logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना में खरीदी केंद्र पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप गुना जिले के चना-मसूर खरीदी केंद्र, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पगारा स्थित बेलोनिया वेयरहाउस पर किसानों ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं शिकायतकर्ता किसान सुरेंद्र धाकड़, ग्राम पूनमखेड़ी ने आरोप लगाया है कि सर्वेयर वीरेंद्र यादव द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग की जा रही है। किसान का कहना है कि उसे अपनी उपज तौल और खरीदी प्रक्रिया के लिए मजबूरी में ₹700 देने पड़े। किसानों का आरोप है कि अन्नदाता जब अपनी मेहनत की फसल लेकर केंद्र पहुंचता है, तब उसे सुविधा देने के बजाय परेशान किया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गुना से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

3 hrs ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

गुना में खरीदी केंद्र पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप गुना जिले के चना-मसूर खरीदी केंद्र, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पगारा स्थित बेलोनिया वेयरहाउस पर किसानों ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं शिकायतकर्ता किसान सुरेंद्र धाकड़, ग्राम पूनमखेड़ी ने आरोप लगाया है कि सर्वेयर वीरेंद्र यादव द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग की जा रही है। किसान का कहना है कि उसे अपनी उपज तौल और खरीदी प्रक्रिया के लिए मजबूरी में ₹700 देने पड़े। किसानों का आरोप है कि अन्नदाता जब अपनी मेहनत की फसल लेकर केंद्र पहुंचता है, तब उसे सुविधा देने के बजाय परेशान किया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गुना से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जानकारी रविवार शाम 6 बजे मिली मुडियर क्षेत्र के मामोनी के पास स्थित पहाड़ी जंगलों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की सूचना मिलते ही मुंडियर नाका प्रभारी बिंदु सिंह सहरिया वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के वन क्षेत्र को भारी नुकसान की आशंका बन गई थी। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और काफी प्रयासों के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। हालांकि आग बुझने से पहले कई छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो हजारों पेड़ इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
    1
    जानकारी रविवार शाम 6 बजे मिली मुडियर क्षेत्र के मामोनी के पास स्थित पहाड़ी जंगलों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की सूचना मिलते ही मुंडियर नाका प्रभारी बिंदु सिंह सहरिया वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के वन क्षेत्र को भारी नुकसान की आशंका बन गई थी। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और काफी प्रयासों के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। हालांकि आग बुझने से पहले कई छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो हजारों पेड़ इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गुना में प्रचंड गर्मी के चलते तापमान पहुंचा 44 डिग्री आज दिन ऐसी घटना भी सामने आ रही है कि विद्युत ट्रांसफॉर्म भी गर्म होने लगे और आज लगने की घटनाएं बढ़ रही है गुना मैं भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
    1
    गुना में प्रचंड गर्मी के चलते तापमान पहुंचा 44 डिग्री आज दिन ऐसी घटना भी सामने आ रही है कि विद्युत ट्रांसफॉर्म भी गर्म होने लगे और आज लगने  की घटनाएं बढ़ रही है गुना मैं भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
    user_Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उपज पास करने के नाम पर घूस- VIDEO: किसानों को रिजेक्ट करने की धमकी देता है सर्वेयर; पगारा खरीदी केंद्र का मामला गुना जिले के पगारा सेवा सहकारी समिति खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) पर समर्थन मूल्य की उपज पास करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सर्वेयर वीरेंद्र यादव किसानों से 2000 से 6000 रुपए प्रति ट्रॉली तक की अवैध वसूली कर रहा है। ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने सर्वेयर को पैसे लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर और एसपी से आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
    1
    उपज पास करने के नाम पर घूस- VIDEO: किसानों को रिजेक्ट करने की धमकी देता है सर्वेयर; पगारा खरीदी केंद्र का मामला
गुना जिले के पगारा सेवा सहकारी समिति खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) पर समर्थन मूल्य की उपज पास करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सर्वेयर वीरेंद्र यादव किसानों से 2000 से 6000 रुपए प्रति ट्रॉली तक की अवैध वसूली कर रहा है। ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने सर्वेयर को पैसे लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर और एसपी से आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारां जिले तहसील शाहाबाद ग्राम पंचायत दिखावनी, ईशाटोरी मार्ग पर लंबे समय से लंबित सड़क कार्य अब शुरू हो गया है अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है और प्रशासन, की मौजूदगी मैं कार्य आगे बढ़ रहे हैं जिसमें क्षेत्र के कई गांवो को आवागमन व सुविधा, में सीधा लाभ मिलेगा हैं
