Shuru
Apke Nagar Ki App…
जितेंद्र रविदास
More news from बिहार and nearby areas
- Post by जितेंद्र रविदास1
- लखनऊ विकास नगर भीषण आग1
- ककोलत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से जख्मी, दो की हालत नाजुक, गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के ककोलत जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर पथरा मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल किशोर की पहचान माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद मनौव्वर के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज, मोहम्मद मुस्तकीम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल और मोहम्मद शाकिब आलम के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहंशाह के रूप में किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही पथरा गांव के मोड़ के पास अचानक गांव की ओर मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।1
- तियाय गांव का तालाब जर्जर, जलकुंभियों से भरा, ग्रामीणों ने उठाई सौंदर्यीकरण की मांग। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के तियाय गांव स्थित सार्वजनिक तालाब की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:00 बजे स्थानीय ग्रामीण प्रभाकर कुमार ने बताया कि कभी यह तालाब गांव के सैकड़ों लोगों के दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हुआ करता था। सुबह के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां स्नान करते थे और इसका उपयोग घरेलू कार्यों के लिए भी किया जाता था। लेकिन वर्तमान में तालाब पूरी तरह से जलकुंभियों से भर चुका है, जिससे इसका पानी गंदा और अनुपयोगी हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब इस तालाब का पानी जानवरों के पीने लायक भी नहीं रह गया है। गंदगी और जलजमाव के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तालाब की सफाई और देखरेख नहीं की गई, तो यह पूरी तरह से बेकार हो जाएगा। गांव के लोगों ने प्रशासन से तालाब के सौंदर्यीकरण, सफाई और पुनर्जीवन की मांग की है, ताकि इसे फिर से उपयोगी बनाया जा सके।1
- धानुक अधिकार संघर्ष मोर्चा, के बैनर तले, बिहार राज्य के,(धानुक)यानि EBC परिवार का, अहम बैठक, होने जा रहा है , जिसमें, धानुक, परिवार, के सभी, इंसान, को, सादर आमंत्रण,है,इस बैठक में आकर अपना अपना बात रखें और जुड़कर लाभ उठाएं, राम दास राय धानुक,जी,1
- कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने शिक्षा, स्वास्थ्य और हिसुआ अनुमंडल को लेकर धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान हिसुआ/नवादा — सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त कमियों तथा हिसुआ को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर जल्द ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हिसुआ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो जनसमर्थन के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।1
- शेखपुरा- सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सभागार में गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जागरूक होने और टीकाकरण को अपनाने की अपील की। सर्वाइकल कैंसर टीका से सुरक्षित रहेगा भविष्य प्रेस वार्ता में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। समय पर टीका लेने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है और जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाया जा सकता है। 9 से 14 वर्ष की बेटियों के लिए टीका जरूरी स्वास्थ्य अधिकारियों ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को यह टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीकाकरण सबसे अधिक प्रभावी होता है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। टीका पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करें। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई प्रेस वार्ता में चेतावनी दी गई कि टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सहयोग करने और समाज में सही जानकारी फैलाने का आग्रह किया। (जारीकर्ता: स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा) #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid1
- आगरा में परशुराम चौक पर चढ़कर भीम आर्मी ने मचाया उत्पात, उतारे धार्मिक झण्डे और जुते चप्पल से चढ़ गए चौक पर ! ब्राह्मण समाज में क्रोध ! #ब्राह्मणबाबा #ब्राह्मण_बाबा ...1