Shuru
Apke Nagar Ki App…
दूरदर्शन यूपी पर बोले फरहत अली खान हॉकी कोच
Sir ji Farhat
दूरदर्शन यूपी पर बोले फरहत अली खान हॉकी कोच
- Sir ji FarhatRampur, Uttar Pradeshकॉमेंट जरूर दें4 min ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- दूरदर्शन यूपी पर बोले फरहत अली खान हॉकी कोच1
- जिला मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाला खास गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तौफीक, नदीम, शरीफ उर्फ तिला, अकील और जलीस समेत पांच लोगों ने पीड़ित रिजवान के चाचा के घर में घुसकर गाली-गलौज की, मारपीट की और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें जाकिर, इदरीश समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, गांव में बल तैनात किया, दो आरोपियों को हिरासत में लिया और बाकियों की तलाश जारी है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।1
- Post by Sunder lal Bharti1
- मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के गाँव उस्मानपुर में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान शिव को जल अर्पित किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।3
- जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 14/15 फरवरी 2026 की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नगला नगरिया भटराहा के पास एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल वर्ष 2015 में मुरादाबाद जनपद के मझौला थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर थाना मीरगंज में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक लगभग 6 वर्ष पूर्व खरीदी थी। फिलहाल पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बहेड़ी पुलिस ने 4 किलो 2 सौ ग्राम डोंडा के साथ युवक को गिरफ्तार किया1
- किसी भी अधिकारी ने नहीं लिया आज तक कोई भी संज्ञान नेता भी वोट मांगने आते हैं सिर्फ विकास के नाम पर मगर विकास का कोई पता नहीं कब होगा विकास1
- मुरादाबाद के मुंडा पांडे थाना के सामने रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मजदूर तेजपाल पुत्र गंगा शरण की मौत हो गई। वह बाजार से घरेलू सामान खरीदकर लौटते समय सड़क पार करते समय तेजपाल को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडा पांडे में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है1