गोड्डा में नया Aadhaar Seva Kendra शुरू ! सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन ! Godda News गोड्डा में नया Aadhaar Seva Kendra शुरू ! सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन ! Godda News गोड्डा में Aadhaar Seva Kendra की नई सुविधा शुरू हो गई है। सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा में नए अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र पर आधार Enrollment, Demographic Update, Biometric Update और Grievance Redressal समेत कई सेवाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र में 4 Operational Kits के साथ सेवाएं दी जाएंगी और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सभी दिनों में इसका संचालन किया जाएगा। UIDAI के अनुसार, गोड्डा केंद्र शुरू होने के साथ झारखंड में UIDAI द्वारा संचालित Aadhaar Seva Kendra की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आने वाले महीनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में 4 और Aadhaar Seva Kendra शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📍 Godda, Jharkhand 📰 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले Godda News, Godda News Today, Aadhaar Seva Kendra, Aadhaar Seva Kendra Godda, Aadhaar Center Godda, Aadhaar Update, Aadhaar Enrollment, UIDAI, UIDAI Jharkhand, Nishikant Dubey, Nishikant Dubey News, Godda Jharkhand, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, आधार सेवा केंद्र, गोड्डा न्यूज़, गोड्डा आधार केंद्र, निशिकांत दुबे, UIDAI Aadhaar, Aadhaar Update Center, Godda Breaking News, Ranchi Club TV #GoddaNews #AadhaarSevaKendra #UIDAI #NishikantDubey #JharkhandNews #AadhaarUpdate #Godda #Jharkhand #AadhaarEnrollment #RanchiClubTV
गोड्डा में नया Aadhaar Seva Kendra शुरू ! सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन ! Godda News गोड्डा में नया Aadhaar Seva Kendra शुरू ! सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन ! Godda News गोड्डा में Aadhaar Seva Kendra की नई सुविधा शुरू हो गई है। सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा में नए अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र पर आधार Enrollment, Demographic Update, Biometric Update और Grievance Redressal समेत कई सेवाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र में 4 Operational Kits के साथ सेवाएं दी जाएंगी और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सभी दिनों में इसका संचालन किया जाएगा। UIDAI के अनुसार, गोड्डा केंद्र शुरू होने के साथ झारखंड में UIDAI द्वारा संचालित Aadhaar Seva Kendra की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आने वाले महीनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में 4 और Aadhaar Seva Kendra शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📍 Godda, Jharkhand 📰 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले Godda News, Godda News Today, Aadhaar Seva Kendra, Aadhaar Seva Kendra Godda, Aadhaar Center Godda, Aadhaar Update, Aadhaar Enrollment, UIDAI, UIDAI Jharkhand, Nishikant Dubey, Nishikant Dubey News, Godda Jharkhand, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, आधार सेवा केंद्र, गोड्डा न्यूज़, गोड्डा आधार केंद्र, निशिकांत दुबे, UIDAI Aadhaar, Aadhaar Update Center, Godda Breaking News, Ranchi Club TV #GoddaNews #AadhaarSevaKendra #UIDAI #NishikantDubey #JharkhandNews #AadhaarUpdate #Godda #Jharkhand #AadhaarEnrollment #RanchiClubTV
- गिरफ्तारी के नियमों पर SC सख्त! गिरफ्तारी का लिखित आधार बताना जरूरी 🚨 गिरफ्तारी के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में बताना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर और गिरफ्तारी अवैध ठहराए जाने की स्थिति में संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा गिरफ्तारी की स्थिति में तय कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट की अनुमति का पालन करना होगा। ⚖️ कानून सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए है। #SupremeCourt #SupremeCourtIndia #ArrestRules #PoliceAction #IndianLaw #LawNews #IndiaNews #BreakingNews #LegalNews #SpeakUpJharkhand1
- बिरसा चौक के पास हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कट्टा बरामद रांची। जगरनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 सितंबर की रात इंडियन ऑयल इन्द्रप्रस्थ पेट्रोल पंप, बिरसा चौक के पास छापेमारी कर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, खाली मैगजीन, एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस और रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने लाल-काले रंग की पल्सर 220 मोटरसाइकिल भी जब्त की। मामले में जगरनाथपुर थाना कांड संख्या 281/26 दर्ज किया गया है।1
- खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप करम अखाड़ा का उद्घाटन। आदिवासी लोक वर्ता। खूंटी। खूंटी बिरसा मुंडा पुस्तकालय के समीप स्थित करम अखाड़ा में सांसद निधि से निर्मित नवनिर्मित अखाड़ा का उद्घाटन खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा जी ने कहा कि करम अखाड़ा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सरना समाज की संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। वही दूसरी ओर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि समाज के आगुवाओ द्वारा बात रखा गया था कि यहां सुंदरीकरण हो जाता तो ठीक रहता अध्यक्ष ने तत्परता से सांसद से बात कर कुछ ही दिनों में अखाड़ा का सुन्दरीकरण हो गया साथ ही उन्होंने आगे और भी कार्य का निर्वाह समाज के अगुआ द्वारा बताए जाने पर कार्य पूर्ण करने का वचन दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू, सरना समाज की नेत्री दुर्गावती ओड़या, खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी सहित सरना समाज के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित सरना समाज के लोगों ने भी अखाड़ा निर्माण के लिए सांसद महोदय का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सांसद कालीचरण मुंडा ने समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य कर और नगाड़ा बजाकर सभी का हौसला बढ़ाया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवजीत देवधरिया, सुनीता गोप,ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुमन देवी, ऋतुराज झा, गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस के आमीर हुसैन, फिरोज आलम, नौरी फुर्ती, सुरजू मुण्डा ,विनसाय मुण्डा ,दामू मुण्डा, शंकर मुण्डा,राखल पाहन,कमान्ता पाहन,जोनसन गुड़िया ,अनूप मुण्डा,अमित मुण्डा ,बुधराम ,सोमा मुण्डा, मानसिंह मुण्डा,पुनम हस्सा, सुनीता गुड़िया,सगी टुटी,लखन गुड़िया,मोतेस्ता तोपनो ,आम्ना तोपनो एवं आदिवासी संगठन के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।1
- हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, होली क्रॉस स्कूल की शिक्षिका की मौत इचाक मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार शिक्षिका, हादसे के बाद चालक गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा...1
- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक तथा श्रीराम मंदिर में हुई चन्दा चोरी के विरोध में जेपी पटेल ने प्रेस को किया संबोधित --- कार्यकारिणी की बैठक में बनी सहमति राज्यव्यापी लोकभवन घेराव में सैकड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल --- राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक में संगठन की मजबूति तथा ज्वलंत मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा --- हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला कार्यकारिणी सह राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । बैठक में आगामी 26 सितम्बर को राज्यव्यापी लोकभवन घेराव में जिले से सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होने पर सहमति बनी । राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक में संगठन की मजबूति तथा विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उनके कार्यकर्ता होते हैं । संगठन को मजबूत बनाने के लिये कांग्रेसी कार्यकर्ता को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक जाने की आवश्यकता है । जनता से लगातार संवाद कर उनकी समास्याओं को समझना और जनहित मुद्दों को मजबूति से उठाना संगठन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने 26 सितम्बर को लोकभवन का घेराव मे हजारीबाग हजारों कार्यकर्ताओं शामिल होने का अह्वान किया । बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष निसार खान तथा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने किया । बैठक में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार महासचिव केदार पासवान पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह प्रदेश काॅडीनेटर सुनिल सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, रजी अहमद, साजिद अली खान, बेबी देवी, मोहम्मद जाविर, अभिषेक राज आदि उपस्थित थे । खनिज ( विकास एवं विनियमन ) संशोधन विधेयक तथा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर चन्दा चोरी के विरोध में पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, कैशफ रजा, साकेत सौरभ नें प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए संशोधन विधेयक को कांग्रेस काला कानून मानती है । यह विधेयक संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है । झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है । सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी । केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा । जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है । उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है । देशभर के करोड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है । एसे मे मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । हाल के घटनाचक्र में इस विषय पर जांच और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, अत: कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चन्दे का पारदर्शिता एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी भी प्रकार की आनियमिमता पाई जाती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो की जवाबदेही सुनिश्चित हो । बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी जिला के पदाधिकारीगण प्रखंड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ अध्यक्षगण मंडल अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।1
- लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस1
- गोड्डा में नया Aadhaar Seva Kendra शुरू ! सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन ! Godda News गोड्डा में नया Aadhaar Seva Kendra शुरू ! सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन ! Godda News गोड्डा में Aadhaar Seva Kendra की नई सुविधा शुरू हो गई है। सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा में नए अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र पर आधार Enrollment, Demographic Update, Biometric Update और Grievance Redressal समेत कई सेवाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र में 4 Operational Kits के साथ सेवाएं दी जाएंगी और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सभी दिनों में इसका संचालन किया जाएगा। UIDAI के अनुसार, गोड्डा केंद्र शुरू होने के साथ झारखंड में UIDAI द्वारा संचालित Aadhaar Seva Kendra की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आने वाले महीनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में 4 और Aadhaar Seva Kendra शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📍 Godda, Jharkhand 📰 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले Godda News, Godda News Today, Aadhaar Seva Kendra, Aadhaar Seva Kendra Godda, Aadhaar Center Godda, Aadhaar Update, Aadhaar Enrollment, UIDAI, UIDAI Jharkhand, Nishikant Dubey, Nishikant Dubey News, Godda Jharkhand, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, आधार सेवा केंद्र, गोड्डा न्यूज़, गोड्डा आधार केंद्र, निशिकांत दुबे, UIDAI Aadhaar, Aadhaar Update Center, Godda Breaking News, Ranchi Club TV #GoddaNews #AadhaarSevaKendra #UIDAI #NishikantDubey #JharkhandNews #AadhaarUpdate #Godda #Jharkhand #AadhaarEnrollment #RanchiClubTV1
- धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। भूली मोड़ के पास बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें फहीम खान के भाई शानू खान समेत 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं और CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान की जा रही है। फायरिंग की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। #Dhanbad #Wasseypur #JharkhandNews #CrimeNews #DhanbadNews #WasseypurNews #Jharkhand1
- बाघलता जलप्रपात के सौंदर्यीकरण की बनी रणनीति, पर्यटन सुविधाओं के विकास का खाका तैयार बुढ़मू। प्रखंड के चलनिया गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक संदीप कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बाघलता जलप्रपात के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जलप्रपात तक बेहतर पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों के निर्माण सहित पर्यटकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाएं विकसित करने की रणनीति बनाई गई। स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि बाघलता जलप्रपात के समुचित विकास को लेकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पर्यटन विभाग के सचिव एवं रांची उपायुक्त से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाघलता जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यदि यहां आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए तो क्षेत्र की पहचान पर्यटन स्थल के रूप में और मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। गौरतलब है कि बाघलता जलप्रपात में करीब 350 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जो इसे बुढ़मू क्षेत्र के आकर्षक प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल करता है। ग्रामीणों ने जलप्रपात के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में गबेश्वर महतो, उदय कुमार, राजेंद्र महतो, किशुन मुंडा, रामनाथ महतो, सुरेश महतो, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1