logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत के मंगल बाजार में चलीं चप्पलें, अवैध वसूली पर पुलिस-प्रशासन मौन पीलीभीत के मंगल बाजार में चलीं चप्पलें, अवैध वसूली पर पुलिस-प्रशासन मौन

4 hrs ago
user_HARUN KHAN
HARUN KHAN
News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

पीलीभीत के मंगल बाजार में चलीं चप्पलें, अवैध वसूली पर पुलिस-प्रशासन मौन पीलीभीत के मंगल बाजार में चलीं चप्पलें, अवैध वसूली पर पुलिस-प्रशासन मौन

More news from Pilibhit and nearby areas
  • लखनऊ में नाले चोक, सड़कें बनीं तालाब! ​लखनऊ। ​जेसी बोस वार्ड के अंतर्गत आने वाले बाग मुन्नू की गलियों में बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी से भर गई हैं। हालात यह हैं कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों के पहिए तक पानी में डूब गए हैं। नालियां मौजूद होने के बावजूद बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, पूर्व पार्षद विनोद सिंघल ने कई वर्ष पूर्व इलाके में लंबे समय से बंद पड़े बड़े नाले को खुलवाया था। नाला खुलने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर हो गई थी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो गई थी। लोगों का कहना है कि उस समय बड़े नाले के जरिए बारिश के पानी की निकासी होने से बरसात में लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन समय के साथ बड़े नाले में कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा होती चली गई, जिसके कारण अब नाला दोबारा चोक हो गया है।
    1
    लखनऊ में नाले चोक, सड़कें बनीं तालाब!
​लखनऊ।
​जेसी बोस वार्ड के अंतर्गत आने वाले बाग मुन्नू की गलियों में बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी से भर गई हैं। हालात यह हैं कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों के पहिए तक पानी में डूब गए हैं। नालियां मौजूद होने के बावजूद बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, पूर्व पार्षद विनोद सिंघल ने कई वर्ष पूर्व इलाके में लंबे समय से बंद पड़े बड़े नाले को खुलवाया था। नाला खुलने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर हो गई थी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो गई थी। लोगों का कहना है कि उस समय बड़े नाले के जरिए बारिश के पानी की निकासी होने से बरसात में लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन समय के साथ बड़े नाले में कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा होती चली गई, जिसके कारण अब नाला दोबारा चोक हो गया है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    22 hrs ago
  • यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में... यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...
    1
    यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी।
उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...
यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी।
उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्लग- खटीमा पुलिस का नशे के खिलाफ वार, 4.45 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली खटीमा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 4.45 ग्राम अवैध हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान जसारी से आगे पाडमी स्कूल के पास पटपुरा जाने वाले मार्ग पर नदी के पुल के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान शाह, उम्र 24 वर्ष, पुत्र मुन्ने शाह, निवासी रजा मस्जिद के पास, इस्लाम नगर, खटीमा बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पारदर्शी पन्नी में गहरे भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर पन्नी सहित वजन 4.86 ग्राम और खाली पन्नी का वजन 0.41 ग्राम पाया गया। इस तरह बरामद स्मैक का शुद्ध वजन 4.45 ग्राम निकला।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह स्मैक जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।आरोपी इमरान शाह के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। वही खटीमा सी ओ नीरज सेमवाल ने बताया कि आरोपी को बरामद माल और आवश्यक दस्तावेजों के साथ न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, कांस्टेबल विजय सिंह रावत और कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद शामिल रहे। बाइट - नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा
    1
    स्लग- खटीमा पुलिस का नशे के खिलाफ वार, 4.45 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर 

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो -9758494633


एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली खटीमा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 4.45 ग्राम अवैध हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान जसारी से आगे पाडमी स्कूल के पास पटपुरा जाने वाले मार्ग पर नदी के पुल के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान शाह, उम्र 24 वर्ष, पुत्र मुन्ने शाह, निवासी रजा मस्जिद के पास, इस्लाम नगर, खटीमा बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पारदर्शी पन्नी में गहरे भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर पन्नी सहित वजन 4.86 ग्राम और खाली पन्नी का वजन 0.41 ग्राम पाया गया। इस तरह बरामद स्मैक का शुद्ध वजन 4.45 ग्राम निकला।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह स्मैक जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।आरोपी इमरान शाह के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। वही खटीमा सी ओ नीरज सेमवाल ने बताया कि आरोपी को बरामद माल और आवश्यक दस्तावेजों के साथ न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, कांस्टेबल विजय सिंह रावत और कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद शामिल रहे। 

