भरथापुर में 41 परिवारों के साथ बड़ा अन्याय: प्रधान, लेखपाल व कानूनगो की लापरवाही से सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला ASTv24 digital शाहिद लखाही बहराइच। जनपद बहराइच के भरथापुर गांव में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो की उदासीनता के चलते 41 जरूरतमंद परिवार सरकार की महत्वपूर्ण योजना से वंचित रह गए। इन परिवारों को प्रदेश के मुखिया Yogi Adityanath द्वारा दी जा रही सहायता के तहत 15 लाख रुपये, आवासीय पट्टा और जमीन का लाभ मिलना था, लेकिन कागजी कार्रवाई में लापरवाही के कारण इन्हें यह सुविधा नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने और गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। पात्र होने के बावजूद सूची में नाम शामिल न किए जाने से गरीब परिवारों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सही तरीके से सर्वे और सत्यापन किया जाता, तो कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहता। इस मामले में ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी पात्र परिवारों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाया जाए।

- पलिया (खीरी)। पलिया-भीरा मार्ग पर ग्राम मटेहिया में रेलवे विभाग द्वारा समपार फाटक बंद किए जाने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि किसानों को अपने ही खेतों तक पहुंचने के लिए करीब 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की भारी बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर 15 अप्रैल से ग्रामीण एक बार फिर धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को धरने का पांचवां दिन भी जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. सिंघानियां ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही फाटक नहीं खोला गया तो आगामी एक मई से रेलवे ट्रैक और सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी रेलवे विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी। धरने में शामिल किसानों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को और तेज करने की बात कहते हुए शारदा नदी में जल समाधि लेने जैसी कड़ी चेतावनी भी दी है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।1
- लखीमपुर खीरी में 4 चार के बच्चे को1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही बहराइच। जनपद बहराइच के भरथापुर गांव में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो की उदासीनता के चलते 41 जरूरतमंद परिवार सरकार की महत्वपूर्ण योजना से वंचित रह गए। इन परिवारों को प्रदेश के मुखिया Yogi Adityanath द्वारा दी जा रही सहायता के तहत 15 लाख रुपये, आवासीय पट्टा और जमीन का लाभ मिलना था, लेकिन कागजी कार्रवाई में लापरवाही के कारण इन्हें यह सुविधा नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने और गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। पात्र होने के बावजूद सूची में नाम शामिल न किए जाने से गरीब परिवारों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सही तरीके से सर्वे और सत्यापन किया जाता, तो कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहता। इस मामले में ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी पात्र परिवारों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाया जाए।1
- लखीमपुर- डॉन बॉस्को नहरिया के पास गाय के बछड़े का अर्द्ध खाया हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू मौके पर रोडवेज चौकी इंचार्ज तेज सिंह और कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह पहुंचे, राष्ट्रीय बजरंग दल के उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की कोतवाल ने कहा पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला हत्या का है या नहीं, जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी1
- खीरी टाउन-खीरी-नगर पंचायत खीरी की वर्तमान चेयरपर्सन उज़्मा बी व उनके प्रतिनिधि फ़हीम अहमद की जानिब से आयोजित जश्ने ए मौला अली को लेकर कस्बा खीरी स्थित सिटी मैरिज लान में तैयारी मुकम्मल हो चुकि है आज 19 अप्रैल बाद नमाज़ ए ईशा होगी शुरुवात।1
- *एक बार फिर दिखी आपसी भाई चारे की मिसाल* मोहम्मदी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश ****** *मोहमदी मे आज परशुराम जयंती की शोभायात्रा निकाली गयी,जिसमे हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी आपसी भाई चारे की मिसाल देखने को मिली,जिसमे वरिष्ठ पत्रकार अब्बास नकवी के निवास पर शोभायात्रा मे शामिल भक्तों के लिऐ ठन्डे पानी और फलो की व्यवस्था छोटे भाई वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हसन नकवी के माध्यम से की गई, जिसमें हसन नकवी, मोहम्मद असलम रिजवी, कुमैल अली नकवी, वकार हैदर जैदी,सूरज अग्निहोत्री ने शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों को फल और पानी की बोतल वितरित की जिससे मोहम्मदी में गंगा जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा एक बार फिर देखने को मिला*1
- रेहान खान ने आग से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की।उन्होंने करीब 700 राशन किट बांटीं, जिनमें दाल, चावल, आटा, नमक, तेल और चीनी शामिल थे। इतना ही नहीं, जरूरतमंद महिलाओं के लिए 700 साड़ियां और 700 सलवार सूट भी वितरित किए गए। राहत कार्य को और मजबूत करते हुए, पीड़ित परिवारों को 200 तिरपाल और 200 गद्दे भी दिए गए, ताकि वे अस्थायी रूप से रहने और सोने की व्यवस्था कर सकें। इस दौरान रेहान खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है।उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों की मदद करना उनकी पहली प्राथमिकता है।स्थानीय लोगों ने इस मदद के लिए आभार जताया और राहत कार्य की सराहना की।फिलहाल प्रशासन और समाजसेवी मिलकर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने में जुटे हैं।1
- लखनऊ। विकास नगर क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और लखीमपुर खीरी की पलिया 137 विधानसभा क्षेत्र के निवासी रेहान खान आगे आए। रेहान खान ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने करीब 700 राशन किट वितरित कीं, जिनमें दाल, चावल, आटा, नमक, तेल और चीनी जैसी जरूरी सामग्री शामिल थी। इसके साथ ही जरूरतमंद महिलाओं के लिए 700 साड़ी और 700 सलवार सूट भी वितरित किए गए, ताकि उन्हें तत्काल सहायता मिल सके। राहत कार्य को और प्रभावी बनाते हुए पीड़ित परिवारों को 200 तिरपाल और 200 गद्दे भी दिए गए, जिससे वे अस्थायी रूप से रहने और सोने की व्यवस्था कर सकें। इस दौरान रेहान खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है और संकट के समय हर संभव मदद करना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और राहत कार्य की सराहना की। फिलहाल प्रशासन और समाजसेवी मिलकर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने में जुटे हैं।1