logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटंगी से महज 5 किमी दूर बोपली के खेत में दिखा बाघ, 5 गांवों में दहशत कटंगी तहसील मुख्यालय कटंगी से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम बोपली के एक खेत में बुधवार 4 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वन्य प्राणी बाघ देखे जाने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाघ की खबर जंगल की आग की तरह फैली और बोपली सहित कटेरा, बनेरा, गोपालपुर और अगासी जैसे गांवों में डर का माहौल बन गया।

13 min ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
13 min ago

कटंगी से महज 5 किमी दूर बोपली के खेत में दिखा बाघ, 5 गांवों में दहशत कटंगी तहसील मुख्यालय कटंगी से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम बोपली के एक खेत में बुधवार 4 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वन्य प्राणी बाघ देखे जाने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाघ की खबर जंगल की आग की तरह फैली और बोपली सहित कटेरा, बनेरा, गोपालपुर और अगासी जैसे गांवों में डर का माहौल बन गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटंगी से महज 5 किमी दूर बोपली के खेत में दिखा बाघ, 5 गांवों में दहशत कटंगी तहसील मुख्यालय कटंगी से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम बोपली के एक खेत में बुधवार 4 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वन्य प्राणी बाघ देखे जाने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाघ की खबर जंगल की आग की तरह फैली और बोपली सहित कटेरा, बनेरा, गोपालपुर और अगासी जैसे गांवों में डर का माहौल बन गया।
    1
    कटंगी से महज 5 किमी दूर बोपली के खेत में दिखा बाघ, 5 गांवों में दहशत

कटंगी तहसील मुख्यालय कटंगी से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम बोपली के एक खेत में बुधवार 4 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वन्य प्राणी बाघ देखे जाने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाघ की खबर जंगल की आग की तरह फैली और बोपली सहित कटेरा, बनेरा, गोपालपुर और अगासी जैसे गांवों में डर का माहौल बन गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • 23 वें वार्षिक उत्सव का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न पत्रकारों और श्रमिकों का हुआ अभिनंदन प्रदेश स्तर पर बनी वारासिवनी के नवदुर्गा उत्सव की पहचान विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार वारासिवनी। 23 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नव दुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब वारासिवनी ने इस वर्ष भी नवरात्र पर्व को भव्यता और उत्साह के साथ मनाया। आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित विशाल पंडाल, कलकत्ता के कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति और नौ दिनों तक आयोजित गरबा उत्सव ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का विशेष आकर्षण बटोरा। वहीं देश भर के ख्यातिलब्ध कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सहभागिता के संगम बने इस आयोजन का समापन अब भाग्यशाली लकी कूपन विजेताओं के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। यह पुरस्कार हुए वितरित समारोह में विजेताओं के लिए हीरो एक्सट्रीम बाइक, हीरो डेस्टिनी स्कूटर, फ्रीज, एलईडी एवं वाशिंग मशीन सहित आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। जिसमें स्कूटी व एलईडी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, वहीं तीन अंकों के आधार पर निर्धारित लगभग 20 सांत्वना पुरस्कार भी अतिथियों के हस्ते वितरित किए गए। माता रानी के स्वरूप में दो बालिकाओं द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करना समारोह का विशेष आकर्षण रहा। यह रहे अतिथिगण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा, सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष व समिति संरक्षकगण राजेश पाठक, संरक्षकगण कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार, आनंद वर्मा, गणेश ठाकुर तथा समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का समिति की ओर से पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन अशफाक खान ने किया। सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में समिति का योगदान सराहनीय इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वारासिवनी बालाघाट जिले की संस्कारधानी के रूप में पहचाना जाता है। यहां के तीज, त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पुराने समय के दुर्गा उत्सव, प्रदर्शनी, रामलीला एवं डंडार की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि समय के साथ मनोरंजन के साधन बदले, लेकिन नव दुर्गा उत्सव समिति ने सांस्कृतिक आयोजनों की रिक्तता को भरते हुए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को मंच प्रदान किया है। 23 वर्षों से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना समिति के समर्पण और सफलता को दर्शाता है। मध्यप्रदेश सहित पड़ोसी राज्य में भी लोकप्रिय- गणेश सिंह ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार गणेश ठाकुर ने कहा कि नवदुर्गा उत्सव समिति का आयोजन अब केवल बालाघाट जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के साथ पड़ोसी राज्यों में भी इसकी लोकप्रियता है। इतने बड़े आयोजन को निरंतर सफलतापूर्वक संचालित करना समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा और उनकी पूरी टीम की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने समिति के संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। सच्ची भक्ति का प्रसार भक्तों की श्रद्धा औ साधना से होता है- पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा अतिथि पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि सच्ची भक्ति का प्रसार भक्तों की श्रद्धा और साधना से होता है। माता रानी की कृपा से समिति 23 वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर माता रानी की कृपा बनी रहने और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की कामना की। गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की पहचान महाराष्ट्र व विभिन्न क्षेत्रों तक- राजेश पाठक समिति संरक्षक राजेश पाठक ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन केवल दस दिनों का कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई दिनों की तैयारी और पूरी टीम का परिश्रम जुड़ा रहता है। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाते हैं। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि वारासिवनी के गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहचान बालाघाट जिले से निकलकर महाराष्ट्र सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंची है। अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने जताया सभी सहयोगियों का आभार समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने कहा कि 23 वर्षों की आयोजन यात्रा में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों, यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजन की गतिविधियां दूर-दूर तक पहुंचती हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ समिति के संरक्षकों, वरिष्ठ अध्यक्ष, कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने श्रमिकों, कर्मचारियों, दानदाताओं, नगरवासियों, पुलिस प्रशासन, विद्युत मंडल, लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 15 से 18 हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन आयोजित भंडारे में अनुमानित 15 से 18 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने गरबा में शामिल होने वाली माताओं, बहनों, सजावट एवं लाइटिंग से जुड़े सहयोगियों तथा क्रिस्टल इवेंट की टीम का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और समिति प्रत्येक वर्ष पिछले आयोजन से बेहतर कार्यक्रम करने का प्रयास करती है। कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने जताया आभार कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने समिति के संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकारों, समिति के सदस्यों एवं समारोह में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं से निर्धारित समय में अपने पुरस्कार प्राप्त करने का आग्रह करते हुए समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। पत्रकारों के साथ श्रमिकों का भी किया सम्मान समारोह में आयोजन की समाचार कवरेज एवं मीडिया सहयोग के लिए पत्रकारों को पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं नवरात्र के नौ दिनों तक गरबा स्थल की साफ सफाई, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। समिति ने उनके परिश्रम को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। द्वितीय एवं चतुर्थ पुरस्कार विजेताओं को मिले पुरस्कार लकी कूपन योजना में द्वितीय पुरस्कार के विजेता रसराम निषाद कूपन नंबर 38378 को हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर तथा चतुर्थ पुरस्कार की विजेता मालती अर्जे वारासिवनी कूपन नंबर 38658 को एलईडी अतिथियों के हस्ते प्रदान की गई। प्रथम पुरस्कार के विजेता लकी कूपन नम्बर 68348, तृतीय पुरस्कार का कूपन नम्बर 57978 एवं पांचवें पुरस्कार के विजेता 12293 अनुपस्थित रहे। समिति द्वारा संबंधित विजेताओं को अपना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में समिति से संपर्क कर वे अपना पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। समारोह में अतिथियों, पत्रकारों, श्रमिकों, समिति सदस्यों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त समिति के पदाधिकारी सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
    4
    23 वें वार्षिक उत्सव का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न
पत्रकारों और श्रमिकों का हुआ अभिनंदन
प्रदेश स्तर पर बनी वारासिवनी के नवदुर्गा उत्सव की पहचान
विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार
वारासिवनी। 23 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नव दुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब वारासिवनी ने इस वर्ष भी नवरात्र पर्व को भव्यता और उत्साह के साथ मनाया। आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित विशाल पंडाल, कलकत्ता के कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति और नौ दिनों तक आयोजित गरबा उत्सव ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का विशेष आकर्षण बटोरा। वहीं देश भर के ख्यातिलब्ध कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सहभागिता के संगम बने इस आयोजन का समापन अब भाग्यशाली लकी कूपन विजेताओं के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ।
यह पुरस्कार हुए वितरित
समारोह में विजेताओं के लिए हीरो एक्सट्रीम बाइक, हीरो डेस्टिनी स्कूटर, फ्रीज, एलईडी एवं वाशिंग मशीन सहित आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। जिसमें स्कूटी व एलईडी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, वहीं तीन अंकों के आधार पर निर्धारित लगभग 20 सांत्वना पुरस्कार भी अतिथियों के हस्ते वितरित किए गए। माता रानी के स्वरूप में दो बालिकाओं द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करना समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
यह रहे अतिथिगण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा, सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष व समिति संरक्षकगण राजेश पाठक, संरक्षकगण कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार, आनंद वर्मा, गणेश ठाकुर तथा समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का समिति की ओर से पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन अशफाक खान ने किया।
सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में समिति का योगदान सराहनीय
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वारासिवनी बालाघाट जिले की संस्कारधानी के रूप में पहचाना जाता है। यहां के तीज, त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पुराने समय के दुर्गा उत्सव, प्रदर्शनी, रामलीला एवं डंडार की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि समय के साथ मनोरंजन के साधन बदले, लेकिन नव दुर्गा उत्सव समिति ने सांस्कृतिक आयोजनों की रिक्तता को भरते हुए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को मंच प्रदान किया है। 23 वर्षों से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना समिति के समर्पण और सफलता को दर्शाता है।
मध्यप्रदेश सहित पड़ोसी राज्य में भी लोकप्रिय- गणेश सिंह ठाकुर
वरिष्ठ पत्रकार गणेश ठाकुर ने कहा कि नवदुर्गा उत्सव समिति का आयोजन अब केवल बालाघाट जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के साथ पड़ोसी राज्यों में भी इसकी लोकप्रियता है। इतने बड़े आयोजन को निरंतर सफलतापूर्वक संचालित करना समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा और उनकी पूरी टीम की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने समिति के संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
सच्ची भक्ति का प्रसार भक्तों की श्रद्धा औ साधना से होता है- पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा
अतिथि पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि सच्ची भक्ति का प्रसार भक्तों की श्रद्धा और साधना से होता है। माता रानी की कृपा से समिति 23 वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर माता रानी की कृपा बनी रहने और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की कामना की।
गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की पहचान महाराष्ट्र व विभिन्न क्षेत्रों तक- राजेश पाठक
समिति संरक्षक राजेश पाठक ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन केवल दस दिनों का कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई दिनों की तैयारी और पूरी टीम का परिश्रम जुड़ा रहता है। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाते हैं। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि वारासिवनी के गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहचान बालाघाट जिले से निकलकर महाराष्ट्र सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंची है।
अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने जताया सभी सहयोगियों का आभार
समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने कहा कि 23 वर्षों की आयोजन यात्रा में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों, यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजन की गतिविधियां दूर-दूर तक पहुंचती हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ समिति के संरक्षकों, वरिष्ठ अध्यक्ष, कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने श्रमिकों, कर्मचारियों, दानदाताओं, नगरवासियों, पुलिस प्रशासन, विद्युत मंडल, लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
15 से 18 हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन आयोजित भंडारे में अनुमानित 15 से 18 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने गरबा में शामिल होने वाली माताओं, बहनों, सजावट एवं लाइटिंग से जुड़े सहयोगियों तथा क्रिस्टल इवेंट की टीम का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और समिति प्रत्येक वर्ष पिछले आयोजन से बेहतर कार्यक्रम करने का प्रयास करती है।
कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने जताया आभार
कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने समिति के संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकारों, समिति के सदस्यों एवं समारोह में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं से निर्धारित समय में अपने पुरस्कार प्राप्त करने का आग्रह करते हुए समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।
पत्रकारों के साथ श्रमिकों का भी किया सम्मान
समारोह में आयोजन की समाचार कवरेज एवं मीडिया सहयोग के लिए पत्रकारों को पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं नवरात्र के नौ दिनों तक गरबा स्थल की साफ सफाई, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। समिति ने उनके परिश्रम को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
द्वितीय एवं चतुर्थ पुरस्कार विजेताओं को मिले पुरस्कार
लकी कूपन योजना में द्वितीय पुरस्कार के विजेता रसराम निषाद कूपन नंबर 38378 को हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर तथा चतुर्थ पुरस्कार की विजेता मालती अर्जे वारासिवनी कूपन नंबर 38658 को एलईडी अतिथियों के हस्ते प्रदान की गई। प्रथम पुरस्कार के विजेता लकी कूपन नम्बर 68348, तृतीय पुरस्कार का कूपन नम्बर 57978 एवं पांचवें पुरस्कार के विजेता 12293 अनुपस्थित रहे। समिति द्वारा संबंधित विजेताओं को अपना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में समिति से संपर्क कर वे अपना पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।
समारोह में अतिथियों, पत्रकारों, श्रमिकों, समिति सदस्यों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त समिति के पदाधिकारी सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • बिना स्वीकृत घाट के रेत निकासी का आरोप, खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल मौदा-कटंगी के बीच देवनदी में रेत का कथित अवैध उत्खनन जारी! नदी में रेत घाट स्वीकृत नहीं होने के बावजूद ट्रैक्टरों से रेत का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है।
