logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला। जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला। कोच स्टैंड स्थित दुकान बंद मिलने से खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता। किसानों का आरोप, सुबह 6 बजे से कतार में लगने के बावजूद करीब 150 किसानों में केवल 15 को मिल रहे टोकन। उरई सहकारी मंडी समिति में खाद की कालाबाजारी और 1500 रुपये में खाद बेचने का आरोप। किसानों ने अधिकारियों से कार्रवाई और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।

9 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला। जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला। कोच स्टैंड स्थित दुकान बंद मिलने से खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता। किसानों का आरोप, सुबह 6 बजे से कतार में लगने के बावजूद करीब 150 किसानों में केवल 15 को मिल रहे टोकन। उरई सहकारी मंडी समिति में खाद की कालाबाजारी और 1500 रुपये में खाद बेचने का आरोप। किसानों ने अधिकारियों से कार्रवाई और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर कालपी जालौन आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कालपी से उरई की ओर जा रही चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते कम दृश्यता और अचानक गाय सामने आ जाने से चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई। हादसे में गाय बुरी तरह घायल हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि वाहन चालक सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घायल गाय की जानकारी मिलने पर गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के दौरान सड़क पर अचानक पशु आ जाने से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आवारा पशुओं की समस्या पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    2
    बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा

घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर
बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा
घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर
कालपी जालौन
आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। 
कालपी से उरई की ओर जा रही चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। 
बताया जा रहा है कि बारिश के चलते कम दृश्यता और अचानक गाय सामने आ जाने से चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई।
हादसे में गाय बुरी तरह घायल हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि वाहन चालक सुरक्षित बच गया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।
हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। 
वहीं, घायल गाय की जानकारी मिलने पर गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 
बारिश के दौरान सड़क पर अचानक पशु आ जाने से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आवारा पशुओं की समस्या पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के अंतर्गत आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को प्रथम पाली में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह द्वारा जनपद के श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी,स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
    1
    *जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश*
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के अंतर्गत आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को प्रथम पाली में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह द्वारा जनपद के श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी,स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण, विकास भवन सभागार में किसानों ने देखा प्रधानमंत्री जी का सजीव प्रसारण* *जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं प्राकृतिक खेती की प्राप्त की जानकारी* *किसानों के कल्याण एवं कृषि विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र कृषकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी – मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात, दिनांक 30 अक्टूबर, 2026। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज गुजरात के बनासकांठा जिले से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त देशभर के पात्र कृषक परिवारों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जनपद कानपुर देहात के विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को देखा एवं सुना। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास तथा कृषकों की आय में वृद्धि के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की ओर से मा० मंत्री श्री अजीत सिंह पाल जी के प्रतिनिधि श्री अविनाश चौबे तथा मा० राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी के प्रतिनिधि श्री बहुआ पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उप कृषि निदेशक श्री हरिशंकर भार्गव एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित किसानों ने बनासकांठा, गुजरात से प्रसारित प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, आधुनिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे योजनाओं में सक्रिय सहभागिता करने तथा पात्रता के अनुसार अधिकतम लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।
    1
    *प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण, विकास भवन सभागार में किसानों ने देखा प्रधानमंत्री जी का सजीव प्रसारण*
*जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं प्राकृतिक खेती की प्राप्त की जानकारी*
*किसानों के कल्याण एवं कृषि विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र कृषकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी – मुख्य विकास अधिकारी*
कानपुर देहात, दिनांक 30 अक्टूबर, 2026।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज गुजरात के बनासकांठा जिले से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त देशभर के पात्र कृषक परिवारों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जनपद कानपुर देहात के विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को देखा एवं सुना।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास तथा कृषकों की आय में वृद्धि के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की ओर से मा० मंत्री श्री अजीत सिंह पाल जी के प्रतिनिधि श्री अविनाश चौबे तथा मा० राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी के प्रतिनिधि श्री बहुआ पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उप कृषि निदेशक श्री हरिशंकर भार्गव एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित किसानों ने बनासकांठा, गुजरात से प्रसारित प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, आधुनिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे योजनाओं में सक्रिय सहभागिता करने तथा पात्रता के अनुसार अधिकतम लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • dilli..haryada..panjad..up..bangal..bihar..men..karva..chauth..bale..din..barishki..shambhavna..bnirhegi
    1
    dilli..haryada..panjad..up..bangal..bihar..men..karva..chauth..bale..din..barishki..shambhavna..bnirhegi
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गढ़िया में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू गढ़िया में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की गढ़िया ग्राम पंचायत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अचानक अजगर नजर आने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के वाचक सतनाम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। वहीं वन दरोगा शिवम पाण्डेय ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे जल्द ही सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग की टीम की सक्रियता और सूझबूझ से अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    1
    गढ़िया में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 

