logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में 150 लीटर चुलाई शराब और सी एन जी टेम्पो जब्त, 10 गिरफ्तार मधेपुरा में 150 लीटर चुलाई शराब और सी एन जी टेम्पो जब्त, 10 गिरफ्तार सुन्दरपट्टी व आजाद टोला में मद्यनिषेध टीम की छापेमारी, 3 फरार के खिलाफ केस दर्ज जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा: जिले में मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मधेपुरा थाना क्षेत्र के सुन्दरपट्टी, वार्ड संख्या-10 में छापेमारी कर 150 लीटर चुलाई शराब और एक CNG टेम्पो बरामद किया। मौके से चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि नितीश कुमार, बादल कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं, आजाद टोला, वार्ड संख्या-08 में छापेमारी कर 3 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में सोनी देवी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइजर से जांच में 8 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

18 hrs ago
user_CRIME MADHEPURA NEWS
CRIME MADHEPURA NEWS
जिला संवाददाता रंजीत कुमार Murliganj, Madhepura•
18 hrs ago

मधेपुरा में 150 लीटर चुलाई शराब और सी एन जी टेम्पो जब्त, 10 गिरफ्तार मधेपुरा में 150 लीटर चुलाई शराब और सी एन जी टेम्पो जब्त, 10 गिरफ्तार सुन्दरपट्टी व आजाद टोला में मद्यनिषेध टीम की छापेमारी, 3 फरार के खिलाफ केस दर्ज जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा: जिले में मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मधेपुरा थाना क्षेत्र के सुन्दरपट्टी, वार्ड संख्या-10 में छापेमारी कर 150 लीटर चुलाई शराब और एक CNG टेम्पो बरामद किया। मौके से चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि नितीश कुमार, बादल कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं, आजाद टोला, वार्ड संख्या-08 में छापेमारी कर 3 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में सोनी देवी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइजर से जांच में 8 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from Madhepura and nearby areas
  • स्मैक के खिलाफ गांव की हुंकार: सामाजिक बहिष्कार का फैसला, पुलिस से कार्रवाई की मांग जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा। सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते स्मैक के प्रकोप के खिलाफ ग्रामीणों ने बैठक कर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि नशे की लत तेजी से बच्चों और युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रही है, जिससे परिवारों में तनाव बढ़ रहा है। बैठक में आरोप लगाया गया कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं और खुलेआम स्मैक बेच रहे हैं। पुलिस को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
    1
    स्मैक के खिलाफ गांव की हुंकार: सामाजिक बहिष्कार का फैसला, पुलिस से कार्रवाई की मांग
जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा 
मधेपुरा। सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते स्मैक के प्रकोप के खिलाफ ग्रामीणों ने बैठक कर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि नशे की लत तेजी से बच्चों और युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रही है, जिससे परिवारों में तनाव बढ़ रहा है।
बैठक में आरोप लगाया गया कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं और खुलेआम स्मैक बेच रहे हैं। पुलिस को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
    user_CRIME MADHEPURA NEWS
    CRIME MADHEPURA NEWS
    जिला संवाददाता रंजीत कुमार Murliganj, Madhepura•
