Shuru
Apke Nagar Ki App…
बासुदेवा में घर में बन रहा था हथियार मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन,मौके से 2 गिरफ्तार।
बंटी तिवारी।
बासुदेवा में घर में बन रहा था हथियार मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन,मौके से 2 गिरफ्तार।
More news from बिहार and nearby areas
- बासुदेवा में घर में बन रहा था हथियार मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन,मौके से 2 गिरफ्तार।1
- 🚨 बलिया में MLC चुनाव के दिन पोस्टर वार, सियासत गरमाई! 📍 बलिया। MLC चुनाव के दिन समाजवादी पार्टी कार्यालय के ठीक सामने एक विवादित पोस्टर लगाए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। पोस्टर पर “दंगा, इफ्तार और बिरयानी—सपा की असल कहानी” लिखा था। पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें भी लगी थीं। पोस्टर सामने आने के बाद सपा नेताओं ने उसे फाड़कर हटा दिया। वहीं, सपा नेता अरविंद कुमार गिरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। अरविंद गिरी ने कहा कि भृगु बाबा की पवित्र नगरी बलिया में इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सपा नेता पोस्टर लगाने पर उतर आएंगे, तो उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। इस घटना के बाद बलिया में पोस्टर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। 📢 आपकी राय में चुनाव के दौरान इस तरह के पोस्टर लगाने की राजनीति कितनी उचित है? कमेंट में बताएं। 📺 हिन्दुस्तान की बात सच की हर डगर, खबर हिन्दुस्तान की बात पर नज़र। #बलिया #MLCचुनाव #समाजवादीपार्टी #अखिलेशयादव #अरविंदकुमारगिरी #BJP #बलियान्यूज #HindustanKiBaat1
- *एमएलसी चुनाव को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण* *एमएलसी चुनाव पर प्रशासन की पैनी नजर, बूथों का भ्रमण कर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था* *कंट्रोल रूम से बूथों तक निगरानी, शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुस्तैद रहे अधिकारी* *बलिया में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुस्तैद रहा प्रशासन* बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। जिले में 20 मतदेय केंद्रों के अंतर्गत 54 बूथों पर हो रहे मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गड़वार, प्राथमिक विद्यालय नगरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय सीयर, कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय रसड़ा, कंपोजिट विद्यालय चिलकहर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्दी तथा कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदान की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या की जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निरीक्षण से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।1
- बलिया: NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे उपस्थित जनपद में NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी को लेकर 22 अक्टूबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना तथा परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, प्रश्नों को हल करने की रणनीति और बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति जागरूक करने और उनकी तैयारी को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा में तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।1
- Post by Sharda Singh1
- बिहार को सुधारना कोई रातों-रात का चमत्कार नहीं, बल्कि एक लंबा संघर्ष है। 10 वर्षों के इस संकल्प और 4 वर्षों की तपस्या में अब शिक्षकों और प्रबुद्धजनों का साथ चाहिए। जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोचिए। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज बिहार को सुधारना कोई रातों-रात का चमत्कार नहीं, बल्कि एक लंबा संघर्ष है। 10 वर्षों के इस संकल्प और 4 वर्षों की तपस्या में अब शिक्षकों और प्रबुद्धजनों का साथ चाहिए। जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोचिए। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन को क्रम संख्या - 5 पर अपना समर्थन देकर (।) भारी मतों से विजयी बनाएं!1
- बलिया स्टेशन पर एजीएम वीके शुक्ल ने परखी व्यवस्था, कार्य समय से पूरा करने के निर्देश1
- आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* *आठ साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी कृष्ण दुबे को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना* गाजीपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी कृष्ण दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह दर्दनाक वारदात 17 फरवरी 2023 को गहमर थाना क्षेत्र में घटी थी, जहां स्कूल से लौट रही मासूम को आजमगढ़ निवासी कृष्ण दुबे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर गहमर पुलिस ने तत्परता से मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय की टीम ने सात अहम गवाह पेश कर अपराध को मजबूती से साबित किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश राम प्रकाश प्रसाद ने बुधवार शाम करीब पांच बजे अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उम्रकैद के साथ दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे जमा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल होगी। कोर्ट ने यह सख्त निर्देश भी दिया कि जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता के इलाज और पुनर्वास के लिए दी जाएगी।1