logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांवरकोल ब्लॉक में दिव्यांगजनों को मिली नई रफ्तार, ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरित..... गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित समारोह में दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जिला दिव्यांग कल्याण विभाग गाजीपुर की ओर से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक जीवन की चुनौतियों को कम करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय 'मुन्ना' ने लाभार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल व अन्य उपकरणों का वितरण शुरू कराया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से ट्राई साइकिल के लिए 36, नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए स्मार्ट केन 3 तथा अन्य दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का चयन किया गया था। समाचार लिखे जाने तक 36 में से 33 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 3 में से 2 नेत्रहीन दिव्यांगों को स्मार्ट केन तथा 11 लाभार्थियों को बैसाखी वितरित की जा चुकी थी। बधिर श्रेणी के लाभार्थियों की अनुपस्थिति के कारण कान की मशीन का वितरण नहीं हो सका। इस अवसर पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि जो लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके हैं, उन्हें बाद में भी उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कार्यक्रम में अनमोल यादव, सूर्यभानु कुमार राय, राजकुमार यादव, रवि प्रकाश यादव, महताब अली, शशिकांत, पंकज यादव, वसीम अंसारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Krishna Kumar Mishra
Krishna Kumar Mishra
Court reporter मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
b216764c-7fc4-48c5-9457-fe6909796941

भांवरकोल ब्लॉक में दिव्यांगजनों को मिली नई रफ्तार, ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरित..... गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित समारोह में दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जिला दिव्यांग कल्याण विभाग गाजीपुर की ओर से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक जीवन की चुनौतियों को कम करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय 'मुन्ना' ने लाभार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल व अन्य उपकरणों का वितरण शुरू कराया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से ट्राई साइकिल के लिए 36, नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए स्मार्ट केन 3 तथा अन्य दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का चयन किया गया था। समाचार लिखे जाने तक 36 में से 33 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 3 में से 2 नेत्रहीन दिव्यांगों को स्मार्ट केन तथा 11 लाभार्थियों को बैसाखी वितरित की जा चुकी थी। बधिर श्रेणी के लाभार्थियों की अनुपस्थिति के कारण कान की मशीन का वितरण नहीं हो सका। इस अवसर पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि जो लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके हैं, उन्हें बाद में भी उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कार्यक्रम में अनमोल यादव, सूर्यभानु कुमार राय, राजकुमार यादव, रवि प्रकाश यादव, महताब अली, शशिकांत, पंकज यादव, वसीम अंसारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का
    1
    इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का
    user_𝔸𝕗𝕥𝕒𝕓 𝕂𝕙𝕒𝕟
    𝔸𝕗𝕥𝕒𝕓 𝕂𝕙𝕒𝕟
    मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “एक बेटी की पुकार” संगोष्ठी में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी मजबूत आवाज, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प... गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “एक बेटी की पुकार : दहेज रूपी अभिशाप से मुक्ति की ओर एक संकल्प” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संगम पैलेस, बवेडी गाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। संगोष्ठी के दौरान अंजली, आकांक्षा, शिखा, प्रियंका और ऐंजल ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रभावशाली एकांकी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। वहीं आद्या सिंह उर्फ सोनी सिंह ने जब मंच से दहेज प्रथा के कारण बच्चियों पर होने वाले अत्याचारों का उल्लेख किया तो कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा। कार्यक्रम में नन्ही बच्ची अक्षिता सिंह ने भी दहेज प्रथा के खिलाफ अपनी भावुक बात रखी, जिसने सभी का दिल छू लिया। संगोष्ठी में आस्था पटेल ने दहेज प्रथा को समाज के लिए गंभीर अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। डा. रितु श्रीवास्तव ने कहा कि जब पूरा विश्व महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब भी दहेज जैसी कुरीतियाँ बेटियों के सम्मान और जीवन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे पवित्र संस्कार को दहेज की लालच ने कलंकित कर दिया है, जिसके कारण अनेक बेटियाँ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। इस दौरान आद्या सिंह ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि देश में हर वर्ष हजारों महिलाएं दहेज से जुड़ी हिंसा और उत्पीड़न का शिकार होती हैं। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु दहेज संबंधी घटनाओं में होती है, जबकि प्रतिदिन औसतन 18 से 20 महिलाओं की जान दहेज की लालच के कारण चली जाती है। मुख्य अतिथि डा. दीप्ति सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता इस समस्या के समाधान की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। जब महिलाएं शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तब वे अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा सकेंगी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गाजीपुर की चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि जब तक समाज की हर बेटी को सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक महिला सशक्तिकरण का सपना अधूरा रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि न तो दहेज लेंगे और न ही दहेज देंगे तथा समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जयति और संजीव ने संयुक्त रूप से किया, जबकि प्रभात सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    “एक बेटी की पुकार” संगोष्ठी में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी मजबूत आवाज, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प...
