आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* *आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* गाजीपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी कृष्ण दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह दर्दनाक वारदात 17 फरवरी 2023 को गहमर थाना क्षेत्र में घटी थी, जहां स्कूल से लौट रही मासूम को आजमगढ़ निवासी कृष्ण दुबे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर गहमर पुलिस ने तत्परता से मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय की टीम ने सात अहम गवाह पेश कर अपराध को मजबूती से साबित किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश राम प्रकाश प्रसाद ने बुधवार शाम करीब पांच बजे अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उम्रकैद के साथ दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे जमा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल होगी। कोर्ट ने यह सख्त निर्देश भी दिया कि जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए दी जाएगी।
आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* *आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* गाजीपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी कृष्ण दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह दर्दनाक वारदात 17 फरवरी 2023 को गहमर थाना क्षेत्र में घटी थी, जहां स्कूल से लौट रही मासूम को आजमगढ़ निवासी कृष्ण दुबे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर गहमर पुलिस ने तत्परता से मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय की टीम ने सात अहम गवाह पेश कर अपराध को मजबूती से साबित किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश राम प्रकाश प्रसाद ने बुधवार शाम करीब पांच बजे अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उम्रकैद के साथ दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे जमा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल होगी। कोर्ट ने यह सख्त निर्देश भी दिया कि जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए दी जाएगी।
- महिला से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित विभाग जांच शुरू सोशल मीडिया पर प्रसारित उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी दुबारी, थाना मधुबन, जनपद मऊ द्वारा एक महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वार्तालाप के संबंध में जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि उक्त उप निरीक्षक आपत्तिजनक एवं अमर्यादित संवाद तथा कदाचार के प्रथम दृष्टया दोषी हैं। उनके इस कदाचार के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपी गई है। मऊ से पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो के मामले में दुबारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया उनके द्वारा एक महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक और अमर्यादित बातचीत किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपी गई है। महिला से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू1
- विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल मतदान संपन्न, कुल 74.06 प्रतिशत हुआ मतदान विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल मतदान संपन्न, कुल 74.06 प्रतिशत हुआ मतदान जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने लगातार बूथों का भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के दिए निर्देश गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु जनपद मऊ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई। मतदान के दौरान जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने लगातार विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। जनपद में इस निर्वाचन के लिए कुल 10 मतदेय स्थल बनाए गए थे, जो विभिन्न विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत कार्यालयों तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थित थे। निर्वाचन में जनपद के कुल 5,131 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत थे। इनमें सर्वाधिक 899 मतदाता नगर पालिका परिषद मऊ स्थित बूथ पर तथा सबसे कम 271 मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय दोहरीघाट स्थित बूथ पर थे। जनपद में मतदान का कुल प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा। मतदेय स्थलों पर हुए मतदान में सर्वाधिक 85.14 प्रतिशत मतदान बूथ संख्या-111, कार्यालय क्षेत्र पंचायत बड़राव पर दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 64.46 प्रतिशत मतदान बूथ संख्या-118, कार्यालय क्षेत्र पंचायत परदहां पर हुआ। निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन के नेतृत्व एवं निर्देशन में निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों, मतदान कार्मिकों तथा पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग देकर उनके दायित्वों एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया था। मतदान दिवस पर मतदान प्रारंभ होने के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने तथा निर्वाचन की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की सतर्कता, प्रभावी निगरानी एवं निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों तथा कार्मिकों के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में विधान परिषद सदस्य खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई।3
- बासुदेवा में घर में बन रहा था हथियार मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन,मौके से 2 गिरफ्तार।1
- रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में करीब 16,692 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 31,915 किलोग्राम हो गया। यानी जब्ती की मात्रा लगभग दोगुनी हो गई। लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बिहार तक पहुंच कैसे रहा है?1
- चौकी प्रभारी मधुबन दुबारी ओम प्रकाश लाइन हाजिर उप मऊ. आपत्ति जनक आडिओ वॉरल होने पर मधुबन दुबारी चौकी प्रभारी आपत्ति जनक आडिओ वायरल1
- चौबेपुर में नम आंखों से हुआ मां दुर्गा का विसर्जन ढोल-नगाड़े और जयकारों के साथ सुगुलपुर पोखरे में हुआ विसर्जन चौबेपुर से न्यूज टू इंडिया के सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी, क्षेत्र चौबेपुर के भक्तों ने शुक्रवार शाम नम आंखों से मां दुर्गा का विसर्जन किया, चौबेपुर बाजार में माता दुर्गा की प्रतिमा को ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने जयकारों के साथ सुगुलपुर पोखरे में विसर्जित किया विसर्जन के दौरान चौबेपुर पुलिस भी मौजूद रही, जिस भी रास्ते से प्रतिमा को ले जाया जा रहा था, उस रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों की लाइनमैन निगरानी कर रहे थे, जिससे यात्रा सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।1
- विधानसभा 2027 के चुनाव को लेकर क्या कहा अब्बास अंसारी सदर विधायक अब्बास अंसारी ने मऊ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने कई बड़े बयान दिए हैं। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान अब्बास अंसारी ने ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए भाजपा पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को निगलने का आरोप लगाया। उन्होंने संजय निषाद, ओपी राजभर और अनुप्रिया पटेल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। आखिर चुनाव को लेकर अब्बास अंसारी ने क्या कहा, चुनाव को लेकर अब्बास अंसारी का बड़ा बयान,1
- आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* *आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* गाजीपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी कृष्ण दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह दर्दनाक वारदात 17 फरवरी 2023 को गहमर थाना क्षेत्र में घटी थी, जहां स्कूल से लौट रही मासूम को आजमगढ़ निवासी कृष्ण दुबे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर गहमर पुलिस ने तत्परता से मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय की टीम ने सात अहम गवाह पेश कर अपराध को मजबूती से साबित किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश राम प्रकाश प्रसाद ने बुधवार शाम करीब पांच बजे अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उम्रकैद के साथ दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे जमा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल होगी। कोर्ट ने यह सख्त निर्देश भी दिया कि जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए दी जाएगी।1