बाइट - नीरज सेमवाल सी ओ खटीमा
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    9 hrs ago
  • मकरंदापुर चौराहा टिकरी मार्ग पर गंझाडा गांव में सडक पर बह रहा बारिश का पानी मार्ग कटा जान जोखिम में डालकर निकलते राहगीर। बीसलपुर। पीलीभीत । तहसील क्षेत्र के गांव गंझाडा में बारिश के पानी से सड़क कटकर गड्डों में तब्दील हो गई है। गांव से पूर्व पहले ही मुख्य सड़क की हालत खराब होने से यहां के ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मकरंदापुर चौराहे से टिकरी की ओर जाने वाले रास्ते पर गांव गंझाडा में मुख्य सड़क पुलिया के पास की हालत बेहद खराब है। टिकरी जाने के लिए यह मार्ग की दूरी लगभग मकरंदापुर चौराहे से 12 किलोमीटर की है। अन्य रास्ते से होकर टिकरी जाने की दूरी लगभग 6 किलोमीटर बढ जाती है। गहरे गड्डों के कारण वाहन चालकों को और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। खासबात यह है कि हो रही लगातार बारिश के बाद गड्डों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता लगाना राहगीरों को मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक चालकों को सडक पर पानी भरे होने से गड्डो में फंसकर गिरकर और चोटिल हो जाते है। जान जोखिम में डालकर निकल रहे है और हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। कईबार समस्या का समाधान कराये जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर केंद्रित कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बड़े वाहनों के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे वाहन भी इन गड्डों में फंस रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से रास्ते की जांच करा कर गहरे गड्ढे भरवाने और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क ठीक नहीं हुई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। राजेश कुमार राहगीर कहना है कि मकरंदापुर चौराहे से होते हुए टिकरी जाने के लिए कम दूरी और समय में अपने गंतव्य को राहगीर पहुंच जाते है। विशाल राहगीर ने बताया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण चार पहिया वाहन से टिकरी जाने के लिए वापस होकर दूसरे रास्ते से लम्बी दूरी तय कर टिकरी जाना पडता है।
    4
    मकरंदापुर चौराहा टिकरी मार्ग पर गंझाडा गांव में सडक पर बह रहा बारिश का पानी मार्ग कटा जान जोखिम में डालकर निकलते राहगीर।
बीसलपुर। पीलीभीत । तहसील क्षेत्र के गांव गंझाडा में बारिश के पानी से सड़क कटकर गड्डों में तब्दील हो गई है। गांव से पूर्व पहले ही मुख्य सड़क की हालत खराब होने से यहां के ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि मकरंदापुर चौराहे से टिकरी की ओर जाने वाले रास्ते पर गांव गंझाडा में मुख्य सड़क पुलिया के पास की हालत बेहद खराब है। टिकरी जाने के लिए यह मार्ग की दूरी लगभग मकरंदापुर चौराहे से 12 किलोमीटर की है। अन्य रास्ते से होकर टिकरी जाने की दूरी लगभग 6 किलोमीटर बढ जाती है। गहरे गड्डों के कारण वाहन चालकों को और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। खासबात यह है कि हो रही लगातार बारिश के बाद गड्डों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता लगाना राहगीरों को मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक चालकों को सडक पर पानी भरे होने से गड्डो में फंसकर गिरकर और चोटिल हो जाते है। जान जोखिम में डालकर निकल रहे है और हादसे का खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। कईबार समस्या का समाधान कराये जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर केंद्रित कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बड़े वाहनों के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे वाहन भी इन गड्डों में फंस रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से रास्ते की जांच करा कर गहरे गड्ढे भरवाने और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क ठीक नहीं हुई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
राजेश कुमार राहगीर कहना है कि मकरंदापुर चौराहे से होते हुए टिकरी जाने के लिए कम दूरी और समय में अपने गंतव्य को राहगीर पहुंच जाते है।
विशाल राहगीर ने बताया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण चार पहिया वाहन से टिकरी जाने के लिए वापस होकर दूसरे रास्ते से लम्बी दूरी तय कर टिकरी जाना पडता है।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ को लेकर की प्रेस वार्ता, दिए अहम दिशा-निर्देश *पीलीभीत।* जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ को लेकर की प्रेस वार्ता, दिए अहम दिशा-निर्देश
