पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत किशोरी में 4 हेक्टेयर भूमि पर 1000 फलदार पौधे लगाए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आयोजित इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं, स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अमरूद और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने कटहल का पौधा लगाकर फलोद्यान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलासरई और माध्यमिक विद्यालय किशोरी से आए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा अन्य सैकड़ों बच्चों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कक्षा 11वीं की छात्रा माया सिंह और कक्षा 9वीं के छात्र रवि चंद्र से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विषयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम सरपंच श्री बबन से भी संवाद किया और जनपद पंचायत सोनहत के सीईओ श्री मनोज कुमार जगत को इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास के अनुसार, इस 4 हेक्टेयर भूमि पर जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए विशेष रूप से 950 से अधिक संरचनाएं बनाई गई हैं। इनमें 50 बोल्डर चेक, 50 रिचार्ज पिट, 600 से अधिक कंटूर ट्रेंच और 250 से ज्यादा थर्टी-फोर्टी मॉडल शामिल हैं, जिनसे बारिश का पूरा पानी भूमिगत करने की योजना है। इन्हीं जल संरक्षण संरचनाओं के बीच तैयार हो रही इस रोपणी को स्व सहायता समूह द्वारा संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा, जिससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत किशोरी में 4 हेक्टेयर भूमि पर 1000 फलदार पौधे लगाए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आयोजित इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं, स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अमरूद और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने कटहल का पौधा लगाकर फलोद्यान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलासरई और माध्यमिक विद्यालय किशोरी से आए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा अन्य सैकड़ों बच्चों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कक्षा 11वीं की छात्रा माया सिंह और कक्षा 9वीं के छात्र रवि चंद्र से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विषयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम सरपंच श्री बबन से भी संवाद किया और जनपद पंचायत सोनहत के सीईओ श्री मनोज कुमार जगत को इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास के अनुसार, इस 4 हेक्टेयर भूमि पर जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए विशेष रूप से 950 से अधिक संरचनाएं बनाई गई हैं। इनमें 50 बोल्डर चेक, 50 रिचार्ज पिट, 600 से अधिक कंटूर ट्रेंच और 250 से ज्यादा थर्टी-फोर्टी मॉडल शामिल हैं, जिनसे बारिश का पूरा पानी भूमिगत करने की योजना है। इन्हीं जल संरक्षण संरचनाओं के बीच तैयार हो रही इस रोपणी को स्व सहायता समूह द्वारा संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा, जिससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।
- कोरिया जिले के जनकपुर में बस स्टैंड पर साफ-सफाई न होने की वजह से जनता ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। परिसर में बदहाली और गंदगी से परेशान होकर लोगों ने उस जगह पर ही रोपा लगाना शुरू कर दिया है। जब मीडिया द्वारा मौके पर उनसे पूछा गया कि वे क्या कर रहे हैं, तो लोगों ने तंज कसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे सरकार का विकास दिखा रहे हैं और उन्हीं के हिसाब से चल रहे हैं। जनता के इस तीखे और अजीब जवाब के बाद अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या होता है।1
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के युवाओं को कौशल विकास के जरिए रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिला लाइवलीहुड कॉलेज और शासकीय आईटीआई गौरेला एवं पेंड्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया, प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया और विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रगति, प्रवेश तथा उपस्थिति की विस्तृत जानकारी ली। लाइवलीहुड कॉलेज गौरेला में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट प्रशिक्षण बैचों का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं के व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण किया, पाठ्यक्रम की अवधि व मांग की जानकारी ली और जल जीवन मिशन के प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफॉर्म भी वितरित की। वहीं शासकीय आईटीआई गौरेला एवं पेंड्रा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिटर ट्रेड की प्रायोगिक कार्यशाला में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से ब्लेड लगाना, फाइलिंग करना और सामग्री की कटिंग जैसे कार्य करवाकर उनकी दक्षता को परखा। इसके साथ ही उन्होंने आईटीआई पेंड्रा में उपस्थिति बढ़ाने और आईटीआई गौरेला में आगामी जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। प्रवेश स्थिति के तहत आईटीआई गौरेला में कुल स्वीकृत 292 सीटों में से 200 पर प्रवेश हो चुका है और 92 सीटें रिक्त हैं। शासकीय आईटीआई पेंड्रा में कुल 136 सीटों के विरुद्ध 94 प्रशिक्षार्थियों ने प्रवेश लिया है और 42 सीटें खाली हैं, जहां अब तक 69 प्रतिशत प्रवेश दर्ज किया गया है। इन रिक्त सीटों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे और लाइवलीहुड कॉलेज की प्रभारी सहायक संचालक सह डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पांडेय समेत संस्थान के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'Bharat Innovates' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है। यह पहल भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इसके साथ ही यह पहल वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।1