    17 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां नशे का जाल अब बच्चों और युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब गांव के लोग खुद इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते नशे के प्रकोप ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गांव में आयोजित एक अहम बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की और स्मैक जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी आ रहे हैं। 7 से 30 साल तक के किशोर और युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बैठक में यह भी आरोप लगा कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं और खुलेआम स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शराबबंदी कानून के बावजूद इलाके में शराब की उपलब्धता को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई और इसे प्रशासनिक विफलता बताया। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को पकड़कर उन्हें सौंपा जाए, लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कैसे करें। इस बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य ललन कुमार, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है, और क्या इस गांव को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सकेगा। बाइट ---ग्रामीण
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां नशे का जाल अब बच्चों और युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब गांव के लोग खुद इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते नशे के प्रकोप ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गांव में आयोजित एक अहम बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की और स्मैक जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का फैसला लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी आ रहे हैं। 7 से 30 साल तक के किशोर और युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
बैठक में यह भी आरोप लगा कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं और खुलेआम स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
शराबबंदी कानून के बावजूद इलाके में शराब की उपलब्धता को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई और इसे प्रशासनिक विफलता बताया।
हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को पकड़कर उन्हें सौंपा जाए, लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कैसे करें।
इस बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य ललन कुमार, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है, और क्या इस गांव को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सकेगा।
बाइट ---ग्रामीण
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • रोड गड़बड़ है रोड बहुत खराब है
    1
    रोड गड़बड़ है रोड बहुत खराब है
    user_SACHENDRA KUMAR
    SACHENDRA KUMAR
    गमहरिया, मधेपुरा, बिहार•
    24 min ago
  • सहरसा जिले के सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु सभी स्वास्थ्य कर्मी के मौजूदगी में दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मैनेजर महबूब आलम ने बताया की सहरसा के अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में पदस्थापित वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरेंद्र कुमार आर्या की मौत हार्ट अटैक से हो गई इसको लेकर सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार के निर्देश पर शोक सभा का आयोजन किया गया है। डॉक्टर आर्या के निधन से चिकित्सा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी ने बताया की डॉक्टर आर्या बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर थे जिनके निधन से चिकित्सा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी वरीय अधिकारी के अलावा चिकित्सा कर्मी शामिल हुए।
    1
    सहरसा जिले के सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु सभी स्वास्थ्य कर्मी के मौजूदगी में दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मैनेजर महबूब आलम ने बताया की सहरसा के अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में पदस्थापित वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरेंद्र कुमार आर्या की मौत हार्ट अटैक से हो गई इसको लेकर सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार के निर्देश पर शोक सभा का आयोजन किया गया है। डॉक्टर आर्या के निधन से चिकित्सा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी ने बताया की डॉक्टर आर्या बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर थे जिनके निधन से चिकित्सा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी वरीय अधिकारी के अलावा चिकित्सा कर्मी शामिल हुए।