*पीलीभीत।* जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बारिश ने गरीब परिवार का घर गिराया, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्राम खाता में बारिश के चलते शुभम कुमार पुत्र श्री लालता प्रसाद का पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारों और छत में नमी बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक मकान का ढांचा कमजोर होकर भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार की वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। घर में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। हादसे के बाद शुभम कुमार का परिवार बेघर हो गया है और बारिश के मौसम में सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जाए और रहने के लिए सुरक्षित स्थान के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
    1
    बारिश ने गरीब परिवार का घर गिराया, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर
पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्राम खाता में बारिश के चलते शुभम कुमार पुत्र श्री लालता प्रसाद का पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारों और छत में नमी बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक मकान का ढांचा कमजोर होकर भरभराकर गिर गया।
मकान गिरने के बाद परिवार की वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। घर में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। हादसे के बाद शुभम कुमार का परिवार बेघर हो गया है और बारिश के मौसम में सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जाए और रहने के लिए सुरक्षित स्थान के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    22 hrs ago
  • # शिक्षकों का सम्मान समारोह कराया गया डॉक्टर अनीस बेग द्वारा#
    1
    # शिक्षकों का सम्मान समारोह कराया गया डॉक्टर अनीस बेग द्वारा#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराई कर तीन की मौत, चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल।।
    1
    लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराई कर तीन की मौत, चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल।।
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डरुआपुर-डकोरा के पास अरिल नदी में बहे बिशारतगंज के दो युवकों के शव झाड़ियों में फंसे मिले, एक का पता नहीं* बिशारतगंज/बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के डरुआपुर-डकोरा के समीप बहने वाली अरिल नदी में सोमवार शाम बहे तीन युवकों में से दो के शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसे हुए बरामद हुए हैं। बताया गया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे निवासी बिशारतगंज के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रपटा पुल (काज-वे) पार कर रहे थे। नदी में तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बाइक असंतुलित होकर तेज धार में बह गई। देखते ही देखते तीनों बाइक समेत नदी में समा गए। मृतकों की पहचान - 1. प्रेम मौर्य पुत्र इतवारी लाल, निवासी बिशारतगंज 2. बिशन स्वरूप पुत्र विनोद वाल्मीकि, निवासी बिशारतगंज 3. नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज के रूप में हुई है। मंगलवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप के शव अरिल नदी के पास ही झाड़ियों में फंसे हुए मिले। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *खबर लिखे जाने तक नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज का कोई पता नहीं लग पाया है।* घटना के बाद से बिशारतगंज में मातम पसरा हुआ है।
    1
    डरुआपुर-डकोरा के पास अरिल नदी में बहे बिशारतगंज के दो युवकों के शव झाड़ियों में फंसे मिले, एक का पता नहीं*
बिशारतगंज/बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के डरुआपुर-डकोरा के समीप बहने वाली अरिल नदी में सोमवार शाम बहे तीन युवकों में से दो के शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसे हुए बरामद हुए हैं।
बताया गया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे निवासी बिशारतगंज के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रपटा पुल (काज-वे) पार कर रहे थे। नदी में तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बाइक असंतुलित होकर तेज धार में बह गई। देखते ही देखते तीनों बाइक समेत नदी में समा गए।
मृतकों की पहचान -
1. प्रेम मौर्य पुत्र इतवारी लाल, निवासी बिशारतगंज
2. बिशन स्वरूप पुत्र विनोद वाल्मीकि, निवासी बिशारतगंज
3. नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज
के रूप में हुई है।
मंगलवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप के शव अरिल नदी के पास ही झाड़ियों में फंसे हुए मिले। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*खबर लिखे जाने तक नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज का कोई पता नहीं लग पाया है।*
घटना के बाद से बिशारतगंज में मातम पसरा हुआ है।
    user_रवि
    रवि
    बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.