नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर, 30 से 35 किसान प्रभावित रात में नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर, 30 से 35 किसान प्रभावित रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा। जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए कॉपर की बिजली केबल काट ली। किसानों का आरोप है कि करीब 30 से 35 बिजली उपभोक्ताओं के नलकूपों की कॉपर केबल चोरी कर ली गई, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया किसानों का आरोप है लाखों रुपए की केवल काट लें गए। किसानों का कहना है कि रात के समय बिजली आपूर्ति न होने का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि रात में दो फेज में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की। किसान नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो किसान सकरौली थाने का घेराव करेंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर, 30 से 35 किसान प्रभावित रात में नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर, 30 से 35 किसान प्रभावित रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा। जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए कॉपर की बिजली केबल काट ली। किसानों का आरोप है कि करीब 30 से 35 बिजली उपभोक्ताओं के नलकूपों की कॉपर केबल चोरी कर ली गई, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया किसानों का आरोप है लाखों रुपए की केवल काट लें गए। किसानों का कहना है कि रात के समय बिजली आपूर्ति न होने का
फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि रात में दो फेज में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की। किसान नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो किसान सकरौली थाने का घेराव करेंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
- मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले— श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले— श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ/एटा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कांवड़ियों से यात्रा के दौरान संयम, मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से यात्रा पूरी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराई जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग, अनुशासन और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहने की कामना की।1
- नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर, 30 से 35 किसान प्रभावित रात में नलकूपों की कॉपर केबल काट ले गए चोर, 30 से 35 किसान प्रभावित रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा। जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए कॉपर की बिजली केबल काट ली। किसानों का आरोप है कि करीब 30 से 35 बिजली उपभोक्ताओं के नलकूपों की कॉपर केबल चोरी कर ली गई, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया किसानों का आरोप है लाखों रुपए की केवल काट लें गए। किसानों का कहना है कि रात के समय बिजली आपूर्ति न होने का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि रात में दो फेज में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की। किसान नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो किसान सकरौली थाने का घेराव करेंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।2
- आज सोमवार को एटा में कैलाश मनदिर में काफी भक्त गढो की सुबह तीन बजे से काफी भीड़ रही पुलिस पृशाशन तथा नगर निगम के कमृचारी काफी मुसतेद रहे अधिकारी काफी मुसतेद रहे पृशाशन का काफी अचछा पृबनध रहा लोग पृशाशन की तारीफ कर रहे थे रौकी पत्रकार एटा3
- आज सुबह हमने सोचा चलो साबन का पहला सोमवार आज भोले नाथ जी से अपनी भी अरजी लगा दी जाए सो पूजा की थाली सजा दी आज साबन का पहला सोमवार तो हमने सोचा चलों हम भी भोले नाथ जी से संसार के खुश हाल रहने के लिए कुछ मांग ले तो पूजा की थाली सजा कर निकल दिए भोले नाथ के दरवाजे को और बही काबड रुट भी कबर किया जय भोलेनाथ के जय कारो से कायमगंज गद गद हो गया लोग खूब आनंद माय दिखे इन काबड बाले लोगों के बीच ब्यूरो चीफ पी के तिवारी पत्रकार समृद्ध भारत न्यूज कायमगंज फर्रुखाबाद 🙏🙏3
- पानी बढ़ाने से लोगों को घर से निकलने की दिक्कत कड़ाई की नाव से आ जा रहे आज 5दिन हो गया मगर प्रधान अभी गांव में नहीं आए1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर डीएम-एसएसपी ने शिवालयों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा श्रावण के प्रथम सोमवार पर डीएम-एसएसपी ने शिवालयों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा एटा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर कांवड़ यात्रा एवं शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने रिजोर क्षेत्र स्थित श्री वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर तथा प्राचीन कैलाश मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। एसएसपी इला मारन जी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा निर्धारित रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रियों और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने तथा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय एवं संबंधित विभागों को नियमित कूड़ा निस्तारण और पेयजल की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। दोनों अधिकारियों ने श्री वनखण्डेश्वर महादेव एवं प्राचीन कैलाश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इसके बाद रिजोर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।4
- एटा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार एटा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। एटा में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 550/25 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। आउट्रो: धोखाधड़ी के मामले में वांछित इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को एटा पुलिस की एक अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून से बचकर भागने वाले अपराधियों की अब कोई जगह नहीं है।3