logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीसलपुर के दियोरिया कलां क्षेत्र में बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक पर ट्रैक्टर चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने युवक के ऊपर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में युवक के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया और उसके पैर टूट गए। शाहजहांपुर के थाना बंडा अंतर्गत गांव बरी बरा निवासी अजय कुमार (पुत्र रामनिवास) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अकेले दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कनपरा माइनर नहर मकरंदपुर भीकमपुर मार्ग पर बरखेड़ा तालुका पसगवां गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्वराज 855 ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरने पर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ा दिया। इस बीच गंभीर रूप से घायल अजय कुमार ने होश-हवास में अपने फोन से एक वीडियो भी बना लिया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी सूचना पर डायल 112 पुलिस और खबर मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है, वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार है।

4 hrs ago
user_Ankit sharma
Ankit sharma
Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
2e563066-826c-4bfe-bb5f-1a76b6f81840

बीसलपुर के दियोरिया कलां क्षेत्र में बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक पर ट्रैक्टर चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने युवक के ऊपर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में युवक के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह घायल हो

09a5f8cb-8d85-4595-9d40-381634ceb7d6

गया और उसके पैर टूट गए। शाहजहांपुर के थाना बंडा अंतर्गत गांव बरी बरा निवासी अजय कुमार (पुत्र रामनिवास) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अकेले दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कनपरा माइनर नहर मकरंदपुर भीकमपुर मार्ग पर बरखेड़ा तालुका पसगवां गांव के पास सामने से आ रहे तेज

रफ्तार स्वराज 855 ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरने पर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ा दिया। इस बीच गंभीर रूप से घायल अजय कुमार ने होश-हवास में अपने फोन से एक वीडियो भी बना लिया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी

सूचना पर डायल 112 पुलिस और खबर मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है, वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में मानवता और गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा और समाजसेवी सतपाल ने सड़क किनारे घायल पड़े एक नंदी बाबा का उपचार कराया। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क किया। सूचना पर डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल नंदी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दीं। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस मानवीय कार्य की खूब सराहना की। गौसेवा की इस पहल पर राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कहा कि गौवंश की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और घायल या बीमार पशुओं की अनदेखी करने के बजाय विभाग को सूचित कर उनका इलाज कराना चाहिए। वहीं, सतपाल ने भी लोगों से बेसहारा पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने और समय पर मदद करने की अपील की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। समय पर उपचार मिलने से नंदी महाराज की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
    2
    पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में मानवता और गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा और समाजसेवी सतपाल ने सड़क किनारे घायल पड़े एक नंदी बाबा का उपचार कराया। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क किया। सूचना पर डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल नंदी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दीं। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस मानवीय कार्य की खूब सराहना की।

गौसेवा की इस पहल पर राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कहा कि गौवंश की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और घायल या बीमार पशुओं की अनदेखी करने के बजाय विभाग को सूचित कर उनका इलाज कराना चाहिए। वहीं, सतपाल ने भी लोगों से बेसहारा पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने और समय पर मदद करने की अपील की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। समय पर उपचार मिलने से नंदी महाराज की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
    user_नितिन त्रिवेदी
    नितिन त्रिवेदी
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसएसपी अविनाश हाथों में गुलाब लिए दौड़ते हुए नजर आए हैं। वह अपने हाथ में गुलाब का फूल थामकर दौड़ लगाते हुए देखे गए।
    1
    उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसएसपी अविनाश हाथों में गुलाब लिए दौड़ते हुए नजर आए हैं। वह अपने हाथ में गुलाब का फूल थामकर दौड़ लगाते हुए देखे गए।
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फरीदपुर में आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को ईशान-ईशु के कार्यालय पर भाजपा नेता और 122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक छत्रपाल सिंह दिवाकर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने व चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए छत्रपाल सिंह दिवाकर ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक के समापन के बाद फरीदपुर में आयोजित नुमाइश का भव्य शुभारंभ एमएलसी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह दिवाकर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। एमएलसी ने नुमाइश के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और आयोजन समिति की सराहना की। इस दौरान छत्रपाल सिंह दिवाकर ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार, कला, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।
    4
    उत्तर प्रदेश के फरीदपुर में आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को ईशान-ईशु के कार्यालय पर भाजपा नेता और 122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक छत्रपाल सिंह दिवाकर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने व चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए छत्रपाल सिंह दिवाकर ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक के समापन के बाद फरीदपुर में आयोजित नुमाइश का भव्य शुभारंभ एमएलसी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह दिवाकर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। एमएलसी ने नुमाइश के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और आयोजन समिति की सराहना की। इस दौरान छत्रपाल सिंह दिवाकर ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार, कला, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।
    user_Kuldeep Mishra
    Kuldeep Mishra
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरेली में संचारी रोगों पर रोक लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को मझगवां ब्लॉक के अति संवेदनशील गांव कुंडरिया खुर्द और प्रहलादपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को तत्काल नालियों की सफाई कराने और नियमित निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। सीएमओ ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए हर सप्ताह एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने की कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पूरे बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराकर डॉक्टर की दी गई दवा का पूरा कोर्स लें। इसके बाद डॉ. विश्राम सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचकर एएनएम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण, आयुष्मान भारत कार्ड और जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इस निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, सीएचओ, बीसीपीएम और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खुद फील्ड में उतरकर निगरानी करने का साफ संदेश है कि जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
    1
    बरेली में संचारी रोगों पर रोक लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को मझगवां ब्लॉक के अति संवेदनशील गांव कुंडरिया खुर्द और प्रहलादपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को तत्काल नालियों की सफाई कराने और नियमित निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। सीएमओ ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए हर सप्ताह एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने की कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पूरे बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराकर डॉक्टर की दी गई दवा का पूरा कोर्स लें। इसके बाद डॉ. विश्राम सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचकर एएनएम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण, आयुष्मान भारत कार्ड और जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

