बकाया राजस्व वसूली अभियान में सख्त कार्रवाई, 1.75 लाख बकाया पर तीन ट्रांसफार्मर उतारे सरमथुरा। अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत आंगई फीडर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया । सहायक अभियन्ता पीएस जादौन ने बताया कि अभियान के तहत 1.75 लाख रुपये के बकाया पर आंगई फीडर से जुड़े गांवों से तीन सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई, जिससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के अंतर्गत बरहाना गांव से 10 केवीए, पावेसर से 5 केवीए तथा विरजा से 16 केवीए का सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारा गया। इस दौरान मौके पर ही 22 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए 48 अवैध जम्फरों को काटा तथा 1.20 लाख रुपये के बकाया पर 10 नियमित विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए। बिजली चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (शहर) द्वारा चार मामलों में वीसीआर भरी गई और संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 0.65 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी और बकाया भुगतान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम ने आंगई, कछपुरा, इंदौरा, खिदरपुर, सीताराम की खिरकारी एवं प्यारे की खिरकारी गांवों में जनसंपर्क कर उपभोक्ताओं से बकाया राशि शीघ्र जमा कराने की अपील की। 16 फरवरी को 33/11 केवी सब स्टेशन आंगई पर विशेष शिविर आयोजित कर त्रुटिपूर्ण बिलों का संशोधन कर मौके पर ही बकाया जमा कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी ट्रांसफार्मर उतारने, कनेक्शन विच्छेदित करने एवं वीसीआर की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान जेईएन हरिओम शर्मा, एसएस मीणा, सोन सिंह,देवेंद्र, साजिद, सिंटू,चैन सिंह, बलवीर, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, आमिर,प्रशांत, मोहिन, गोविंद, सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बकाया राजस्व वसूली अभियान में सख्त कार्रवाई, 1.75 लाख बकाया पर तीन ट्रांसफार्मर उतारे सरमथुरा। अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत आंगई फीडर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया । सहायक अभियन्ता पीएस जादौन ने बताया कि अभियान के तहत 1.75 लाख रुपये के बकाया पर आंगई फीडर से जुड़े गांवों से तीन सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई, जिससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच
गया। कार्रवाई के अंतर्गत बरहाना गांव से 10 केवीए, पावेसर से 5 केवीए तथा विरजा से 16 केवीए का सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारा गया। इस दौरान मौके पर ही 22 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए 48 अवैध जम्फरों को काटा तथा 1.20 लाख रुपये के बकाया पर 10 नियमित विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए। बिजली चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (शहर) द्वारा
चार मामलों में वीसीआर भरी गई और संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 0.65 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी और बकाया भुगतान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम ने आंगई, कछपुरा, इंदौरा, खिदरपुर, सीताराम की खिरकारी एवं प्यारे की खिरकारी गांवों में जनसंपर्क कर उपभोक्ताओं से बकाया राशि शीघ्र जमा कराने की अपील की। 16 फरवरी को 33/11 केवी सब
स्टेशन आंगई पर विशेष शिविर आयोजित कर त्रुटिपूर्ण बिलों का संशोधन कर मौके पर ही बकाया जमा कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी ट्रांसफार्मर उतारने, कनेक्शन विच्छेदित करने एवं वीसीआर की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान जेईएन हरिओम शर्मा, एसएस मीणा, सोन सिंह,देवेंद्र, साजिद, सिंटू,चैन सिंह, बलवीर, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, आमिर,प्रशांत, मोहिन, गोविंद, सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
- सरमथुरा। अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत आंगई फीडर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया । सहायक अभियन्ता पीएस जादौन ने बताया कि अभियान के तहत 1.75 लाख रुपये के बकाया पर आंगई फीडर से जुड़े गांवों से तीन सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई, जिससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के अंतर्गत बरहाना गांव से 10 केवीए, पावेसर से 5 केवीए तथा विरजा से 16 केवीए का सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारा गया। इस दौरान मौके पर ही 22 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए 48 अवैध जम्फरों को काटा तथा 1.20 लाख रुपये के बकाया पर 10 नियमित विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए। बिजली चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (शहर) द्वारा चार मामलों में वीसीआर भरी गई और संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 0.65 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी और बकाया भुगतान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम ने आंगई, कछपुरा, इंदौरा, खिदरपुर, सीताराम की खिरकारी एवं प्यारे की खिरकारी गांवों में जनसंपर्क कर उपभोक्ताओं से बकाया राशि शीघ्र जमा कराने की अपील की। 