Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी 15 2 2026 ई0 " शिकायत है " !! अतिक्रमण हटाया जाए !! यह क्षेत्र ग्राम पंचायत भगवानपुर है । ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव कानापार में गाटा संख्या 181 G S (बंजर भूमि ) है. यह बंजर भूमि ,जमींदारों की पुस्तैनी भूमि थी। जमींदार ने इस भूमि को गांव वालों को सार्वजनिक कार्यक्रम ,उत्सव ,शादी विवाह, भंडारा ,लंगर चलाने के लिए तथा अन्य प्रकार के सार्वजनिक कामों के लिए आरक्षित छोड़ दिया था। लेकिन वर्तमान समय में इस जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बखौली ,तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। शासन प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि गाटा संख्या 181 पर हुए आक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। जिससे कि गांव के सार्वजनिक कार्यक्रम यहां पर हो सके।
Kamalakant tiwari
आकाशवाणी 15 2 2026 ई0 " शिकायत है " !! अतिक्रमण हटाया जाए !! यह क्षेत्र ग्राम पंचायत भगवानपुर है । ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव कानापार में गाटा संख्या 181 G S (बंजर भूमि ) है. यह बंजर भूमि ,जमींदारों की पुस्तैनी भूमि थी। जमींदार ने इस भूमि को गांव वालों को सार्वजनिक कार्यक्रम ,उत्सव ,शादी विवाह, भंडारा ,लंगर चलाने के लिए तथा अन्य प्रकार के सार्वजनिक कामों के लिए आरक्षित छोड़ दिया था। लेकिन वर्तमान समय में इस जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बखौली ,तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। शासन प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि गाटा संख्या 181 पर हुए आक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। जिससे कि गांव के सार्वजनिक कार्यक्रम यहां पर हो सके।
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पांडेय द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चौकी शनिचरा बाबू के अंतर्गत मुड़ियारी में स्थित मुंडेश्वर महादेव मंदिर सहित थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर में दर्शन व निरीक्षण किया गया, जन संवाद भी किया गया और चौकी प्रभारी व कर्मचारियों को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।3
- महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव शिव को चढ़ाया जल और अन्य सामग्री1
- AIIMS Gorakhpur में लेखाधिकारी न मिलने पर फिर डॉक्टर को सौंपी गई वित्तीय कमान एम्स गोरखपुर में लेखाधिकारी (एओ) पद पर एक भी आवेदन न आने से प्रशासनिक व्यवस्था एक बार फिर अस्थायी समाधान के भरोसे चल रही है। संस्थान प्रबंधन ने दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास टीएस को लेखा विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे पहले यह दायित्व बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. आकाश बंसल निभा रहे थे। पढ़ाई और जांच पर पड़ा था असर डॉ. आकाश बंसल को लेखाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद वे शैक्षणिक और शोध गतिविधियों पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। इसका असर एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई और मरीजों की जांच सेवाओं पर पड़ने लगा था। संस्थान के भीतर यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ था। सांसद का दखल, बदली जिम्मेदारी गोरखपुर के सदर सांसद Ravi Kishan ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda से मुलाकात कर एम्स में स्थायी लेखाधिकारी की नियुक्ति की मांग उठाई थी। सांसद के हस्तक्षेप के बाद डॉ. बंसल को वित्तीय जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया, लेकिन स्थायी नियुक्ति न होने के कारण यह दायित्व अब डॉ. श्रीनिवास टीएस को सौंपना पड़ा है। विज्ञापन निकला, पर आवेदन शून्य एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता के अनुसार लेखाधिकारी पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संस्थान के वित्तीय कार्यों को रोकना संभव नहीं है, इसलिए किसी न किसी अधिकारी को यह दायित्व देना ही पड़ता है। प्रतिनियुक्ति (डिपुटेशन) के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। प्रशासनिक मोर्चे पर भी चुनौती इस बीच एम्स के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अवकाश पर हैं। एक ने व्यक्तिगत कारण बताए हैं, जबकि दूसरे ने पैर में चोट का हवाला दिया है। हालांकि, परिसर में यह चर्चा है कि दोनों अधिकारियों की अनुपस्थिति के पीछे अंदरूनी असंतोष भी एक कारण हो सकता है।इन हालातों का असर संस्थान के रोजमर्रा के कामकाज और फाइलों की गति पर पड़ रहा है।1
- 15 साल की लड़की को इंस्टा पर हुआ इश्क, बॉयफ्रेंड निकला ‘टाइल्स मिस्त्री’, टेडी डे के दिन खुली पोल गोरखपुर में प्यार की एक अजब-गजब कहानी देखने मिली. यहां एक लड़की को इंस्टाग्राम पर एक लड़के से इश्क हो गया. लड़की 70 किलोमीटर दूर बस्ती जाकर उससे मिलने-जुलने भी लगी. इसी बीच लड़की को पता चला कि बॉयफ्रेंड तो टाइल्स मिस्त्री है.1
- 85 साल पुराने Carmel Girls Inter College के नए भवन का भव्य उद्घाटन | Bishop Matthew ने किया लोकार्पण1
- गोरखपुर के गायक उमेश चाहत से खास बातचीत1
- Post by Kamalakant tiwari1
- नाथनगर (संतकबीरनगर)। थाना महुली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार धनघटा और थानाध्यक्ष महुली ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। अधिकारियों ने एक-एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। तहसीलदार ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाये और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाये, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई कि सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाये। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उनकी स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाये, जिससे शिकायतों का समय से निपटारा हो सके। कार्यक्रम के दौरान हल्का लेखपाल सहित थाना परिसर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।2
- शादीशुदा लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार, लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों को पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट #crime1