Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओलंपिक खिलाड़ी गोल्डन गर्ल को मंत्री बनने से सोना में सुहागा हुआ Jamui : बिहार सरकार में ओलंपिक खिलाड़ी गोल्डन गर्ल को मंत्री बनाने से सोना में सुहागा हुआ !
Reaction Bihar News
ओलंपिक खिलाड़ी गोल्डन गर्ल को मंत्री बनने से सोना में सुहागा हुआ Jamui : बिहार सरकार में ओलंपिक खिलाड़ी गोल्डन गर्ल को मंत्री बनाने से सोना में सुहागा हुआ !
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rajiv Ranjan1
- बिहार सरकार के बारे में नेशनल पहलवान खिलाड़ी ने क्या कहा जानिए :- पहलवान चंदन पांडे1
- Post by Shashi Ranjan1
- Post by User89096
- लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं। मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।1
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी वर्ष समारोह सह सदस्यता नवीकरण 2026 समारोह राज्य सचिव के रामनरेश पांडेय के द्वारा पार्टी के झंडा तोलनकार शेखपुरा प्रखंड के कैथमा शाखा की शुरुआत किया गया व कैलाश दास अध्यक्षता किये। समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रही है, एनडीए की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश के किसान मजदूर के हित न देखकर साम्राज्यवादी और पूंजीवादी देश अमेरिका के हाथ के खिलौना बन गई है। अमेरिका से सामान जो आयात होगा उसमें कोई भी टैक्स न लगा करके भारत देश के लिए मोदी सरकार आहितकर साबित हो रही है। वहीं बिहार सरकार के द्वारा लगातार जन- विरोधी नीतियों से जनता टंग और तवाह हो चुकी है। इसीलिए हमारी पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत देश के सभी प्रखंड मुख्यलियों पर 26 27 और 28 फरवरी को आंदोलन रखी है। आप सभी से आग्रह कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करते हुए आंदोलन में अच्छी भागीदारी देखकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ावे। राज्य सचिव मंडल सदस्य इरफान अहमद फातिमी ने कहा कि देश की भाजपा सरकार पूंजीपतियों और इजरे दरों के हाथ में चली गई है इन्हें किसान मजदूरो की हिट नहीं जानता है इसीलिए अब किसानों और मजदूरों को एकताबध्द होकर आंदोलन की धार को तेज करना होगा। इस मौके पर भाकपा जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ,अंचल निधीश कुमार गोलू ने बताया कि संपूर्ण बिहार के रास्ते शेखपुरा प्रखंड के कई गांव मे भी सरकार ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किया घर उजाड़ने का नोटिस जारी कर दिया है साथ ही साथ गरीबों के राशन कार्ड से नाम गरीबों का काटा जा रहा है ,बुढ़वा बुढ़िया और विधवा का पेंशन एवं गरीबों के पक्का मकान में भी कई अनियमित बङती जा रही है। इसीलिए शेखपुरा प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय का घेराव 27 फरवरी को रखी गई है। आप सभी लोग बड़ी संख्या में जुट कर आए और आंदोलन को सफल बनावे। समारोह मे पूर्व मुखिया महादेव दास,दुर्गा मांझी, किरण मांझी, कमलेश दास ,संजय दास, चुनचुन सिंह समेत बड़ी संख्या मे औरत , मर्द और युवा शामिल हुए।4
- गश्ती के दौरान हरपुर पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद करते हुए एक नाबालिग को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया दिवा गश्ती के दौरान ए एस आई संजीव कुमार को सूचना मिली कि तारापुर की ओर से एक हरा-पीला टेंपो शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर गश्ती दल ने गनेली यूनियन बैंक के समीप सड़क पर वाहन जांच शुरू की। कुछ देर बाद तारापुर की ओर से आ रहे संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। वाहन की तलाशी लेने पर टेंपो से कुल 75 पॉलिथीन में करीब 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। वाहन में एक नाबालिग भी मौजूद था, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि बरामद शराब अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। शराब और टेम्पू दोनों भागने में सफल रहे रॉकी कुमार मधुबन दरियापुर खड़गपुर का बताया पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है तथा दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।1
- Jamui : बिहार सरकार में ओलंपिक खिलाड़ी गोल्डन गर्ल को मंत्री बनाने से सोना में सुहागा हुआ !1