Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर जिले में रतनपुरा हरिपुरा स्टैंड स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट पर नीट फाइट करने वाले राज शर्मा पुत्र शराजेन्द्र कुमार शर्मा और घनश्याम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा, हरिपुरा ब्राह्मणन का स्वागत किया गया। घनश्याम शर्मा का चयन अपने प्रथम प्रयास में ही संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है, जबकि राज शर्मा ने नीट परीक्षा फाइट की है।
Breaking Live News
जयपुर जिले में रतनपुरा हरिपुरा स्टैंड स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट पर नीट फाइट करने वाले राज शर्मा पुत्र शराजेन्द्र कुमार शर्मा और घनश्याम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा, हरिपुरा ब्राह्मणन का स्वागत किया गया। घनश्याम शर्मा का चयन अपने प्रथम प्रयास में ही संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है, जबकि राज शर्मा ने नीट परीक्षा फाइट की है।
More news from Jaipur and nearby areas
- जयपुर जिले में रतनपुरा हरिपुरा स्टैंड स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट पर नीट फाइट करने वाले राज शर्मा पुत्र शराजेन्द्र कुमार शर्मा और घनश्याम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा, हरिपुरा ब्राह्मणन का स्वागत किया गया। घनश्याम शर्मा का चयन अपने प्रथम प्रयास में ही संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है, जबकि राज शर्मा ने नीट परीक्षा फाइट की है।1
- जयपुर में आयोजित 'राजस्थान वॉटर कान्क्लेव 2026' में 'पानी पेड़ आपके द्वार अभियान' और 'पानी किसानी जवानी संवेदना यात्रा' के संयोजक, जल प्रहरी और नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत बड़नगर ने पांवटा क्षेत्र की ओर से प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी का संकट जन्मजात से देखा गया है, लेकिन आज स्थितियां बदल रही हैं। आगामी वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार की नदी-बांध जोड़ परियोजना के सकारात्मक प्रयासों से राजस्थान पानी का समृद्ध प्रदेश बनेगा। इसके साथ ही जल साक्षरता और जन जागरूकता के सामुदायिक प्रयासों से जल, जंगल, जमीन और जीवन बचाने के सार्थक प्रयास सिद्ध हो रहे हैं। इस कान्क्लेव में राजस्थान के जल विशेषज्ञों के अतिरिक्त केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्य अभियंता भुवन भास्कर शर्मा और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापौड़िया सहित राजस्थान सरकार के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जयपुर जिले के विराटनगर कस्बे स्थित बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सावित्री सोयल ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि एक इंसान को अपने जीवन में ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए औसतन करीब 21 पेड़ों की आवश्यकता होती है। प्रधानाध्यापक की बात सुनकर स्कूली बच्चों ने धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण की रक्षा में अपना पूरा योगदान देने का संकल्प लिया। इसी अभियान के तहत समाजसेवी जयराम वर्मा के नेतृत्व में विराटनगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों, निजी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर 101 पौधे लगाए गए। इस दौरान आयुष हरसोलिया, प्रिंसिपल रोशनलाल सैन, अर्जुन लाल यादव, दीपचंद पारीक, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश, इंद्राज रावत, स्कूल स्टाफ मनीष शर्मा, रेखा जांगिड़, हमेलता पारीक, सुरेश कुमार, श्रीराम यादव, सीताराम जाट, गणेश सिंह सैनी, ओंमकार, सुमन देवी, सुनीता कानव, ममता खजोतिया, वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र बेनीवाल, कमेश यादव, महेश वर्मा, शांति लाल शर्मा, हेमंत कुम्हार, सुनीता कुमारी और राजीव कुमार वर्मा सहित विद्यार्थियों, स्टाफ तथा ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण की शपथ ली।1
- कोटपुतली-बहरोड़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान निज ग्राम पंचायत भांकरी में वृक्षारोपण किया गया और देश में चल रहे नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर छात्रों के साथ संवाद साधा गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत मंढ़ा और बड़नगर में भी पौधे लगाए गए। समारोह के तहत बाबा भौमिया गौशाला-पाथरेडी और शिव नंदी गौशाला में गौ-सवामणी का आयोजन हुआ। पावटा उप-जिला अस्पताल में फल वितरित किए गए, बागावास कांग्रेस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पावटा में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया गया। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव, नेतृत्व और जनसेवा के भाव से समाज व क्षेत्र के विकास को निरंतर नई दिशा मिलने की बात कही गई।1
- दिल्ली पुलिस के अनुसार पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। ये सभी अकाउंट्स भ्रामक जानकारी और अफवाहें फैलाने का काम कर रहे थे। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने छात्रों और युवाओं से विशेष अपील जारी की है। दिल्ली पुलिस ने युवाओं को आगाह किया है कि वे ऐसे विदेशी अकाउंट्स से सावधान रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें।1
- कोटपूतली में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के नेतृत्व में मशाल मार्च निकाला। यह विरोध प्रदर्शन पेपर लीक मामले, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लेने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आयोजित किया गया। पंचायत समिति से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहे तक पहुंचे इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि देश के युवाओं और कांग्रेस के संघर्ष के आगे तानाशाही सरकार झुक गई है, जिसके चलते शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद आंदोलनरत छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन में जुटे युवाओं ने इसे अपने संघर्ष की एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इस दौरान आंदोलन से जुड़े अभिजीत दीपके का नाम छात्रों के बीच प्रमुखता से गूंजता रहा। उनके नेतृत्व और लगातार किए गए संघर्ष की सराहना करते हुए छात्रों ने "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए" के जोरदार नारे लगाए। हालांकि, इस इस्तीफे पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा लिया जाएगा, लेकिन आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों का कहना है कि उनकी एकजुटता और लगातार आंदोलन ने उनकी आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया है।1
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने अपना इस्तीफा दिया है और अब प्रधानमंत्री उसे स्वीकार करेंगे या नहीं, यह उनका विशेषाधिकार है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद आंदोलनरत छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विभिन्न छात्र संगठन लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री के बयान को छात्रों ने अपनी आवाज़ के प्रभाव के रूप में देखा और खुशी जाहिर की। हालांकि, इस्तीफे पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री स्तर पर ही लिया जाएगा और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे क्या फैसला होता है।1