    1
    बारां जिले तहसील शाहाबाद ग्राम पंचायत दिखावनी, ईशाटोरी मार्ग पर लंबे समय से लंबित सड़क कार्य अब शुरू हो गया है अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है और प्रशासन, की मौजूदगी मैं कार्य आगे बढ़ रहे हैं जिसमें क्षेत्र के कई गांवो को आवागमन व सुविधा, में सीधा लाभ मिलेगा हैं
    user_बंटी कुमार सहरिया
    बंटी कुमार सहरिया
    Animal Protection Organisation शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बारां जिले के सुंडा कोठड़ी (कोयला थाना ) क्षेत्र में एक कार के पार्वती नदी में गिरने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना 12 बजे के आस पास की है वाहन कोयला क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत की खबर है । रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मौके पर प्रशासन व गोताखोरों की टीम मौजूद है। घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
    1
    बारां जिले के सुंडा कोठड़ी (कोयला थाना ) क्षेत्र में एक कार के पार्वती नदी में गिरने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना 12 बजे के आस पास की है वाहन कोयला क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत की खबर है । रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।
मौके पर प्रशासन व गोताखोरों की टीम मौजूद है। घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
    user_Dharmendar Kumar Ojha
    Dharmendar Kumar Ojha
    Local News Reporter Shahbad, Baran•
    10 hrs ago
  • AAP EXIT के बाद कैमरे पर आकर बोले Raghav Chadha, I AM DISGUSTED!
    1
    AAP EXIT के बाद कैमरे पर आकर बोले Raghav Chadha, I AM DISGUSTED!
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के सहरिया बालिका छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एएनएम गायत्री, सब सेंटर पूरैनी द्वारा छात्राओं को नियमित योग के महत्व, सही आसनों और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने पोषण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया, साथ ही दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे उनका भविष्य स्वस्थ और उज्जवल हो सके।
    1
    जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के सहरिया बालिका छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एएनएम गायत्री, सब सेंटर पूरैनी द्वारा छात्राओं को नियमित योग के महत्व, सही आसनों और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने पोषण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया, साथ ही दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे उनका भविष्य स्वस्थ और उज्जवल हो सके।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बारां जिले के गांव कोटड़ा सुंडी के निवासी एजे सुबह पार्वती नदी में कार गिरने से हुई मौतहै
    1
    बारां जिले के गांव कोटड़ा सुंडी के निवासी एजे सुबह पार्वती नदी में कार गिरने से हुई मौतहै
    user_बंटी कुमार सहरिया
    बंटी कुमार सहरिया
    Animal Protection Organisation शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • देवरी मामला: महिला का आरोप—नशे में पति से जमीन की रजिस्ट्री, जिला अध्यक्ष नेहा के पति पर संलिप्तता के आरोप देवरी से सामने आए इस मामले में एक महिला ने अपने पति और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके पति को नशे की लत है और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उनसे धोखाधड़ी करते हुए जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई। महिला का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और सब कुछ उनकी जानकारी के बिना ही कर दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में जिला अध्यक्ष नेहा के पति की भूमिका संदिग्ध है। हालांकि, इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता के अनुसार उनका एक छोटा बच्चा है और वर्तमान हालात में उसके पालन-पोषण को लेकर वह बेहद परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    देवरी मामला: महिला का आरोप—नशे में पति से जमीन की रजिस्ट्री, जिला अध्यक्ष नेहा के पति पर संलिप्तता के आरोप
देवरी से सामने आए इस मामले में एक महिला ने अपने पति और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके पति को नशे की लत है और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उनसे धोखाधड़ी करते हुए जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई। महिला का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और सब कुछ उनकी जानकारी के बिना ही कर दिया गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में जिला अध्यक्ष नेहा के पति की भूमिका संदिग्ध है। हालांकि, इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पीड़िता के अनुसार उनका एक छोटा बच्चा है और वर्तमान हालात में उसके पालन-पोषण को लेकर वह बेहद परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.