    1
    बिना स्वीकृत घाट के रेत निकासी का आरोप, खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल
मौदा-कटंगी के बीच देवनदी में रेत का कथित अवैध उत्खनन जारी! नदी में रेत घाट स्वीकृत नहीं होने के बावजूद ट्रैक्टरों से रेत का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वरिष्ठजनों के अधिकार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर वृद्धाश्रमों में जागरूकता कार्यक्रम ➖ #सिवनी। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) एवं राज्य कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत जिले के वृद्धाश्रमों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती अंजु अरूण कुमार के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री अभिषेक जैन के नेतृत्व में संपन्न हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ आश्रम, सिवनी एवं सहारा वृद्धाश्रम, पलारी में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों, उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। पैरालीगल वॉलंटियर सुश्री रेखा ने वरिष्ठजनों को न्याय प्राप्त करने के लिए उपलब्ध विधिक माध्यमों एवं सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया। आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धाश्रमों में आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ आश्रम, सिवनी में डॉ. वैभव तिवारी एवं डॉ. पुष्पा तेकाम ने CPR की उपयोगिता, आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, विधिक संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक प्राथमिक सहायता एवं सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया।
    1
    वरिष्ठजनों के अधिकार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर वृद्धाश्रमों में जागरूकता कार्यक्रम
➖
#सिवनी। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) एवं राज्य कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत जिले के वृद्धाश्रमों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती अंजु अरूण कुमार के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री अभिषेक जैन के नेतृत्व में संपन्न हुए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ आश्रम, सिवनी एवं सहारा वृद्धाश्रम, पलारी में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों, उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। पैरालीगल वॉलंटियर सुश्री रेखा ने वरिष्ठजनों को न्याय प्राप्त करने के लिए उपलब्ध विधिक माध्यमों एवं सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया।

आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धाश्रमों में आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ आश्रम, सिवनी में डॉ. वैभव तिवारी एवं डॉ. पुष्पा तेकाम ने CPR की उपयोगिता, आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, विधिक संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक प्राथमिक सहायता एवं सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुरैना मे सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,,,,,किसान ने लोकायुक्त से की थी शिकायत
    1
    मुरैना मे सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,,,,,किसान ने लोकायुक्त से की थी शिकायत
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भीमगढ़ कॉलोनी में कथित झोलाछापों का इलाज! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप भीमगढ़ कॉलोनी में कथित झोलाछापों का इलाज! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
    1
    भीमगढ़ कॉलोनी में कथित झोलाछापों का इलाज! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
भीमगढ़ कॉलोनी में कथित झोलाछापों का इलाज! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का बंडोल प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी,, बंडोल/सिवनी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेश शिवहरे का आज 4 नवंबर को बंडोल प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बंडोल में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा बंडोल मंडल के विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
    4
    युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का बंडोल प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी,,
बंडोल/सिवनी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेश शिवहरे का आज 4 नवंबर को बंडोल प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
बंडोल में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा बंडोल मंडल के विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बकरी पालन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, पशुपालन विभाग डा.अक्षय साहू के खिलाफ थाने में शिकायत शासन की बकरी पालन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये की मांग और आवेदन को जानबूझकर लटकाने का गंभीर आरोप सामने आया है। तिरोड़ी तहसील के ग्राम धनकोषा निवासी चार हितग्राहियों ने पशु चिकित्सालय कटंगी में पदस्थ डॉ. अक्षय साहू के विरुद्ध बुधवार 04 नवंबर को थाना प्रभारी कटंगी को लिखित शिकायत सौंपकर उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बकरी पालन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, पशुपालन विभाग डा.अक्षय साहू के खिलाफ थाने में शिकायत
शासन की बकरी पालन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये की मांग और आवेदन को जानबूझकर लटकाने का गंभीर आरोप सामने आया है। तिरोड़ी तहसील के ग्राम धनकोषा निवासी चार हितग्राहियों ने पशु चिकित्सालय कटंगी में पदस्थ डॉ. अक्षय साहू के विरुद्ध बुधवार 04 नवंबर को थाना प्रभारी कटंगी को लिखित शिकायत सौंपकर उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.