गढ़िया में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की गढ़िया ग्राम पंचायत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अचानक अजगर नजर आने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
वन विभाग के वाचक सतनाम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। वहीं वन दरोगा शिवम पाण्डेय ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे जल्द ही सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
वन विभाग की टीम की सक्रियता और सूझबूझ से अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिकंदरा में करवा चौथ पर नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल, 22 महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर पर्व की खुशियां बांटीं सिकंदरा कस्बे में गुरुवार को करीब एक बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने अपने आवास पर विभिन्न वार्डों की 22 महिलाओं को करवा चौथ के अवसर पर साड़ी और श्रृंगार सामग्री वितरित की। इस दौरान सीमा पाल ने कहा कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूरे दिन व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पालन करती हैं। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा और पर्व की खुशियों को साझा करते हुए महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट की गई है। इस पहल से महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके नीतू पाल, सभासद बेवी दिवाकर, सभासद किरन देवी, महराज अंसारी, आले रजा, विशाल दिवाकर, नितेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे
    4
    सिकंदरा में करवा चौथ पर नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल, 22 महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर पर्व की खुशियां बांटीं
सिकंदरा कस्बे में गुरुवार को करीब एक बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने अपने आवास पर विभिन्न वार्डों की 22 महिलाओं को करवा चौथ के अवसर पर साड़ी और श्रृंगार सामग्री वितरित की।
इस दौरान सीमा पाल ने कहा कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूरे दिन व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पालन करती हैं। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा और पर्व की खुशियों को साझा करते हुए महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट की गई है।
इस पहल से महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके नीतू पाल, सभासद बेवी दिवाकर, सभासद किरन देवी, महराज अंसारी, आले रजा, विशाल दिवाकर, नितेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला। जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला। कोच स्टैंड स्थित दुकान बंद मिलने से खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता। किसानों का आरोप, सुबह 6 बजे से कतार में लगने के बावजूद करीब 150 किसानों में केवल 15 को मिल रहे टोकन। उरई सहकारी मंडी समिति में खाद की कालाबाजारी और 1500 रुपये में खाद बेचने का आरोप। किसानों ने अधिकारियों से कार्रवाई और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।
    1
    जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला।
जालौन। खाद की किल्लत से किसान परेशान, उरई में सहकारी खाद की दुकान पर लटका ताला।
कोच स्टैंड स्थित दुकान बंद मिलने से खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता।
किसानों का आरोप, सुबह 6 बजे से कतार में लगने के बावजूद करीब 150 किसानों में केवल 15 को मिल रहे टोकन।
उरई सहकारी मंडी समिति में खाद की कालाबाजारी और 1500 रुपये में खाद बेचने का आरोप।
किसानों ने अधिकारियों से कार्रवाई और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आम के पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप दो महीने पहले पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात आई सामने, चेन्नई से मंगलवार को लौटा था युवक सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के बालकृष्ण की मड़ैया गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश कुशवाहा (30) पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश मंगलवार शाम को चेन्नई से अपने गांव वापस लौटा था। इसके बाद गुरुवार को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मुकेश की पत्नी सरिता करीब दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। मुकेश के एक बेटा और एक बेटी हैं, जो वर्तमान में अपने ननिहाल में रह रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    1
    आम के पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

दो महीने पहले पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात आई सामने, चेन्नई से मंगलवार को लौटा था युवक
सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के बालकृष्ण की मड़ैया गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश कुशवाहा (30) पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश मंगलवार शाम को चेन्नई से अपने गांव वापस लौटा था। इसके बाद गुरुवार को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि मुकेश की पत्नी सरिता करीब दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। मुकेश के एक बेटा और एक बेटी हैं, जो वर्तमान में अपने ननिहाल में रह रहे हैं।  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.