Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता कर जिले में बजट 2026-27 में मिली सौगातों की दी जानकारी करौली को मिली बड़ी सौगातें को लेकर शनिवार को करौली जिले के दौरे पर आए जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2047 तक राजस्थान को 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, करौली जिले की प्रमुख घोषणाएं, हिंडौन में 71 करोड़ से ड्रेनेज सिस्टम मजबूत, हिंडौन में खेल स्टेडियम निर्माण, मासलपुर सड़कों के लिए 8 करोड़, सपोटरा रपट निर्माण 1.20 करोड़, चैनपुर, जमूरा-मासलपुर में 33/11 केवी जीएसएस, पांचना गुडला लिफ्ट स्कीम का जीर्णोद्धार, जिला कारागृह में आधुनिक सुविधाएं, रणथम्भौर-करौली वन्यजीव संरक्षण हेतु 20 करोड़, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को बजट घोषणाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए
JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
जिला प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता कर जिले में बजट 2026-27 में मिली सौगातों की दी जानकारी करौली को मिली बड़ी सौगातें को लेकर शनिवार को करौली जिले के दौरे पर आए जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2047 तक राजस्थान को 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, करौली जिले की प्रमुख घोषणाएं, हिंडौन में 71 करोड़ से ड्रेनेज सिस्टम मजबूत, हिंडौन में खेल स्टेडियम निर्माण, मासलपुर सड़कों के लिए 8 करोड़, सपोटरा रपट निर्माण 1.20 करोड़, चैनपुर, जमूरा-मासलपुर में 33/11 केवी जीएसएस, पांचना गुडला लिफ्ट स्कीम का जीर्णोद्धार, जिला कारागृह में आधुनिक सुविधाएं, रणथम्भौर-करौली वन्यजीव संरक्षण हेतु 20 करोड़, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को बजट घोषणाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए
More news from राजस्थान and nearby areas
- करौली। धौरेरा के हार में सरसों के खेत के मध्य में अवैध अफीम की खेती करने 2 आरोपियों को केला देवी पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 करोड की 6067 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों को किया जप्त कैला देवी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।2 करोड़ रूपये अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य के 6067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों को पुलिस ने जप्त किया है। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी रामअवतार मीना को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घनश्याम उर्फ घासू मीना पुत्र किशोर मीना निवासी धोरेरा थाना कैलादेवी, एवं चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा थाना कैलादेवी ने गांव धौरेरा के हार में अपने सामलाती दो खेतों में अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती कर रखी है। जो अफीम के पौधों को बेचने का काम करते है।कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर घनश्याम उर्फ घासू मीना, पुत्र किशोर मीना एवं चौरसिंह मीना निवासी धौरेरा के खेतो पर पहुंचे, जहाँ पर दो खेतों में सरसों की फसल के बीच में मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधे उगे हुये मिले।पुलिस ने खेत मे काम करते हुए आरोपी चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा, मनकेश उर्फ पिन्टू मीना पुत्र घनश्याम मीना निवासी धौरेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।3
- अवैध अफीम को सरसों की खेती की आड में 2 करोड़ रुपए की 6067 किलोग्राम हरे पौधे को पुलिस ने किया जप्त, 2 अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार करौली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के कारोबार को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई के निर्देश पर करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव में नशै के सौदागरों ने सरसों की फसल की आड़ में अवैध अफीम की व्यापक स्तर पर खेती कर डाली। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि अवैध अफीम खेतों में सरसों की फसल की आड़ में करने के मामले में एसपी ने मॉनिटरिंग करते हुए कैलादेवी और सपोटरा थाना पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई के निर्देश पर सफलता हासिल होने पर मौके से सरसों के खेत में व्यापक स्तर पर अवैध अफीम के 6067 किलो अवैध अफीम के हरे पौधे किए जब्त करने सहित लगभग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अवैध अफीम की कीमत 2 करोड़ रुपए की आंकी गई है। वही धौरेरा क्षेत्र में सरसों के खेतों के बीच उगाई जा रही अफीम पकड़ने सहित मौके से नशे के सौदागर चौरसिंह मीना व मनकेश उर्फ पिंटू मीना को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस अनुसंधान जारी है।3