16 फरवरी को 33/11 केवी सब स्टेशन आंगई पर विशेष शिविर आयोजित कर त्रुटिपूर्ण बिलों का संशोधन कर मौके पर ही बकाया जमा कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी ट्रांसफार्मर उतारने, कनेक्शन विच्छेदित करने एवं वीसीआर की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान जेईएन हरिओम शर्मा, एसएस मीणा, सोन सिंह,देवेंद्र, साजिद, सिंटू,चैन सिंह, बलवीर, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, आमिर,प्रशांत, मोहिन, गोविंद, सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।4
- आज शाम को लेपर्ड का ट्रैकिंग हुआ था जो सर मथुरा से 10 किलोमीटर आगे जंगल की तरफ निरीक्षण करने के लिए गए थे भरत सिंह मीणा जो शाम को 6: 30 बजे ट्रैक हुआ जो जंगल की तरफ सड़क के किनारे बैठा हुआ मिला जो चंदेलीपूरा गांव सड़क के किनारे ट्रैक हुआ1
- करौली। धौरेरा के हार में सरसों के खेत के मध्य में अवैध अफीम की खेती करने 2 आरोपियों को केला देवी पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 करोड की 6067 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों को किया जप्त कैला देवी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।2 करोड़ रूपये अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य के 6067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों को पुलिस ने जप्त किया है। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी रामअवतार मीना को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घनश्याम उर्फ घासू मीना पुत्र किशोर मीना निवासी धोरेरा थाना कैलादेवी, एवं चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा थाना कैलादेवी ने गांव धौरेरा के हार में अपने सामलाती दो खेतों में अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती कर रखी है। जो अफीम के पौधों को बेचने का काम करते है।कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर घनश्याम उर्फ घासू मीना, पुत्र किशोर मीना एवं चौरसिंह मीना निवासी धौरेरा के खेतो पर पहुंचे, जहाँ पर दो खेतों में सरसों की फसल के बीच में मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधे उगे हुये मिले।पुलिस ने खेत मे काम करते हुए आरोपी चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा, मनकेश उर्फ पिन्टू मीना पुत्र घनश्याम मीना निवासी धौरेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।3
- धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगों रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैच में दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया । जो खिलाड़ी खेले हैं वहीं जीते हैं। धौलपुर अभिभाषक संघ धन्यवाद की पात्र है ,जिन्होंने बार- बेंच के लिए इतना महत्वपूर्ण आयोजन रखा। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल ने कहा कि धौलपुर के अधिवक्ताओं द्वारा सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला, पुरुष अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई । आयोजन काफी सफल रहा है और इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होते रहने चाहिए। धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में अभिभाषक संघ की पूरी कार्यकारिणी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया है और समय-समय पर आयोजन के दौरान जो मार्गदर्शन दिया उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज फाइनल क्रिकेट मुकाबले में बेंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 124 रन बनाए। बेंच की ओर से अभय ने 31 बॉल में 64 रन और सचिन ने 22 बॉल में 40 रन बनाए । बार की टीम लक्ष्य का पीछे करने उतरी और निर्धारित 10 ओवर में 83 रन ही बना सकी। बार की ओर से आसिफ उस्मानी ने सर्वाधिक 14 रन की पारी खेली। बेंच की ओर से पियूष एवं शांतनु ने तीन-तीन विकेट झटके । मंचासीन अतिथियों ने विजेता ट्राफी भेंट की। वहीं दूसरी ओर दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 100 मीटर में नंदकिशोर कुशवाहा विजेता व पीयूष तिवारी उपविजेता,200 मीटर में नंदकिशोर कुशवाहा विजेता व पीयूष तिवारी उपविजेता, बैडमिंटन एकल वर्ग में अनुपम बघेल विजेता व मोहित शर्मा उपविजेता, डबल्स बैडमिंटन अनुपम बघेल -अनिल शर्मा विजेता व मोहित शर्मा -हरिओम उपविजेता रहे ।प्रतियोगिता में निर्णायक रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सौरभ गुर्जर, पूजा नरसल, शांति व गौरव वर्मा रहे। इस अवसर पर सुबोध शर्मा, इरशाद खान, संजय जगरिया ,गौरव शर्मा ,मुकेश भट्ट, रिजवान अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।4
