Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना मे सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,,,,,किसान ने लोकायुक्त से की थी शिकायत
INDRAJEET SINGH DASHMER
मुरैना मे सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,,,,,किसान ने लोकायुक्त से की थी शिकायत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिना स्वीकृत घाट के रेत निकासी का आरोप, खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल मौदा-कटंगी के बीच देवनदी में रेत का कथित अवैध उत्खनन जारी! नदी में रेत घाट स्वीकृत नहीं होने के बावजूद ट्रैक्टरों से रेत का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है।1
- मुरैना मे सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,,,,,किसान ने लोकायुक्त से की थी शिकायत1
- 23 वें वार्षिक उत्सव का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न पत्रकारों और श्रमिकों का हुआ अभिनंदन प्रदेश स्तर पर बनी वारासिवनी के नवदुर्गा उत्सव की पहचान विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार वारासिवनी। 23 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नव दुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब वारासिवनी ने इस वर्ष भी नवरात्र पर्व को भव्यता और उत्साह के साथ मनाया। आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित विशाल पंडाल, कलकत्ता के कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति और नौ दिनों तक आयोजित गरबा उत्सव ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का विशेष आकर्षण बटोरा। वहीं देश भर के ख्यातिलब्ध कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सहभागिता के संगम बने इस आयोजन का समापन अब भाग्यशाली लकी कूपन विजेताओं के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। यह पुरस्कार हुए वितरित समारोह में विजेताओं के लिए हीरो एक्सट्रीम बाइक, हीरो डेस्टिनी स्कूटर, फ्रीज, एलईडी एवं वाशिंग मशीन सहित आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। जिसमें स्कूटी व एलईडी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, वहीं तीन अंकों के आधार पर निर्धारित लगभग 20 सांत्वना पुरस्कार भी अतिथियों के हस्ते वितरित किए गए। माता रानी के स्वरूप में दो बालिकाओं द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करना समारोह का विशेष आकर्षण रहा। यह रहे अतिथिगण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा, सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष व समिति संरक्षकगण राजेश पाठक, संरक्षकगण कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार, आनंद वर्मा, गणेश ठाकुर तथा समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का समिति की ओर से पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन अशफाक खान ने किया। सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में समिति का योगदान सराहनीय इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वारासिवनी बालाघाट जिले की संस्कारधानी के रूप में पहचाना जाता है। यहां के तीज, त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पुराने समय के दुर्गा उत्सव, प्रदर्शनी, रामलीला एवं डंडार की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि समय के साथ मनोरंजन के साधन बदले, लेकिन नव दुर्गा उत्सव समिति ने सांस्कृतिक आयोजनों की रिक्तता को भरते हुए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को मंच प्रदान किया है। 23 वर्षों से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना समिति के समर्पण और सफलता को दर्शाता है। मध्यप्रदेश सहित पड़ोसी राज्य में भी लोकप्रिय- गणेश सिंह ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार गणेश ठाकुर ने कहा कि नवदुर्गा उत्सव समिति का आयोजन अब केवल बालाघाट जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के साथ पड़ोसी राज्यों में भी इसकी लोकप्रियता है। इतने बड़े आयोजन को निरंतर सफलतापूर्वक संचालित करना समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा और उनकी पूरी टीम की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने समिति के संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। सच्ची भक्ति का प्रसार भक्तों की श्रद्धा औ साधना से होता है- पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा अतिथि पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि सच्ची भक्ति का प्रसार भक्तों की श्रद्धा और साधना से होता है। माता रानी की कृपा से समिति 23 वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर माता रानी की कृपा बनी रहने और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की कामना की। गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की पहचान महाराष्ट्र व विभिन्न क्षेत्रों तक- राजेश पाठक समिति संरक्षक राजेश पाठक ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन केवल दस दिनों का कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई दिनों की तैयारी और पूरी टीम का परिश्रम जुड़ा रहता है। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाते हैं। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि वारासिवनी के गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहचान बालाघाट जिले से निकलकर महाराष्ट्र सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंची है। अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने जताया सभी सहयोगियों का आभार समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने कहा कि 23 वर्षों की आयोजन यात्रा में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों, यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजन की गतिविधियां दूर-दूर तक पहुंचती हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ समिति के संरक्षकों, वरिष्ठ अध्यक्ष, कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने श्रमिकों, कर्मचारियों, दानदाताओं, नगरवासियों, पुलिस प्रशासन, विद्युत मंडल, लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 15 से 18 हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन आयोजित भंडारे में अनुमानित 15 से 18 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने गरबा में शामिल होने वाली माताओं, बहनों, सजावट एवं लाइटिंग से जुड़े सहयोगियों तथा क्रिस्टल इवेंट की टीम का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और समिति प्रत्येक वर्ष पिछले आयोजन से बेहतर कार्यक्रम करने का प्रयास करती है। कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने जताया आभार कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने समिति के संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकारों, समिति के