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • 1. केन्द्र सरकार के किसान - मजदूर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीएम का 24 मार्च को दिल्ली महारैली - ढ़वले 2. सोनबरसा कोपा में विशाल जनसभा तो सौर बाजार में कार्यकर्ता समागम। _______________________ अगामी 24 मार्च 026 को सीपीआईएम के द्वारा आहूत दिल्ली रैली की सफलता हेतु देश के कोने कोने में पार्टी का जन आक्रोश जत्था का आयोजन किया गया है।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता खुद शिरकत कर रहे हैं।बिहार में भी राष्ट्रीय नेताओं के नेतृत्व में 5 जत्था चल रहा है।जिस कड़ी में आज पार्टी के राष्ट्रीय नेता पोलित ब्यूरो सदस्य सह बिहार प्रभारी कामरेड डॉo अशोक ढवले के नेतृत्व में एक जत्था विभिन्न जिलों से होते हुए सहरसा पहुंचा,जिसमें पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी,राज्य सचिवमंडल सदस्य बिनोद कुमार और राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव सहित कई राज्य स्तर के नेता शामिल थे।जन आक्रोश जत्था की अगवानी हेतु सोनबरसा अंचल के पार्टी कार्यकर्ता दर्जनों चार चक्के और बाइक के काफिले के साथ माली चौक सुबह 10 बजे ही पहुंच गए।जैसे ही कामरेड डॉ अशोक ढवले का जत्था उक्त स्थल पर पहुंचा, सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी के साथ ही जत्थे में शामिल नेताओं को फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत के बाद काफिले के साथ जत्था कोपा दुर्गा स्थान पहुंचा। जहां पूर्व से इंतजार कर रहे हजारों साथियों ने उत्साहवर्धक स्वागत किया। बाद में कामरेड माखन साह की अध्यक्षता एवं कामरेड गुरूदेव शर्मा के संचालन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड डॉ अशोक ढवले ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद पूरी दुनिया के विकासशील देशों की खनिज संपदा पर कब्जा करने हेतु लगातार एक के बाद एक देशों पर हमले कर रहा है।कुछ दिन पूर्व रात के अंधेरे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर अमेरिकी सेना ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को सोए हुए अवस्था में रात को उठा कर अमेरिका ले जाकर जेल में बंद कर दिया।तब से वेनेज़ुएला के तेल पर कब्जा कर उसका अपने मन माफिक इस्तेमाल कर रहा है।उन्होंने कहा उसी नियत से अभी 15 दिन पहले अमेरिका और इजराइल एक साथ मिल कर ईरान पर एकतरफा हमला कर वहां के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खूमनेई को परिवार सहित हत्या कर दिया। ईरान की बहादुर जनता और सेना एकताबद्ध तरीके से इस कायरतापूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है,जिससे युद्ध भीषण रूप ले लिया है।पूरा मिडिलिस्ट इस युद्ध के जद में है और धीरे धीरे युद्ध का क्षेत्र बढ़ता ही जा रहा है। लाखों लोगों की जाने अमेरिकी और इजरायली हमले में जा रही है।इस युद्ध के चलते तेल और गैस के उत्पादन पर भारी प्रभाव पड़ रहा है,जिससे बिहार सहित पूरे देश में लोग गैस के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।जाहिर सी बात है ऐसे में वैश्विक मंदी भी अवश्यंभावी है। केन्द्र की मोदी सरकार ऐसे विकट परिस्थिति में दुनिया के देशों में जो भारतीय फंसे हैं,उन्हें निकालने एवं युद्व के चलते भारत पर पड़ने वाले कुप्रभाव से निपटने को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं दिखती।मोदी सरकार ने भारत के वैदेशिक नीतियों को एक तरह से अमेरिकी परस्त बना दिया,जिस कारण हमारे सभी पुराने मित्र राष्ट्र जिससे हमें सस्ते तेल,गैस और दूसरे सामान मिल रहे थे,उसके लिए अमेरिका के आदेश का इंतजार करना पड़ता है। नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश में महंगाई आसमान छू रहा है।जिसके चलते आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों के फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून के दायरे में लाना सरकार के एजेंडे से बाहर हो गया है।किसानों के किसानी में उपयोग होने वाले सभी समानों पर से सब्सिडी खत्म कर दिया गया है,जिससे किसानी घाटे का सौदा हो गया है।चार लेबर कोर्ड जो केन्द्र की सरकार ने लाया है,उसके चलते एक बार फिर से मजदूरों के वो सभी अधिकार खतरे में है,जिसे उसने अपने संगठित संघर्ष के दम पर खून की कीमत देकर सैकड़ों साल पहले हासिल किया था।