- आर्य समाज, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आज प्रातःकाल ऋषि बोधोत्सव के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह उत्सव महान समाज सुधारक एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के ज्ञान प्राप्ति दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रवक्ता आशुतोष आर्य ने बताया कि प्रभात फेरी का शुभारंभ दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे मुख्य आर्य समाज मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं, आर्य वीरों, महिलाओं एवं युवाओं ने "कृण्वन्तो विश्वमार्यम्", "वेदों की ओर लौटो" एवं "ऋषि दयानंद अमर रहें" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ मुख्य आर्य समाज मंदिर से। प्रारंभ हो कर के देवी स्टोर खड़ी बाजार,चौपड़, बालाजी चौक, नया बाजार,पुरानी अनाज मंडी,व्यापार मंडल होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ऋषि बोधोत्सव हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने, सत्य का अनुसरण करने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के सत्य ज्ञान का प्रचार कर समाज में नई चेतना का संचार किया और अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष किया। प्रभात फेरी के दौरान स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रातः 9 बजे से मुख्य आर्य समाज मंदिर में सत्संग, भजन एवं वैदिक प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में व्याप्त अंधविश्वास और पाखंड का विरोध मूर्ति पूजा, झूठे कर्मकांड, टोना-टोटका और अंधविश्वास को दूर करने का संकल्प लिया साथ ही लोगों को वैज्ञानिक और तार्किक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान मदन मोहन बजाज, अंकुश आर्य,संतोष मसावता, संजय आर्य,देवेंद्र आर्य,मनोज आर्य,गिरीश आर्य,नरेंद्र आर्य, शुभम आर्य,वीरेंद्र आर्य,कैलाश मित्तलआदि के अलाव काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे2
- गंगापुर सिटी में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई आज भी जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिषद ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है, जिससे आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। नालियां जाम होने और कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से उन्हें नुकसान हो रहा है। विरोध बढ़ने पर कुछ देर के लिए अतिक्रमण तोड़ने का कार्य रोक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- सरमथुरा। अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत आंगई फीडर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया । सहायक अभियन्ता पीएस जादौन ने बताया कि अभियान के तहत 1.75 लाख रुपये के बकाया पर आंगई फीडर से जुड़े गांवों से तीन सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई, जिससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के अंतर्गत बरहाना गांव से 10 केवीए, पावेसर से 5 केवीए तथा विरजा से 16 केवीए का सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारा गया। इस दौरान मौके पर ही 22 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए 48 अवैध जम्फरों को काटा तथा 1.20 लाख रुपये के बकाया पर 10 नियमित विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए। बिजली चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (शहर) द्वारा चार मामलों में वीसीआर भरी गई और संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 0.65 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी और बकाया भुगतान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम ने आंगई, कछपुरा, इंदौरा, खिदरपुर, सीताराम की खिरकारी एवं प्यारे की खिरकारी गांवों में जनसंपर्क कर उपभोक्ताओं से बकाया राशि शीघ्र जमा कराने की अपील की। 16 फरवरी को 33/11 केवी सब स्टेशन आंगई पर विशेष शिविर आयोजित कर त्रुटिपूर्ण बिलों का संशोधन कर मौके पर ही बकाया जमा कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी ट्रांसफार्मर उतारने, कनेक्शन विच्छेदित करने एवं वीसीआर की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान जेईएन हरिओम शर्मा, एसएस मीणा, सोन सिंह,देवेंद्र, साजिद, सिंटू,चैन सिंह, बलवीर, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, आमिर,प्रशांत, मोहिन, गोविंद, सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।4
- आज शाम को लेपर्ड का ट्रैकिंग हुआ था जो सर मथुरा से 10 किलोमीटर आगे जंगल की तरफ निरीक्षण करने के लिए गए थे भरत सिंह मीणा जो शाम को 6: 30 बजे ट्रैक हुआ जो जंगल की तरफ सड़क के किनारे बैठा हुआ मिला जो चंदेलीपूरा गांव सड़क के किनारे ट्रैक हुआ1
- लालसोट उपखंड के बस स्टैंड स्थित वार्ड नंबर 30 पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज की मंदिर परिसर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर निवर्तमान सभापति पिंकी चौधरी ने की पूजा अर्चना प्रदेश के खुशहाली की कामना इस दौरान आचार्य अभय शर्मा, दीपक शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कराई गई इस दौरान समाजसेवी सोनू बिनोरी, मोनू परीक्षित, पूर्व वार्ड पार्षद कमलेश सैनी, छुटन सैनी, राजेश सैनी, प्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, शाहिद अनेक भक्तगण रहे मौजूद। वही लालसोट के सभी शिवालय में आज शिवरात्रि के मौके पर भक्तों की सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। मंदिरों को विशेष फूलों से सजाया गया। सारे दिन भोले की जयकारों से भोले की जयकारों से सारा वातावरण गुंजमान होता रहा।3
- हरिद्वार से कावड़ भरकर लाएं पटोंदा श्री महावीर जी के ग्रामीण लोगों ने किया यात्रा का जगह-जगह स्वागत1