सदस्यों एवं समारोह में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं से निर्धारित समय में अपने पुरस्कार प्राप्त करने का आग्रह करते हुए समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। पत्रकारों के साथ श्रमिकों का भी किया सम्मान समारोह में आयोजन की समाचार कवरेज एवं मीडिया सहयोग के लिए पत्रकारों को पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं नवरात्र के नौ दिनों तक गरबा स्थल की साफ सफाई, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। समिति ने उनके परिश्रम को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। द्वितीय एवं चतुर्थ पुरस्कार विजेताओं को मिले पुरस्कार लकी कूपन योजना में द्वितीय पुरस्कार के विजेता रसराम निषाद कूपन नंबर 38378 को हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर तथा चतुर्थ पुरस्कार की विजेता मालती अर्जे वारासिवनी कूपन नंबर 38658 को एलईडी अतिथियों के हस्ते प्रदान की गई। प्रथम पुरस्कार के विजेता लकी कूपन नम्बर 68348, तृतीय पुरस्कार का कूपन नम्बर 57978 एवं पांचवें पुरस्कार के विजेता 12293 अनुपस्थित रहे। समिति द्वारा संबंधित विजेताओं को अपना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में समिति से संपर्क कर वे अपना पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। समारोह में अतिथियों, पत्रकारों, श्रमिकों, समिति सदस्यों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त समिति के पदाधिकारी सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे4
- कटंगी से महज 5 किमी दूर बोपली के खेत में दिखा बाघ, 5 गांवों में दहशत कटंगी तहसील मुख्यालय कटंगी से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम बोपली के एक खेत में बुधवार 4 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वन्य प्राणी बाघ देखे जाने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाघ की खबर जंगल की आग की तरह फैली और बोपली सहित कटेरा, बनेरा, गोपालपुर और अगासी जैसे गांवों में डर का माहौल बन गया।1
- नैनपुर में सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में छात्रावास दिवस मनाया गया लोकेशन - नैनपुर संवादाता - सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -- एंकर -- नैनपुर - नगर के सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी छात्रावास दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी , विशिष्ट अतिथि श्रीमती बालप्रीत कौर और उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीपप्रज्वलित कर तिलकवंदन के साथ माला अर्पण किया गया। स्कूल की अधिकछिका श्रीमती प्रेमवती परस्ते द्वारा अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। स्वागत बेला के उपरांत समारोह में छात्रावास की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में दसवीं, बारहवीं की टॉपर बच्चों को अध्यक्ष और अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान किए गए। वहीं पालक समिति नैनपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुनील विश्वकर्मा ,नगर के गणमान्य नागरिक स्कूल के शिक्षक गण, पत्रकार बंधु, बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।4
- वरिष्ठजनों के अधिकार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर वृद्धाश्रमों में जागरूकता कार्यक्रम ➖ #सिवनी। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) एवं राज्य कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत जिले के वृद्धाश्रमों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती अंजु अरूण कुमार के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री अभिषेक जैन के नेतृत्व में संपन्न हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ आश्रम, सिवनी एवं सहारा वृद्धाश्रम, पलारी में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों, उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। पैरालीगल वॉलंटियर सुश्री रेखा ने वरिष्ठजनों को न्याय प्राप्त करने के लिए उपलब्ध विधिक माध्यमों एवं सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया। आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धाश्रमों में आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ आश्रम, सिवनी में डॉ. वैभव तिवारी एवं डॉ. पुष्पा तेकाम ने CPR की उपयोगिता, आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, विधिक संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक प्राथमिक सहायता एवं सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया।1
- भीमगढ़ कॉलोनी में कथित झोलाछापों का इलाज! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप भीमगढ़ कॉलोनी में कथित झोलाछापों का इलाज! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप1
- वन विभाग को ग्रामीणों की सूचना देने के बाद लगभग एक सप्ताह बाद नहर से बाहर निकाला मृत बायसन का शव* *क्षत विक्षत अवस्था में वारासिवनी की बड़ी नहर से एक और मृत बायसन का शव बरामद* वारासिवनी। वारासिवनी से बालाघाट मार्ग पर स्थित ग्राम वारा से होकर गुजरने वाली बड़ी नहर के समीप वन विभाग ने मंगलवार की दोपहर एक और मृत बायसन का शव बरामद किया है।जो लगभग 10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है।मंगलवार को करीब 12 बजे वहां से गुजरने वालो को बदबू आने लगी तो पास जाकर देखा तो मृत बायसन दिखाई दिया।जिसके पश्चात वन विभाग को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में विभाग और जेसीबी की मदद से मृत बायसन के शव को बाहर निकालकर वन विभाग कार्यालय लाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया।वहीं ठीक 17 अक्टूबर को वन विभाग में इसी नहर से दो मृत बायसन का शव बरामद किया था। *एक सप्ताह पूर्व ग्राम वारा के रहवासियों ने वारासिवनी वन विभाग को दी थी सूचना* वहीं ग्राम वारा के रहवासियों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि एक सप्ताह से इस स्थान पर बदबू आ रही थी।इसकी जानकारी वारासिवनी वन विभाग को भी दी गई थीं।मगर वन विभाग के किसी भी अधिकारियों ने गम्भीरता से नहीं लिया।नहर में ज्यादा पानी होने का बहना ग्रामीणों को बताते रहे।मगर मृत बायसन को नहर से निकालने का प्रयास नहीं किया। *पंचनामा कार्यवाही कर शव का किया अंतिम संस्कार मित्यानंद एल* डीएफओ मित्यानन्द एल ने बताया कि इसी नहर में कुछ दिन पूर्व दो बायसन मृत अवस्था में विभाग ने बरामद किया था।वहीं मंगलवार को सूचना मिलने पर इसी स्थान से एक और बायसन मृत मिला है।नहर में पानी ज्यादा होने के कारण कुछ समझ नहीं आया।नहर में पानी का बहाव कम हुआ।तब यहां से गुजरने वालो को बदबू आई।तब हमें सूचना मिली।पंचनामा कार्यवाही कर मृत बायसन का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।हमें पहले इस स्थान पर मृत बायसन की सूचना नहीं मिली थी।आज ही ग्राम वासियों से सूचना मिली।4