 हजार जमा होने पर लौटाई गई, उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री राहुल गौतम, गब्बर लाइनमेन, संभागीय कार्यालय से विनोद मेवाड़ा,देवेंद्र कुशवाह,सुरेन्द्र सिंह मुकाती,मुरली मालवीय, जितेंद्र सिंह राजपूत सहित विद्युत विभाग का अमला मौजूद रहा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहन बड़ोदिया - ग्राम धंदेडा और मोहन बड़ोदिया में विद्युत विभाग ने शुक्रवार को कुर्की जब्ती की कार्यवाही की विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय से विनोद मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम धंदेडा से कुल 4 बाइक जब्त की गई,मौके पर 60 हजार जमा करने पर बाइक लौटाई गई, वही मोहन बड़ोदिया से कुल बकाया राशि 3 लाख 87 हजार बकाया होने पर 5 बाइक और एक कटर मशीन जब्त की गई, मौके से 1 बाइक से 24 हजार जमा होने पर लौटाई गई, उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री राहुल गौतम, गब्बर लाइनमेन, संभागीय कार्यालय से विनोद मेवाड़ा,देवेंद्र कुशवाह,सुरेन्द्र सिंह मुकाती,मुरली मालवीय, जितेंद्र सिंह राजपूत सहित विद्युत विभाग का अमला मौजूद रहा1
- बडोनी:ग्राम सलैया पमार में नवांकुर योजना के तहत प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित प्रस्फुटन समितियों के क्षमतावर्धन एवं परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन दतिया के सलैया पमार ग्राम में आयोजन किया गया जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश शासन की दतिया ब्लॉक समन्वयक बड़ी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के साथ में समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों के साथ साथ ग्रामीणों को केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा भी ग्रामीणों को बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई इस दौरान माताएं , बुजुर्गों और युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- मोहन बड़ोदिया।शाजापुर जिले के ग्राम सरसोदिया में शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब ग्राम सरसोदिया के किसानों के खेत में आग की ऊंची ऊंची लपटे उठती दिखी, मौके पर ग्रामीणों की तत्परता से सूचना पर फायर ब्रिगेड और बड़ी संख्या में किसान खेत पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया, ग्राम पंचायत सरसोदिया के सरपंच जगदीश चंद्रवंशी ने बताया कि आग की लपटों ने 4 किसानों के खेत तक पहुंच गई थी, जिनमें किसान संतोष पिता मांगीलाल, देवकरण पिता कालू, बद्रीलाल पिता नरबा और सलीम खा पिता हीरे खा शामिल है, वही पास के खेत के डंठल भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गए, ग्रामीणों की तत्परता से 4 किसानों की मेहनत मिट्टी में मिलती मिलती बची, वही गेहूं की सफल को हल्का फुल्का नुकसान भी बताया गया है, सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से डायल 112 से पायलट संतोष मालवीय और थाने से शिवचरण दांगी भी पहुंचे, फिलहाल पूरे मामले में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक थाने में किसी भी प्रकार की आगजनी की लिखित शिकायत नहीं की गई है।1
- अभी अभी झाड़मऊ जोड़ पर एक्सीडेंट हुआ है जिसमें बच्ची जीवित हे और मां की मौत हो चुकी है मां बेटी किसी अनजान व्यक्ति के साथ लिफ्ट लेकर जा रही थी रस्ते में चलती बाइक से गिर गई।। कोई बच्ची को पहचानते हो तो आगे भेजे महिला की पहचान हो चुकी है यह महिला माचलपुर थाना क्षेत्र के बावड़ी खेड़ा के मनोहर वर्मा की पत्नी है,,, वह गांव से आ रहे हैं2
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *ग्राम धंदेडा और मोहन बड़ोदिया में कुर्की जब्ती की कार्यवाही, 4 बाइक एक कटर मशीन जब्त की* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- कल्याखेड़ी क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए संडावता–खुजनेर रोड पर चक्का जाम कर दिया किसानों का आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग से मांग की थी कि सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पंप लाइन चालू की जाए, लेकिन विभाग ने शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया किसानों का कहना है कि दिन में बिजली आने और बार-बार शॉर्ट सर्किट होने से खेत में खड़ी फसल में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चतर सिंह पिता भवर सिंह के खेत में लगी आग आसपास के किसानों ने किया काबू कुछ किसानों के बाल में लगी आग आग बुझाने के चक्कर में कपड़े भी लगी आग इसी से नाराज होकर किसानों ने सड़क पर चक्काजाम जाम कर विरोध जताया मौके पर पहुंचे खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर संडावता चौकी प्रभारी जगदीश गोयल द्वारा किसानों को समझाइश के बाद बाधित आवागमन सुचारु रूप से चालू करवाया गया सुपरवाइजर रवि भादोल संज्ञान में ने किया पंप लाइन शेड्यूल चेंज सुबह 6:00 से 9:00 तक पंप लाइन रहेगी चालू1
- आगर मालवा मध्यप्रदेश – नरवल मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के पीछे शनिवार को सूखी झाड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां और एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन सूखी झाड़ियों के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे हालात कुछ समय के लिए चिंताजनक बन गए। आग बुझाने के दौरान दोनों दमकल गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया, जिसके बाद उन्हें दोबारा पानी भरकर फिर से आग बुझाने में लगाया गया। करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि शनिवार को कृषि उपज मंडी में अवकाश होने के कारण वहां किसानों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी। यदि उस समय मंडी में गतिविधियां चल रही होतीं तो यह आग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।4
- दतिया:अवैध हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले वायरल वीडियो के प्रकरण में 02 आरोपी थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े फव्वारे के पास ठंडी सड़क दतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। दिनांक 12.03.2026 को फरियादी अरविंद परमार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.03.2026 की रात करीब 10:00 बजे आरोपी रवि अहिरवार एवं दिनेश द्वारा मां-बहन की गालियां देते हुए कट्टे से हवाई फायर किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/26 धारा 125, 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी दिनेश को दिनांक 13.03.2026 को अभिरक्षा में लिया गया तथा आज दिनांक 14.03.2026 को आरोपी रवि अहिरवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 खाली खोखे जप्त किए गए। साथ ही प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक भरत रावत, राकेश माहौर, आनंद तोमर, रविंद्र यादव, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, राममिलन गुर्जर, गोविंद भदौरिया, धर्मेंद्र शर्मा एवं अनिल वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1