मसलन यूनियन बनाने और उसके आधार पर अपने वाजिब हक के लिए संघर्ष करने का अधिकार शामिल था,वो खत्म कर दिया गया है।बिजली बिल अधिनियम जो केन्द्र सरकार का प्रस्तावित है,उसके लागू होते ही किसानों को किसानी में मिलने वाली बिजली बहुत महंगी हो जाएगी।उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा मनरेगा के नाम को जी वी जी राम जी करके ना सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अपनी गोडसेवादी नीतियों को दर्शाया है,बल्कि रोजगार गारंटी योजना में पैसे कम कर उसे कमजोर करने की भी कोशिश किया है,जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।ऐसे में आम जनों को मोदी सरकार पर जन दबाव पैदा करने के लिए 24 मार्च 026 को दिल्ली में सीपीआईएम द्वारा आहूत रैली को ऐतिहासिक बनाना होगा। पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गया है।हत्या,लुट और छोटी बच्चियों से लेकर बूढ़ी औरतें आज बलात्कार कर हत्या की शिकार हो रही है।बढ़ती हुई बेरोजगारी के चलते पलायन बिहार में नासूर साबित हो रहा है।बिहार की डबल इंजन की सरकार इस समस्याओं के समाधान करने के बजाय ऑपरेशन लोटस की शिकार हो रही है।भाजपा किसी भी तरह से बिहार की गद्दी हथियाना चाहती है।पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य बिनोद कुमार ने कहा बिहार में लाखों स्कूली रसोईया आज भी महज 80 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी पर काम करने के लिए बेबस है।यही दुर्दशा आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका,आशा,ममता,सफाई कर्मी और दूसरे स्किल वर्करों का है।उन्होंने कहा बिहार की पूर्ववर्ती सरकार बेघर भूमिहीनों को बसने के लिए 5 डिसमिल जमीन देने का निर्णय लिया था,जिस पर कुछ हद तक सर्वे भी कराया गया था,मगर आज डबल इंजन की सरकार उन बेघरों को तो जमीन नहीं ही उपलब्ध करा रही है,उल्टे वर्षों से पूरे बिहार में लाखों बेघर भूमिहीन जो सरकारी,बेनामी या हदबंदी से फाजिल बाली जमीन पर बस कर रहते चले आ रहे हैं,बिहार की डबल इंजन वाली सरकार उन्हें बासगीत का पर्चा देने के बजाय उन्हें बुलडोज करने में लगी है। पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा बिहार की सरकार बरसों बरस से कह रही है कि भुमीहीन परिवार को बसेरा योजना के तहत बास की जमीन और पर्चा दिया जाएगा, जिससे पूर्व में सीलिंग एक्ट, भुदान कमेटी या किसी प्रकार का पर्चा की जमीन दी गई है अगर पर्चा धारी बेदखल है तो दखल दिहानी दिलाई जाएगी तथा जिसका जमाबंदी कायम कर लगान रसीद नहीं काटा गया है उसको जमाबंदी कायम करते लगान रसीद काटा जाएगा लेकिन सरकार की तमाम बातें ढ़ाक के तीन पात वाली कहानी साबित हो रही है। इन तमाम समस्याओं को लेकर सीपीआईएम के 24 मार्च 026 की दिल्ली रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर जन दबाव पैदा करना होगा। जनसभा को उपरोक्त चारों राष्ट्रीय व राज्य नेता के अलावा सोनबरसा पार्टी अंचल सचिव कामरेड इन्द्रदेव प्रसाद इन्दू, मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्ण दयाल यादव, शकील अहमद खां, अजय कुमार सिंह,असफाक अंसारी,रामचन्द्र महतो, जवाहर यादव, कारी मुखिया, अशोक केसरी, माहेश्वर यादव, यशोधर मंडल सरपंच, नसीमुद्दीन , बुधन मुखिया, उपेन्द्र महतो, गजेन्द्र मुखिया, कृष्ण देव पासवान, विष्णुदेव सादा, डॉ रामरेख यादव, नौशाद आलम ,संजू देवी, आदि वक्ताओं ने संबोधित करते भारी संख्या में दिल्ली रैली में भाग लेने का अपील करते जाने का संकल्प लिया। सभा समाप्ति के बाद जन आक्रोश जत्था की टीम सौर बाजार के लिए प्रस्थान किया । श्वेता विवाह भवन सौर बाजार के सभा भवन में आयोजित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता समागम कामरेड ब्यास प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अशोक ढ़वले, पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बिनोद कुमार एवं पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव सहित तमाम वक्ताओं ने देश दुनिया की हालत पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते केन्द्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी जन विरोधी नीतियों और आमजन की लूट पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ 24 मार्च दिल्ली रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का अपील किया।