- जीत खेल की होनी चाहिए - एडीजे राकेश कुमार गोयल बार - बेंच में होगा रविवार को फाइनल मुकाबला धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मैच का परिणाम कुछ भी हो, जीत खेल की होनी चाहिए। जो टीम बेहतर खेलेगी वही टीम जीतेगी। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ अधिवक्ता महेश मुदगल ने कहा कि बार बेंच की प्रतियोगिताएं आपसी मेल मिलाप के लिए आयोजित हो रही है। अधिवक्ता खिलाड़ी खेल भावना का परिचय दें और बेहतर खेल खेलें। कोर्ट मेनेजर बृजेश शर्मा ने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ की एक बहुत ही अच्छी पहल है सभी अभिभाषक संघो को इसका अनुसरण करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से संबंधों में और भी मधुरता स्थापित होती है। अधिवक्ता जितेंद्र केन ने कहा कि धौलपुर में अधिवक्ताओं के लिए पहला अवसर है कि इतना भव्य आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें समस्त अधिवक्ता अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए। पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिशंकर मुदगल ने कहा कि आयोजन के दौरान हम जैसे सीनियर अधिवक्ताओं को भी खेलने का अवसर मिला और पहली बार क्रिकेट में इतनी टीमों के बीच लगातार एक सप्ताह तक मैच आयोजित किए गए। इसके लिए पूरी कार्यकारिणी धन्यवाद की पात्र है। रविंद्र मोदी ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी अति महत्वपूर्ण है अधिवक्ताओं को खेलों में भी अपना हुनर दिखाने की आवश्यकता है। नितिन मोदी ने कहा कि स्पोर्ट्स वीक के माध्यम से अधिवक्ता खिलाड़ियों को खेल खेलने का एक बेहतर अवसर मिला। जिसमें अभिभाषक संघ द्वारा एक दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। बृजेंद्र रावत ने कहा कि पूरे जिले के सभी अधिवक्ताओं को एक साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। आयोजन बहुत ही शानदार रहा है। अभिभाषक संघ की ओर से अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी , उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी, संयुक्त सचिव ब्रजेश सिंह बघेला, कोषाध्यक्ष विनय शर्मा, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल, ऑडिटर विवेक व्यास ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया। ....... सेमीफाइनल का पहला मुकाबला अमित कमठान एकादश व गौरव शर्मा एकादश के बीच खेला गया। जिसमें अमित कमठान एकादश ने निर्धारित ओवर में टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 98 रन बनाए । प्रशांत ने 30 व दीपक सिकरवार 33 रन की शानदार पारी के खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव शर्मा एकादश 43 रन ही बना पाई। अमित कमठान एकादश 45 रन से विजई रही। दूसरे मुकाबले में सैपऊ एकादश बनाम बेंच एकादश के बीच खेला गया । बेंच एकादश ने 64 बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैपऊ एकादश की टीम 52 रन ही बना पाई। बेंच एकादश 12 रन से विजयी रही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बार - बेंच के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सौरभ गुर्जर, पूजा नरसल, शांति व गौरव वर्मा रहे।2
- यह मामला वाकई दिलचस्प है—जब घर का ही चिराग घर की रोशनी (या इस मामले में 'पोल') दिखाने लगे, तो चर्चा तो होनी ही थी। आपकी इस खबर ने उस पुरानी कहावत को चरितार्थ कर दिया है कि "हाथ कंगन को आरसी क्या, और पढ़े लिखे को फारसी क्या।" मामले का मुख्य सार भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने अपनी ही सरकार के सामने आईना रख दिया। *हम बोलेगा..तो..बोलोगे कि..बोलता है...* *भरतपुर। राजस्थान में खनन माफियाओं के अवैध खनन को लेकर राजस्थान की भाजपा सरकार चाहे कितनी भी दलीले दे और आमजन की तरफ से इस मामले को लेकर चाहे कितनी भी चुप्पी साधे रहे लेकिन सरकार के ही एक विधायक ने अवैध खनन को लेकर विधानसभा में भजनलाल सरकार की पोल खोलक र रख दी। भरतपुर के वैर क्षेत्र से भाजपा के विधायक बहादुर सिंह कोली ने जब यह मामला सदन में उठाया तो लीपापोती में सरकार की तरफ से क्या कहा गया यह आप भी सुनिए।*2
- एंकर इंट्रो: पुलवामा हमले में शहीद हुए धौलपुर जिले की राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के जैतपुर गांव के वीर सपूत शहीद भागीरथ सिंह गुर्जर के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव अमर रहेगा और देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। शहीद भागीरथ सिंह गुर्जर के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सागवान और सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों सहित गणमान्य नागरिकों व ग्रामीणों ने सलामी देते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिनके त्याग और समर्पण से देश की एकता एवं अखंडता सुरक्षित है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि शहीद भागीरथ सिंह गुर्जर का साहस और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। एसपी सागवान ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को सदैव स्मरण रखना हम सबका कर्तव्य है। ओंडेला रोड़ से उनके निवास तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस मौके पर शहीद भागीरथ सिंह के चाचा जरदान सिंह, समाजसेवी मलखान कसाना, प्रणव मुखर्जी , गिर्राज त्यागी, रामब्रज कसाना, लवन कसाना , प्रेमवीर चाहर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन हाकिम सिंह त्यागी ने किया।3
- हरिद्वार से कावड़ भरकर लाएं पटोंदा श्री महावीर जी के ग्रामीण लोगों ने किया यात्रा का जगह-जगह स्वागत1