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “एक बेटी की पुकार : दहेज रूपी अभिशाप से मुक्ति की ओर एक संकल्प” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संगम पैलेस, बवेडी गाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
संगोष्ठी के दौरान अंजली, आकांक्षा, शिखा, प्रियंका और ऐंजल ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रभावशाली एकांकी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। वहीं आद्या सिंह उर्फ सोनी सिंह ने जब मंच से दहेज प्रथा के कारण बच्चियों पर होने वाले अत्याचारों का उल्लेख किया तो कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा।
कार्यक्रम में नन्ही बच्ची अक्षिता सिंह ने भी दहेज प्रथा के खिलाफ अपनी भावुक बात रखी, जिसने सभी का दिल छू लिया। संगोष्ठी में आस्था पटेल ने दहेज प्रथा को समाज के लिए गंभीर अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
डा. रितु श्रीवास्तव ने कहा कि जब पूरा विश्व महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब भी दहेज जैसी कुरीतियाँ बेटियों के सम्मान और जीवन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे पवित्र संस्कार को दहेज की लालच ने कलंकित कर दिया है, जिसके कारण अनेक बेटियाँ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।
इस दौरान आद्या सिंह ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि देश में हर वर्ष हजारों महिलाएं दहेज से जुड़ी हिंसा और उत्पीड़न का शिकार होती हैं। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु दहेज संबंधी घटनाओं में होती है, जबकि प्रतिदिन औसतन 18 से 20 महिलाओं की जान दहेज की लालच के कारण चली जाती है।
मुख्य अतिथि डा. दीप्ति सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता इस समस्या के समाधान की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। जब महिलाएं शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तब वे अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा सकेंगी।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गाजीपुर की चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि जब तक समाज की हर बेटी को सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक महिला सशक्तिकरण का सपना अधूरा रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि न तो दहेज लेंगे और न ही दहेज देंगे तथा समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जयति और संजीव ने संयुक्त रूप से किया, जबकि प्रभात सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...! चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया। शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    1
    मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...!
चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया।
शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है।
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके #जखनिया #गाजीपुर #आंगनबाड़ी #बच्चों_का_पोषण #पोषण_अभियान
    1
    जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके 
#जखनिया
#गाजीपुर
#आंगनबाड़ी
#बच्चों_का_पोषण
#पोषण_अभियान
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।
    1
    स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer Ballia, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • जय योगी
    1
    जय योगी
    user_सुंदर बलिया u p 60
    सुंदर बलिया u p 60
    Ballia, Lucknow•
    6 hrs ago
  • बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान एक युवक का पर्स गिर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब ₹9000 नकद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। जानकारी के अनुसार युवक स्टेशन स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। जब युवक को पर्स गिरने की जानकारी हुई तो उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका।
    1
    बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान एक युवक का पर्स गिर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब ₹9000 नकद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। जानकारी के अनुसार युवक स्टेशन स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। जब युवक को पर्स गिरने की जानकारी हुई तो उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    1
    मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.