अन्त में सभी अंचलों के प्रमुख नेताओं को दिल्ली रैली तैयारी और जत्था को ले जाने हेतु साथियों के बीच जवाबदेही तय की गयी। कार्यकर्ता समागम में अंचल सचिव रमेश यादव, ब्यास प्रसाद यादव, कुलानन्द कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, केशव कुमार, प्रिया कुमारी, माला देवी, सकुनी देवी,पुजा कुमारी, डोमी पासवान, मनोज शर्मा, पवन सादा, रमेश शर्मा, नसीमुद्दीन ,आदि नेताओं ने भी अपना विचार व्यक्त करते दिल्ली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। भवदीय रणधीर यादव जिला सचिव सीपीएम सहरसा।
    1
    1.  केन्द्र सरकार के किसान - मजदूर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीएम का 24 मार्च को दिल्ली महारैली - ढ़वले 
2.  सोनबरसा कोपा में विशाल जनसभा तो सौर बाजार में कार्यकर्ता समागम।
_______________________
अगामी 24 मार्च 026 को सीपीआईएम के द्वारा आहूत दिल्ली रैली की सफलता हेतु देश के कोने कोने में पार्टी का जन आक्रोश जत्था का आयोजन किया गया है।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता खुद शिरकत कर रहे हैं।बिहार में भी राष्ट्रीय नेताओं के नेतृत्व में 5 जत्था चल रहा है।जिस कड़ी में आज पार्टी के राष्ट्रीय नेता पोलित ब्यूरो सदस्य सह बिहार प्रभारी कामरेड डॉo अशोक ढवले के नेतृत्व में एक जत्था विभिन्न जिलों से होते हुए सहरसा पहुंचा,जिसमें पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी,राज्य सचिवमंडल सदस्य  बिनोद कुमार और राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव सहित कई राज्य स्तर के नेता शामिल थे।जन आक्रोश जत्था की अगवानी हेतु सोनबरसा अंचल के पार्टी कार्यकर्ता दर्जनों चार चक्के और बाइक के काफिले के साथ माली चौक  सुबह 10 बजे ही पहुंच गए।जैसे ही कामरेड डॉ अशोक ढवले का जत्था उक्त स्थल पर पहुंचा, सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी के साथ ही जत्थे में शामिल नेताओं को फूल मालाओं से स्वागत किया।
स्वागत के बाद काफिले के साथ जत्था कोपा दुर्गा स्थान पहुंचा। जहां पूर्व से इंतजार कर रहे हजारों साथियों ने उत्साहवर्धक स्वागत किया। बाद में कामरेड माखन साह की अध्यक्षता एवं कामरेड गुरूदेव शर्मा के संचालन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड डॉ अशोक ढवले ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद पूरी दुनिया के विकासशील देशों की खनिज संपदा पर कब्जा करने हेतु लगातार एक के बाद एक देशों पर हमले कर रहा है।कुछ दिन पूर्व रात के अंधेरे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर अमेरिकी सेना ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को सोए हुए अवस्था में रात को उठा कर अमेरिका ले जाकर जेल में बंद कर दिया।तब से वेनेज़ुएला के तेल पर कब्जा कर उसका अपने मन माफिक इस्तेमाल कर रहा है।उन्होंने कहा उसी नियत से अभी 15 दिन पहले अमेरिका और इजराइल एक साथ मिल कर ईरान पर एकतरफा हमला कर वहां के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खूमनेई को परिवार सहित हत्या कर दिया। ईरान की बहादुर जनता और सेना एकताबद्ध तरीके से इस कायरतापूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है,जिससे युद्ध भीषण रूप ले लिया है।पूरा मिडिलिस्ट इस युद्ध के जद में है और धीरे धीरे युद्ध का क्षेत्र बढ़ता ही जा रहा है। लाखों लोगों की जाने अमेरिकी और इजरायली हमले में जा रही है।इस युद्ध के चलते तेल और गैस के उत्पादन पर भारी प्रभाव पड़ रहा है,जिससे बिहार सहित पूरे देश में लोग गैस के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।जाहिर सी बात है ऐसे में वैश्विक मंदी भी अवश्यंभावी है। केन्द्र की मोदी सरकार ऐसे विकट परिस्थिति में दुनिया के देशों में जो भारतीय फंसे हैं,उन्हें निकालने एवं युद्व के चलते भारत पर पड़ने वाले कुप्रभाव से निपटने को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं दिखती।मोदी सरकार ने भारत के वैदेशिक नीतियों को एक तरह से अमेरिकी परस्त बना दिया,जिस कारण हमारे सभी पुराने मित्र राष्ट्र जिससे हमें सस्ते तेल,गैस और दूसरे सामान मिल रहे थे,उसके लिए अमेरिका के आदेश का इंतजार करना पड़ता है।
नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश में महंगाई आसमान छू रहा है।जिसके चलते आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों के फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून के दायरे में लाना सरकार के एजेंडे से बाहर हो गया है।किसानों के किसानी में उपयोग होने वाले सभी समानों पर से सब्सिडी खत्म कर दिया गया है,जिससे किसानी घाटे का सौदा हो गया है।चार लेबर कोर्ड जो केन्द्र की सरकार ने लाया है,उसके चलते एक बार फिर से मजदूरों के वो सभी अधिकार खतरे में है,जिसे उसने अपने संगठित संघर्ष के दम पर खून की कीमत देकर सैकड़ों साल पहले हासिल किया था।मसलन यूनियन बनाने और उसके आधार पर अपने वाजिब हक के लिए संघर्ष करने का अधिकार शामिल था,वो खत्म कर दिया गया है।बिजली बिल अधिनियम जो केन्द्र सरकार का प्रस्तावित है,उसके लागू होते ही किसानों को किसानी में मिलने वाली बिजली बहुत महंगी हो जाएगी।उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा मनरेगा के नाम को जी वी जी राम जी करके ना सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अपनी गोडसेवादी नीतियों को दर्शाया है,बल्कि रोजगार गारंटी योजना में पैसे कम कर उसे कमजोर करने की भी कोशिश किया है,जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।ऐसे में आम जनों को मोदी सरकार पर जन दबाव पैदा करने के लिए 24 मार्च 026 को दिल्ली में सीपीआईएम द्वारा आहूत रैली को ऐतिहासिक बनाना होगा।
पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गया है।हत्या,लुट और छोटी बच्चियों से लेकर बूढ़ी औरतें आज बलात्कार कर हत्या की शिकार हो रही है।बढ़ती हुई बेरोजगारी के चलते पलायन बिहार में नासूर साबित हो रहा है।बिहार की डबल इंजन की सरकार इस समस्याओं के समाधान करने के बजाय ऑपरेशन लोटस की शिकार हो रही है।भाजपा किसी भी तरह से बिहार की गद्दी हथियाना चाहती है।पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य बिनोद कुमार ने कहा बिहार में लाखों स्कूली रसोईया आज भी महज 80 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी पर काम करने के लिए बेबस है।यही दुर्दशा आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका,आशा,ममता,सफाई कर्मी और दूसरे स्किल वर्करों का है।उन्होंने कहा बिहार की पूर्ववर्ती सरकार बेघर भूमिहीनों को बसने के लिए 5 डिसमिल जमीन देने का निर्णय लिया था,जिस पर कुछ हद तक सर्वे भी कराया गया था,मगर आज डबल इंजन की सरकार उन बेघरों को तो जमीन नहीं ही उपलब्ध करा रही है,उल्टे वर्षों से पूरे बिहार में लाखों बेघर भूमिहीन जो सरकारी,बेनामी या हदबंदी से फाजिल बाली जमीन पर बस कर रहते चले आ रहे हैं,बिहार की डबल इंजन वाली सरकार उन्हें बासगीत का पर्चा देने के बजाय उन्हें बुलडोज करने में लगी है। पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा बिहार की सरकार बरसों बरस से कह रही है कि भुमीहीन परिवार को बसेरा योजना के तहत बास की जमीन और पर्चा दिया जाएगा, जिससे पूर्व में सीलिंग एक्ट, भुदान कमेटी या किसी प्रकार का पर्चा की जमीन दी गई है अगर पर्चा धारी बेदखल है तो दखल दिहानी दिलाई जाएगी तथा जिसका जमाबंदी कायम कर लगान रसीद नहीं काटा गया है उसको जमाबंदी कायम करते लगान रसीद काटा जाएगा लेकिन सरकार की तमाम बातें ढ़ाक के तीन पात वाली कहानी साबित हो रही है। इन तमाम समस्याओं को लेकर सीपीआईएम के 24 मार्च 026 की दिल्ली रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर जन दबाव पैदा करना होगा। जनसभा को उपरोक्त चारों राष्ट्रीय व राज्य नेता के अलावा सोनबरसा पार्टी अंचल सचिव कामरेड इन्द्रदेव प्रसाद इन्दू, मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्ण दयाल यादव, शकील अहमद खां, अजय कुमार सिंह,असफाक अंसारी,रामचन्द्र महतो, जवाहर यादव, कारी मुखिया, अशोक केसरी, माहेश्वर यादव, यशोधर मंडल सरपंच, नसीमुद्दीन , बुधन मुखिया, उपेन्द्र महतो, गजेन्द्र मुखिया, कृष्ण देव पासवान, विष्णुदेव सादा, डॉ रामरेख यादव, नौशाद आलम ,संजू देवी, आदि वक्ताओं ने संबोधित करते भारी संख्या में दिल्ली रैली में भाग लेने का अपील करते जाने का संकल्प लिया।
