Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चंपावत' संकल्प को गति मिली है। इसी के तहत चंपावत स्थित माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने और दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का भव्य शुभारम्भ किया गया है।
The Public Matter
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चंपावत' संकल्प को गति मिली है। इसी के तहत चंपावत स्थित माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने और दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का भव्य शुभारम्भ किया गया है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र स्थित ग्राम बिचई में शुक्रवार को फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना रहा। फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन वीरेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को आग लगने की सम्भावित घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों को समझाया गया कि आपात स्थिति में त्वरित और सही कार्रवाई से बड़े हादसों को रोका जा सकता है। इसके साथ ही घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल, गैस रिसाव की पहचान, आवश्यक सावधानियों तथा आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। फायर विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें, बिजली एवं गैस उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सेवा को सूचित करें। वहीं, ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी पहल बताया।1
- उत्तराखंड के चंपावत स्थित टनकपुर में ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) लगाने और जिले के दूरस्थ विद्युत विहीन तोकों के विद्युतीकरण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। 23.25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था, जिसका शुक्रवार को औपचारिक आगाज किया गया। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट जी, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी जी, सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडेय जी, मनोज कालाकोटी जी, किरन देवी जी, जिला महामंत्री पूरन मेहरा जी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार जी व प्रकाश तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर जी व कमलेश भट्ट, देवेंद्र ठाकुर जी, हरिश भट्ट जी, मोनू ठाकुर जी, दीपक सक्सेना जी, अर्जुन कश्यप जी, हरिश कलौनी जी और गिरीश जी आदि उपस्थित रहे।1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत–विकसित चम्पावत' के विजन को साकार करने के लिए टनकपुर-बनबसा क्षेत्र की विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समीक्षा की। तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक योजना का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शारदा नदी घाट पुनर्विकास परियोजना, सिटी ड्रेनेज प्लान, इकोलॉजिकल कॉरिडोर, रोपवे परियोजना, रंणकोची मंदिर पर्यटन एवं जीर्णोद्धार, बाढ़ सुरक्षा, सड़क और विद्युत से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। शारदा घाट परियोजना के तहत वन भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) व पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) योजना को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, नायकखेड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित इकोलॉजिकल कॉरिडोर के लिए निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने और अनुमोदित डिजाइन के आधार पर सिटी ड्रेनेज प्लान का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया। रंणकोची मंदिर को पर्यटन का नया केंद्र बनाने के लिए स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक स्थापत्य के अनुरूप निर्माण कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहमति से दुकानों के स्थानांतरण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि ये परियोजनाएं पर्यटन, आधारभूत संरचना, आपदा प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी। बैठक में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, एगिस इंडिया कंसल्टिंग कंपनी के टीम लीडर सत्यजीत राय गुप्ता, आर.के. यादव, रोपवे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।4
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार जी ने सभी से अपनी मातृभाषा का सम्मान करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि जब भाषा बचेगी, तभी ज्ञान और इतिहास सुरक्षित रह सकेगा।1
- अल्मोड़ा में फर्जी पुलिस और जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखने और 8.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में भतरौजखान थाना पुलिस, साइबर और सर्विलांस टीम ने 22 जुलाई को आरोपी रंजोत सिंह को उसके घर जगमालवाली (जिला सिरसा, हरियाणा) से दबोच लिया। भतरौजखान थाना क्षेत्र के धारड़ निवासी पीड़ित जीवन सिंह रावत ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उन्हें कथित 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' में रखकर जेल भेजने की धमकी दी और 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर भतरौजखान थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया कि 10 मार्च को पीड़ित को व्हाट्सएप पर कॉल कर खुद को एटीएस पुणे का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताने वाले ठग ने आतंकवाद के फर्जी मामले में नाम होने का दावा किया था। इसके बाद नकली दस्तावेज और कोर्ट के आदेश भेजकर गिरफ्तारी का भय दिखाया गया। ठगों ने लगातार वीडियो कॉल कर पीड़ित को किसी से बात न करने, हर घंटे रिपोर्ट देने और मोबाइल सर्विलांस पर होने का झांसा देकर मानसिक रूप से भयभीत रखा। आरोपियों ने पीड़ित के फोन में गूगल पे पर अपनी ईमेल आईडी लॉगिन कराई और 18 से 31 मार्च के बीच जांच के नाम पर नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 8.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कार्रवाई के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 'डिजिटल अरेस्ट' या 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन पर डराकर पैसे मांगता है तो उस पर विश्वास न करें और ऐसे मामलों की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।1
- नैनीताल की झील में तेज हवा और बारिश के बीच हुई रोमांचक नौकायन की घटना केबीसी तक पहुंच गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान झील में किए गए रोमांचक नौकायन के दृश्य देखे जा सकते हैं।1
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चंपावत' संकल्प को गति मिली है। इसी के तहत चंपावत स्थित माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने और दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का भव्य शुभारम्भ किया गया है।1