इस निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, सीएचओ, बीसीपीएम और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खुद फील्ड में उतरकर निगरानी करने का साफ संदेश है कि जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • बरेली के विकासखंड मझगवां स्थित ग्राम कुंदरिया और प्रह्लादपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया। अभियान के दौरान उन्होंने खुद घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली और लोगों के बीच जागरूकता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यकता अनुसार एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर गुलशन, अनमोल पाठक, सूरज यादव, बीसीपीएम श्रीमती हेमलता सक्सेना, ग्राम सचिव, आशा एवं आशा संगिनी भी मौके पर मौजूद रहे।
    1
    बरेली के विकासखंड मझगवां स्थित ग्राम कुंदरिया और प्रह्लादपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया। अभियान के दौरान उन्होंने खुद घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली और लोगों के बीच जागरूकता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यकता अनुसार एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर गुलशन, अनमोल पाठक, सूरज यादव, बीसीपीएम श्रीमती हेमलता सक्सेना, ग्राम सचिव, आशा एवं आशा संगिनी भी मौके पर मौजूद रहे।
    user_Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से जीवित गोवंश और असलाह भी बरामद किया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से जीवित गोवंश और असलाह भी बरामद किया है।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीसलपुर के दियोरिया कलां क्षेत्र में बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक पर ट्रैक्टर चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने युवक के ऊपर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में युवक के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया और उसके पैर टूट गए। शाहजहांपुर के थाना बंडा अंतर्गत गांव बरी बरा निवासी अजय कुमार (पुत्र रामनिवास) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अकेले दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कनपरा माइनर नहर मकरंदपुर भीकमपुर मार्ग पर बरखेड़ा तालुका पसगवां गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्वराज 855 ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरने पर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ा दिया। इस बीच गंभीर रूप से घायल अजय कुमार ने होश-हवास में अपने फोन से एक वीडियो भी बना लिया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी सूचना पर डायल 112 पुलिस और खबर मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है, वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार है।
    4
    बीसलपुर के दियोरिया कलां क्षेत्र में बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक पर ट्रैक्टर चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने युवक के ऊपर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में युवक के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया और उसके पैर टूट गए।

शाहजहांपुर के थाना बंडा अंतर्गत गांव बरी बरा निवासी अजय कुमार (पुत्र रामनिवास) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अकेले दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कनपरा माइनर नहर मकरंदपुर भीकमपुर मार्ग पर बरखेड़ा तालुका पसगवां गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्वराज 855 ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरने पर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ा दिया। इस बीच गंभीर रूप से घायल अजय कुमार ने होश-हवास में अपने फोन से एक वीडियो भी बना लिया।

घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी सूचना पर डायल 112 पुलिस और खबर मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है, वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार है।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.