सभा समाप्ति के बाद जन आक्रोश जत्था की टीम सौर बाजार के लिए प्रस्थान किया । श्वेता विवाह भवन सौर बाजार के सभा भवन में आयोजित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता समागम कामरेड ब्यास प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अशोक ढ़वले, पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बिनोद कुमार एवं पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव सहित तमाम वक्ताओं ने देश दुनिया की हालत पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते केन्द्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी जन विरोधी नीतियों और आमजन की लूट पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ 24 मार्च दिल्ली रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का अपील किया।अन्त में सभी अंचलों के प्रमुख नेताओं को दिल्ली रैली तैयारी और जत्था को ले जाने हेतु साथियों के बीच जवाबदेही तय की गयी। कार्यकर्ता समागम में अंचल सचिव रमेश यादव, ब्यास प्रसाद यादव, कुलानन्द कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, केशव कुमार, प्रिया कुमारी, माला देवी, सकुनी देवी,पुजा कुमारी, डोमी पासवान, मनोज शर्मा, पवन सादा, रमेश शर्मा, नसीमुद्दीन ,आदि नेताओं ने भी अपना विचार व्यक्त करते दिल्ली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया।
भवदीय 
रणधीर यादव 
जिला सचिव सीपीएम सहरसा।
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • maa to maa होती है 🥹?? #short videos #new post video# #viral reels video 📸#training videos#reels मां तो मां होती है yaar 🥹👏🏻👏🏻👏🏻 अगर लड़की घर की लक्ष्मी है तो लड़का क्या है ???????
    1
    maa to maa होती है 🥹?? 
#short videos #new post video#
#viral reels video 📸#training videos#reels
मां तो मां होती है yaar 🥹👏🏻👏🏻👏🏻
अगर लड़की घर की लक्ष्मी है तो लड़का क्या है ???????
    user_Mannu Kumar
    Mannu Kumar
    Pharmacist Rupauli, Purnia•
    2 hrs ago
  • छातापुर: पूर्णिया में लड़की के चक्कर में इंजीनियरिंग के छात्र की हुई संदिग्ध मौत, मामले में क्या कुछ कहे परिजन और अधिकारी जानें
    1
    छातापुर: पूर्णिया में लड़की के चक्कर में इंजीनियरिंग के छात्र की हुई संदिग्ध मौत, मामले में क्या कुछ कहे परिजन और अधिकारी जानें
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    10 hrs ago
  • मधेपुरा में 150 लीटर चुलाई शराब और सी एन जी टेम्पो जब्त, 10 गिरफ्तार सुन्दरपट्टी व आजाद टोला में मद्यनिषेध टीम की छापेमारी, 3 फरार के खिलाफ केस दर्ज जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा: जिले में मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मधेपुरा थाना क्षेत्र के सुन्दरपट्टी, वार्ड संख्या-10 में छापेमारी कर 150 लीटर चुलाई शराब और एक CNG टेम्पो बरामद किया। मौके से चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि नितीश कुमार, बादल कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं, आजाद टोला, वार्ड संख्या-08 में छापेमारी कर 3 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में सोनी देवी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइजर से जांच में 8 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    मधेपुरा में 150 लीटर चुलाई शराब और सी एन जी टेम्पो जब्त, 10 गिरफ्तार
सुन्दरपट्टी व आजाद टोला में मद्यनिषेध टीम की छापेमारी, 3 फरार के खिलाफ केस दर्ज
जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा 
मधेपुरा: जिले में मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मधेपुरा थाना क्षेत्र के सुन्दरपट्टी, वार्ड संख्या-10 में छापेमारी कर 150 लीटर चुलाई शराब और एक CNG टेम्पो बरामद किया। मौके से चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि नितीश कुमार, बादल कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है।
वहीं, आजाद टोला, वार्ड संख्या-08 में छापेमारी कर 3 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में सोनी देवी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइजर से जांच में 8 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_CRIME MADHEPURA NEWS
    CRIME MADHEPURA NEWS
    जिला संवाददाता रंजीत कुमार Murliganj, Madhepura•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.