Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा के न्यू प्राइवेट बस स्टैंड पर हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक विशाल इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का 16वां वर्ष पूरे उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी की प्रेरणा से आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया। डीजे बॉयज आमला, मां अंजनी पुत्र क्लब लिंगा, मां खेड़ापति क्लब बदकनूर और एकता स्पोर्टिंग क्लब दमूआ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक प्रदर्शन के बाद एकता स्पोर्टिंग क्लब दमूआ ने मटकी फोड़कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता टीम को 55 हजार 555 रुपये नगद और आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पिछले 15 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा इस बार भी क्षेत्रवासियों के उत्साह और सहयोग से यादगार रही।
संतोष कुमार बाथरी
छिंदवाड़ा के न्यू प्राइवेट बस स्टैंड पर हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक विशाल इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का 16वां वर्ष पूरे उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी की प्रेरणा से आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया। डीजे बॉयज आमला, मां अंजनी पुत्र क्लब लिंगा, मां खेड़ापति क्लब बदकनूर और एकता स्पोर्टिंग क्लब दमूआ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक प्रदर्शन के बाद एकता स्पोर्टिंग क्लब दमूआ ने मटकी फोड़कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता टीम को 55 हजार 555 रुपये नगद और आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पिछले 15 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा इस बार भी क्षेत्रवासियों के उत्साह और सहयोग से यादगार रही।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: कृष्ण भक्ति का रंग, बालगोकुलम् में झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन1
- *श्री कृष्ण जन्माष्टमी "बाल गोकुलम" उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया*2
- थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने दी मामला दर्ज होने की जानकारी तालाब पाटकर अवैध कॉलोनी बनाने के मामले में कॉलोनाइजर मुस्तफा खान के खिलाफ केस दर्ज सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में तालाब पाटकर कथित रूप से अवैध कॉलोनी बनाए जाने के मामले में पुलिस ने कॉलोनाइजर मुस्तफा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष पांडे ने मामले में प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी दी। बताया गया है कि जिस स्थान पर कॉलोनी बनाई गई है, वह ग्राम पंचायत भवन के सामने और उपतहसील कार्यालय की दीवार से सटा हुआ है। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- बैतूल नपा नें गड्डों पर की लीपापोती बारिश नें खोली पोल1
- युवक हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 पुलिस गिरफ्त में बैतूल। थाना गंज पुलिस ने युवक देवेन्द्र उर्फ डिब्बी हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों दीपक उर्फ डेबरी और शुभम उर्फ फोकनर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ग्रीनसिटी क्षेत्र से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने 31 अगस्त की रात हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा करते हुए पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य अहम कड़ी साबित हुए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में एक आरोपी अजय अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल सहित पुलिस टीम और साइबर सेल द्वारा की गई।1
- स्व. लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की स्मृति में सेवा कार्य, मरीजों को फल और जरूरतमंदों को बांटा अनाज केवलारी -स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की स्मृति में उनके पुत्र कृष्ण कुमार प्रजापति द्वारा सेवा एवं जनहित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता और यथाशक्ति के अनुसार अनाज एवं रोजमर्रा की उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्य के दौरान डॉ. लाकरा सहित नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राकेश आत्मपूज्य, रमाकांत महोबिया, रफीक खान, अधिवक्ता पवन यादव, प्रवीण दुबे, अशोक बन्देवर, राजू मेहरा, रामनरेश दुबे, अशोक जंघेला एवं पवन बघेल सहित अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुण्य स्मरण के साथ सेवा का संदेश स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा करना रहा। कृष्ण कुमार प्रजापति ने सिविल अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद की गई, जिन्हें दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सामग्री एवं खाद्यान्न की आवश्यकता थी। परिवार की ओर से अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी कार्यक्रम में डॉक्टर लाकरा के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और संस्कारों को याद किया। मौजूद लोगों ने कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ऐसे कार्यक्रमों से मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है। समय-समय पर किए जाते हैं सेवा कार्य परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की पुण्य आत्मा की शांति और उनकी स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से उनके पुत्रों द्वारा समय-समय पर सेवा एवं जनहित के कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में अस्पताल में फल वितरण और जरूरतमंदों को खाद्यान्न व दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि अपने दिवंगत परिजन की स्मृति को केवल शब्दों में याद करने के बजाय जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा के माध्यम से भी जीवंत रखा जा सकता है। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति की पुण्य स्मृति को नमन किया और उनके परिवार की इस पहल को मानवता की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।2
- Seoni News: भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा में शैला नृत्य बना आकर्षण का केंद्र1
- तालाब पाटकर बनाई अवैध कॉलोनी, महीनों बाद कॉलोनाइजर पर मामला दर्ज पंचायत भवन के सामने और उपतहसील कार्यालय की दीवार से सटी कॉलोनी, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल सिवनी, मध्यप्रदेश। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में तालाब को पाटकर कथित रूप से अवैध कॉलोनी बनाए जाने के मामले में पुलिस ने कई महीनों बाद कॉलोनाइजर मुस्तफा खान निवासी सिवनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर तालाब को पाटकर कॉलोनी बनाई गई, वह ग्राम पंचायत भवन के ठीक सामने और उपतहसील कार्यालय की दीवार से सटा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद वे लंबे समय तक मूकदर्शक बने रहे। अब बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदारों की नाक के नीचे तालाब को पाटकर कॉलोनी कैसे बनाई गई? आखिर जानकारी होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई और पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में कई महीनों की देरी क्यों हुई? मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी जांच की जरूरत है, ताकि यह सामने आ सके कि तालाब पाटने और कॉलोनी बनाने के दौरान संबंधित विभागों की भूमिका क्या रही और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई।1
- बेटी को डूबता देख पिता ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत *बेटी को डूबता देख पिता ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत* _जन्माष्टमी की सुबह खापा गांव में पसरा मातम, पानी भरने गई बीएससी छात्रा का पैर फिसला; बचाने की कोशिश में पिता भी डूबे_ सी टाइम्स कुरई/खापा- कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह कुरई क्षेत्र के ग्राम खापा में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर से लगे कुएं में पानी भरने गई 20 वर्षीय बीएससी छात्रा का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। बेटी को डूबता देख पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। जन्माष्टमी के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। *सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा* प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खापा निवासी रोशन लाल पटले (50) की बेटी चेतना पटले (20) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पानी लेने घर के समीप स्थित कुएं पर गई थी। पानी भरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। बेटी को कुएं में गिरता देख पिता रोशन लाल ने तत्काल उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर काफी अधिक था। इसी कारण दोनों को बचाने में मुश्किल हुई और पिता-पुत्री की डूबने से मौत हो गई। चेतना सिवनी कॉलेज में बीएससी की छात्रा बताई जा रही है। *बेटी को बचाने की कोशिश बनी आखिरी कोशिश* बेटी को बचाने के लिए पिता ने बिना एक पल गंवाए कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन यह कोशिश उनकी जिंदगी की आखिरी कोशिश साबित हुई। एक साथ पिता-पुत्री की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है। *पुलिस और बचाव दल ने संभाला मोर्चा* घटना की सूचना मिलते ही कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बचाव दल की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि कुआं घर से बिल्कुल लगा हुआ है। सुबह युवती पानी भरने गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसके पिता भी कुएं में कूद पड़े। हादसे में दोनों की मौत हो गई।4