जयपुर जिले के विराटनगर कस्बे स्थित बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सावित्री सोयल ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि एक इंसान को अपने जीवन में ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए औसतन करीब 21 पेड़ों की आवश्यकता होती है। प्रधानाध्यापक की बात सुनकर स्कूली बच्चों ने धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण की रक्षा में अपना पूरा योगदान देने का संकल्प लिया। इसी अभियान के तहत समाजसेवी जयराम वर्मा के नेतृत्व में विराटनगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों, निजी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर 101 पौधे लगाए गए। इस दौरान आयुष हरसोलिया, प्रिंसिपल रोशनलाल सैन, अर्जुन लाल यादव, दीपचंद पारीक, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश, इंद्राज रावत, स्कूल स्टाफ मनीष शर्मा, रेखा जांगिड़, हमेलता पारीक, सुरेश कुमार, श्रीराम यादव, सीताराम जाट, गणेश सिंह सैनी, ओंमकार, सुमन देवी, सुनीता कानव, ममता खजोतिया, वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र बेनीवाल, कमेश यादव, महेश वर्मा, शांति लाल शर्मा, हेमंत कुम्हार, सुनीता कुमारी और राजीव कुमार वर्मा सहित विद्यार्थियों, स्टाफ तथा ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण की शपथ ली।
जयपुर जिले के विराटनगर कस्बे स्थित बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सावित्री सोयल ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि एक इंसान को अपने जीवन में ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए औसतन करीब 21 पेड़ों की आवश्यकता होती है। प्रधानाध्यापक की बात सुनकर स्कूली बच्चों ने धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण की रक्षा में अपना पूरा योगदान देने का संकल्प लिया। इसी अभियान के तहत समाजसेवी जयराम वर्मा के नेतृत्व में विराटनगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों, निजी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर 101 पौधे लगाए गए। इस दौरान आयुष हरसोलिया, प्रिंसिपल रोशनलाल सैन, अर्जुन लाल यादव, दीपचंद पारीक, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश, इंद्राज रावत, स्कूल स्टाफ मनीष शर्मा, रेखा जांगिड़, हमेलता पारीक, सुरेश कुमार, श्रीराम यादव, सीताराम जाट, गणेश सिंह सैनी, ओंमकार, सुमन देवी, सुनीता कानव, ममता खजोतिया, वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र बेनीवाल, कमेश यादव, महेश वर्मा, शांति लाल शर्मा, हेमंत कुम्हार, सुनीता कुमारी और राजीव कुमार वर्मा सहित विद्यार्थियों, स्टाफ तथा ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण की शपथ ली।
- जयपुर जिले के विराटनगर कस्बे स्थित बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सावित्री सोयल ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि एक इंसान को अपने जीवन में ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए औसतन करीब 21 पेड़ों की आवश्यकता होती है। प्रधानाध्यापक की बात सुनकर स्कूली बच्चों ने धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण की रक्षा में अपना पूरा योगदान देने का संकल्प लिया। इसी अभियान के तहत समाजसेवी जयराम वर्मा के नेतृत्व में विराटनगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों, निजी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर 101 पौधे लगाए गए। इस दौरान आयुष हरसोलिया, प्रिंसिपल रोशनलाल सैन, अर्जुन लाल यादव, दीपचंद पारीक, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश, इंद्राज रावत, स्कूल स्टाफ मनीष शर्मा, रेखा जांगिड़, हमेलता पारीक, सुरेश कुमार, श्रीराम यादव, सीताराम जाट, गणेश सिंह सैनी, ओंमकार, सुमन देवी, सुनीता कानव, ममता खजोतिया, वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र बेनीवाल, कमेश यादव, महेश वर्मा, शांति लाल शर्मा, हेमंत कुम्हार, सुनीता कुमारी और राजीव कुमार वर्मा सहित विद्यार्थियों, स्टाफ तथा ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण की शपथ ली।1
- जयपुर में आयोजित 'राजस्थान वॉटर कान्क्लेव 2026' में 'पानी पेड़ आपके द्वार अभियान' और 'पानी किसानी जवानी संवेदना यात्रा' के संयोजक, जल प्रहरी और नंगे पैर यात्री दीप सिंह शेखावत बड़नगर ने पांवटा क्षेत्र की ओर से प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी का संकट जन्मजात से देखा गया है, लेकिन आज स्थितियां बदल रही हैं। आगामी वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार की नदी-बांध जोड़ परियोजना के सकारात्मक प्रयासों से राजस्थान पानी का समृद्ध प्रदेश बनेगा। इसके साथ ही जल साक्षरता और जन जागरूकता के सामुदायिक प्रयासों से जल, जंगल, जमीन और जीवन बचाने के सार्थक प्रयास सिद्ध हो रहे हैं। इस कान्क्लेव में राजस्थान के जल विशेषज्ञों के अतिरिक्त केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्य अभियंता भुवन भास्कर शर्मा और पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापौड़िया सहित राजस्थान सरकार के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जयपुर जिले में रतनपुरा हरिपुरा स्टैंड स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट पर नीट फाइट करने वाले राज शर्मा पुत्र शराजेन्द्र कुमार शर्मा और घनश्याम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा, हरिपुरा ब्राह्मणन का स्वागत किया गया। घनश्याम शर्मा का चयन अपने प्रथम प्रयास में ही संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है, जबकि राज शर्मा ने नीट परीक्षा फाइट की है।1
- कोटपुतली-बहरोड़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान निज ग्राम पंचायत भांकरी में वृक्षारोपण किया गया और देश में चल रहे नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर छात्रों के साथ संवाद साधा गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत मंढ़ा और बड़नगर में भी पौधे लगाए गए। समारोह के तहत बाबा भौमिया गौशाला-पाथरेडी और शिव नंदी गौशाला में गौ-सवामणी का आयोजन हुआ। पावटा उप-जिला अस्पताल में फल वितरित किए गए, बागावास कांग्रेस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पावटा में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया गया। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव, नेतृत्व और जनसेवा के भाव से समाज व क्षेत्र के विकास को निरंतर नई दिशा मिलने की बात कही गई।1
- कोटपूतली में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के नेतृत्व में मशाल मार्च निकाला। यह विरोध प्रदर्शन पेपर लीक मामले, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लेने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आयोजित किया गया। पंचायत समिति से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहे तक पहुंचे इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि देश के युवाओं और कांग्रेस के संघर्ष के आगे तानाशाही सरकार झुक गई है, जिसके चलते शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इसे किसी राजनीतिक दल की जीत माना जाए या फिर यह NEET अभ्यर्थियों और छात्रों की बुलंद आवाज की जीत है।1
- ग्राम पंचायत भानोत में कार्यरत प्रदीप यादव का कोटकासिम तहसील में अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो के पद पर स्थानांतरण हो गया है। इस अवसर पर भानोत में उन्हें भावुक विदाई सम्मान दिया गया।1
- खैरथल-तिजारा क्षेत्र के मुंडावर अंतर्गत चिरूनी बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक श्री 108 श्री दीपाई नाथ महाराज जी आश्रम एवं हनुमान मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए चारदीवारी का निर्माण करवाने पर भामाशाह सतीश यादव चांदपुर का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों एवं आश्रम समिति ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया तथा साफा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सामाजिक कार्यों में सतीश यादव के योगदान को सराहनीय और पुनीत कार्य बताया। इस कार्यक्रम में उलाहेरी से रामपाल वेद जी, सोडावास से हवा सिंह, चिरूनी से कालू राम, रामहेर चौधरी तथा पीपली से डॉ. लोकेश कसाना एवं डॉ. देवेंद्र सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।1