- अनूपपुर जिले में नीट (NEET-UG) परीक्षा में कथित पेपर लीक और इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य द्वार के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान, लोकतंत्र तथा नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसी घटनाओं से देशभर के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में अनेक छात्र चोटिल हुए हैं, जो बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि छात्रों पर किए गए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। इसमें जिले के बड़ी संख्या में वकीलों ने हिस्सा लिया और कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा से राष्ट्रीय एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाता आया है और भविष्य में भी संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करता रहेगा।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली विकासखंड के तहत हरदीबाजार से नेवसा के बीच बहने वाली लीलागर नदी पर नया पुल तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि "हाथी निकल गया, लेकिन पूंछ अटक गई" वाली कहावत इस पुल पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। यह मार्ग हरदीबाजार-नेवसा से उतरदा, सिरली, कसियाडीह, झांझ, बोईदा, नीरतू, कुली होते हुए सीपत और बिलासपुर तक हजारों लोगों के रोजाना आवागमन का मुख्य जरिया है। पुराना पुल काफी नीचा होने के कारण हर साल बारिश के दौरान नदी का पानी सड़क से 3 से 4 फीट ऊपर बहने लगता था, जिससे दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था। सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा वर्ष 2024 में लगभग ₹1.75 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। उम्मीद थी कि यह कार्य वर्ष 2025 की बारिश से पहले पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल बनने के बाद संबंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से एप्रोच रोड पर केवल गिट्टी बिछाकर काम रोक दिया गया है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह क्षेत्र की ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग से यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही होती है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई, तो नए पुल के ऊपर भी पानी आने का खतरा बना रहेगा और लोगों को एक बार फिर आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'Bharat Innovates' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है। यह पहल भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। साथ ही, यह वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने और भारत-फ्रांस की साझेदारी को नई मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा।1
- अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत धनगवां बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने खाद भंडारण और वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोदाम का अवलोकन कर स्टॉक में उपलब्ध यूरिया तथा एनपीके उर्वरक की जानकारी ली और पोर्टल रिपोर्ट व स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार किसानों को पारदर्शी, समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में कुल 1,663 किसान पंजीकृत हैं। इस पर कलेक्टर ने किसानों की फार्मर आईडी की समीक्षा की और निर्देश दिया कि जिनकी फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनका नाम पृथक रजिस्टर में दर्ज कर प्राथमिकता से आईडी तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने उपसंचालक कृषि को जिले की सभी समितियों में अभियान मोड में खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने, प्रतिदिन वितरण की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय भेजने और सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी कमलेश पूरी, उपसंचालक कृषि अजीत सिंह सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पड़ोसियों की दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहाँ दबंग पड़ोसी जिसे मन आ रहा है उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, उनके ही पड़ोसियों ने खुलेआम हिंसा दिखाते हुए धमकी दी है कि अगर ज्यादा बोलोगे तो बलुआ लाकर काट देंगे। उत्पात मचा रहे पड़ोसियों ने पीड़ित के मुर्गे को मार डाला और पीड़ित के साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने पीड़ित के हाथ पर मुक्कों से वार किया और कान व सिर पर भी चोट पहुंचाई। पीड़ित का कहना है कि उनके पड़ोसी बेखौफ होकर मनमाने ढंग से लोगों पर हमला कर रहे हैं।1