*एक गाय व एक गाय की खाल बरामद होने पर दोषसिद्ध अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 500/- जुर्माना* दैनिक सार सागर जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह भोगनीपुर (कानपुर देहात)। दिनांक 05.08.1999 को अभियुक्त चांद बाबू निवासी ग्राम सट्टी थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात के कब्जे से एक जिन्दा गाय व एक गाय की खाल बरामद होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त चांद बाबू द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर न्यायालय जेएम भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात द्वारा अभियुक्त चांद बाबू को दोष सिद्ध करते हुए जेल में बितायी गयी अवधि की सजा व ₹ 500/- के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया। थाना सट्टी में मु0अ0सं0 687/1999 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम चांद बाबू निवासी ग्राम सट्टी थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था। *पुलिस की त्वरित कार्यवाही-* विवेचक द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करते हुए वास्तविक तथ्यों के आधार पर साक्ष्य संकलन व विवेचना निस्तारित कर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त चांद बाबू के विरुद्ध आरोप पत्र 16.01.2000 को न्यायालय में प्रेषित किया गया। न्यायालय में पेश किये गये साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर एवं अभियुक्त चांद बाबू द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अभियुक्त चांद बाबू को दोषी ठहराया गया। मालूम हो कि अपराधियों को सजा दिलाये जाने हेतु #ऑपरेशन_कन्विक्शन चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं, इसी क्रम में थाना सट्टी पुलिस, कोर्ट पैरोकार, अभियोजन व मॉनिटरिंग सेल द्वारा सतत एवं प्रभावी पैरवी करते हुए सही तथ्यों पर गवाहान की गवाही न्यायालय के समक्ष करायी गयी। *न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय-* न्यायालय जेएम भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात द्वारा मंगलवार को अभियुक्त चांद बाबू निवासी ग्राम सट्टी थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर दोष शसिद्ध करते हुए जेल में बितायी गयी अवधि की सजा व ₹ 500/- के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्त चांद बाबू को 15 दिवस साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह सजा समाज में कानून और शान्ति व्यवस्था एवं अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

- कलश यात्रा के साथ ही धनेश्वर धाम में पहले दिन की हुई कथा रसूलाबाद कानपुर देहात। आस्था व विश्वास के प्रतीक श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार से हुआ बड़ी संख्या में माता बहनों ने कलश रखकर पूजा अर्चना की। रसूलाबाद क्षेत्र के मुर्री तिश्ती में स्थित श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य कृष्णानंद रसिक के द्वारा सात दिनों तक भक्तों को भगवान की पावन कथाओं का रसपान कराया जाएगा। मंगलवार को भक्तों ने बैंड बाजे डीजे की धुन पर रामगंगा नहर शहवाजपुर से कलश भरकर कथा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित किये गए।इसके साथ ही पहले दिन की भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके घनश्याम यादव रिंकू हरिओम यादव, राहुल संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।2
- बम्बे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी शिवम (19) पुत्र रामऔतार का शव गांव में ही बम्बे किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिवंगत के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक के वार्ड न 6 नेहरू नगर निवासी अरविन्द पुत्र रामेस्वर व मनोज पुत्र रामेस्वर के नाम मे गड़बड़ पिता रामेस्वर जिन्दा रिपोर्टर ने मौके पर की रामेस्वर से बात3
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )1
- मंधना भौती रिंग रोड का निर्माण के चलते रोड की हुई बुरी हालत जिम्मेदार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है टिकरा से बनी मार्ग है1
- *कानपुर* *PRIME न्यूज की खबर का बड़ा असर।* *मंडी की धांधली की खबर को दी थी प्रमुखता।* *डीएम जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण,कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश।*1
- *नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग...* *धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़...* महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस आग की लपटों से घिर गई... यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था और जान बचाने की जद्दोजहद के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया... गनीमत रही कि रेलवे की तत्काल कार्यवाही और यात्रियों की सूझबूझ से किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ...1
- सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल क्षेत्र के झींझक व चिताकापुरवा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये तीनो को झींझक सीएचसी से जिलाअस्पताल भेजा गया है ।1