नवमी पर गुरसरांय सहित आसपास के क्षेत्रों में निकले भव्य जवारे, भक्ति में लीन दिख गुरसरांय। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर गुरसरांय एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं दोपहर बाद विभिन्न मोहल्लों और गांवों से जवारे (ज्वारे) निकालने की परंपरा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। महिलाएं सिर पर खप्पर रखकर माता रानी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। जवारे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जल, शरबत एवं प्रसाद वितरण कर यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्रि का उत्साह चरम पर देखने को मिला। घर-घर में कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। नवमी के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व भक्तिभाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आस्था के रंग में रंग दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- गुरसरांय। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर गुरसरांय एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं दोपहर बाद विभिन्न मोहल्लों और गांवों से जवारे (ज्वारे) निकालने की परंपरा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। महिलाएं सिर पर खप्पर रखकर माता रानी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। जवारे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जल, शरबत एवं प्रसाद वितरण कर यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्रि का उत्साह चरम पर देखने को मिला। घर-घर में कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। नवमी के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व भक्तिभाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आस्था के रंग में रंग दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- भरे प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी श्री राम जन्म दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं #followers #friends #highlights #KALTAKNEWS #रामनवमी #ramnavmi #viral #trendingnews1
- हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत ग्राम मनकहरी जरियाटीला में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आग लगने से डेढ़ बीघा की फसल जलकर राख हो गई। किसान राधा चरन पुत्र श्रीचन्द्र का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि कैसे वह अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण करेंगे। राधा चरन ने सरकार और विद्युत विभाग से उचित मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी फसल ही उनकी जीविका का साधन है, जो अब जलकर राख हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है और कहा है कि अगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो उनका परिवार कैसे चलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द किसान को मुआवजा दिलाया जाए और विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्या आपको लगता है कि विद्युत विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और किसान को मुआवजा दिलाने में मदद करनी चाहिए?3
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- पीड़ित पिता ने लगाया बेटी को बेचने का आरोप पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली से मांगा न्याय आपको बता दें ग्राम फूलखिरिया निवासी सुरेश ने बताया कि उसकी बेटी 2 महीने पहले बिना बताए कहीं भाग गई थी जब उसने थाना टहरौली में शिकायत दर्ज की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और आरोप लगाया कि कोई खोजबीन नहीं की कार्यवाही नहीं होने के बाद पीड़ित पिता को जानकारी मिलने पर बताया कि उसकी बेटी को बहला कर भगा कर ले जाने वालों ने उसकी जबरन शादी करा कर उसे बेच दिया है और पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की है जिसके 4बाद पीड़ित ने आज शुक्रवार को समय 5 बजे पत्रकारों से बात कर बेटी को बरामद करने एवं आरोपियों पर कार्यवाही कर न्याय दिलाने के लिए वह दर दर भटक रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है जिससे वह अपनी बेटी को लेकर चिंतित बना हुआ है1
- Post by Ankit Gotam1
- Post by Md Naimul4
- गुरसरांय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गुरसराय क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गया था। इसी दौरान उनकी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी उनके छोटे बेटे ने दी, जिसने युवक को किशोरी के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन किशोरी और युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1