logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपज पास करने के नाम पर घूस- VIDEO: किसानों को रिजेक्ट करने की धमकी देता है सर्वेयर; पगारा खरीदी केंद्र का मामला गुना जिले के पगारा सेवा सहकारी समिति खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) पर समर्थन मूल्य की उपज पास करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सर्वेयर वीरेंद्र यादव किसानों से 2000 से 6000 रुपए प्रति ट्रॉली तक की अवैध वसूली कर रहा है। ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने सर्वेयर को पैसे लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर और एसपी से आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

3 hrs ago
user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

उपज पास करने के नाम पर घूस- VIDEO: किसानों को रिजेक्ट करने की धमकी देता है सर्वेयर; पगारा खरीदी केंद्र का मामला गुना जिले के पगारा सेवा सहकारी समिति खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) पर समर्थन मूल्य की उपज पास करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सर्वेयर वीरेंद्र यादव किसानों से 2000 से 6000 रुपए प्रति ट्रॉली तक की अवैध वसूली कर रहा है। ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने सर्वेयर को पैसे लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर और एसपी से आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Dynamic meditation
    1
    Dynamic meditation
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजगढ़ जिले में बोडा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोडा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से कुल 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी 57800 रूपये बताई जा रही है! इस मामले में पुलिस ने शराब विक्रेता अनिल सासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया है और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई
    1
    राजगढ़ जिले में बोडा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। 
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोडा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे  दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके से कुल 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी 57800 रूपये बताई जा रही है!
इस मामले में पुलिस ने शराब विक्रेता अनिल सासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया है और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Jirapur, Rajgarh•
    10 hrs ago
  • नयागांव टांडी बंजारी में सनसनीखेज चोरी – घर की कच्ची दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर छीपाबड़ौद - हरनावदाशाहजी क्षेत्र के नयागांव टांडी बंजारी में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से कच्चे मकानों की पीछे की दीवारों को खोदकर घर में प्रवेश किया और बक्सों में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। फरियादी भूरालाल मीणा पुत्र मिश्रीलाल मीणा ने बताया कि चोर घर से लगभग 800 ग्राम चांदी, करीब 5000 रूपए नकद राशि, लगभग 8 किलो घी तथा कपड़े व लूगड़ियां सहित दो बक्से चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार शादी-लगन के कार्यक्रम में गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित भूरालाल मीणा ने आशंका जताई है कि यह चोरी किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है, जिसे घर की पूरी जानकारी थी। वहीं उनके बेटे धनराज ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और इस घटना के बाद उनकी माता की तबीयत भी बिगड़ गई है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं, ग्रामीणों में भारी आक्रोश लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों ने इलाके में आतंक मचा रखा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने बताया कि फरियादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    2
    नयागांव टांडी बंजारी में सनसनीखेज चोरी – घर की कच्ची दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर
छीपाबड़ौद - 
हरनावदाशाहजी क्षेत्र के नयागांव टांडी बंजारी में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से कच्चे मकानों की पीछे की दीवारों को खोदकर घर में प्रवेश किया और बक्सों में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
फरियादी भूरालाल मीणा पुत्र मिश्रीलाल मीणा ने बताया कि चोर घर से लगभग 800 ग्राम चांदी, करीब 5000 रूपए नकद राशि, लगभग 8 किलो घी तथा कपड़े व लूगड़ियां सहित दो बक्से चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार शादी-लगन के कार्यक्रम में गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित भूरालाल मीणा ने आशंका जताई है कि यह चोरी किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है, जिसे घर की पूरी जानकारी थी। वहीं उनके बेटे धनराज ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और इस घटना के बाद उनकी माता की तबीयत भी बिगड़ गई है।
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों ने इलाके में आतंक मचा रखा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने बताया कि फरियादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत गरीबी को मात देकर ढुरढुरु की नैना ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 94% अंक लाकर बनी प्रेरणा प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती… बीना के ढुरढुरु गाँव की बेटी नैना ने इसे सच कर दिखाया है। सीमित संसाधनों और अभावों के बीच रहकर बिना किसी कोचिंग के हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर नैना ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नैना की यह सफलता उन हजारों बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। मिट्टी के घर, सीमित संसाधन और संघर्षभरी जिंदगी… लेकिन इन सबके बीच नैना के हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े। घर के कामकाज में माँ का हाथ बंटाते हुए, चूल्हे की आंच और जिम्मेदारियों के बीच नैना ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। बिना किसी महंगी कोचिंग और सुख-सुविधाओं के, सिर्फ मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर नैना ने हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल मेहनत मांगती है, साधन नहीं। नैना की इस शानदार उपलब्धि की खबर पूरे क्षेत्र में गर्व का विषय बन गई। उसकी सफलता पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू राय विशेष रूप से उसके घर पहुँचीं और पुष्पगुच्छ व मिठाई देकर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नैना जैसी बेटियाँ समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो यह संदेश देती हैं कि प्रतिभा कभी अभावों से नहीं रुकती। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू राय ने बताया “नैना जैसी बेटियाँ समाज का गौरव हैं। इन्होंने साबित किया है कि मेहनत और लगन के सामने संसाधनों की कमी भी छोटी पड़ जाती है।” नैना का सपना अब और बड़ा है। वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है। ढुरढुरु गाँव की इस होनहार बेटी की सफलता ने पूरे गाँव में खुशी का माहौल बना दिया है। आज नैना सिर्फ अपने परिवार की शान नहीं, बल्कि हर उस बच्चे के लिए मिसाल बन गई है जो अभावों के बावजूद अपने सपनों को सच करना चाहता है। नैना की कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गरीबी कभी सपनों की बेड़ियाँ नहीं बन सकती। बीना की इस बेटी ने यह साबित कर दिया कि मेहनत की रोशनी सबसे कठिन अंधेरों को भी मात दे सकती है।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
लोकेशन बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
गरीबी को मात देकर ढुरढुरु की नैना ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 94% अंक लाकर बनी प्रेरणा
प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती… बीना के ढुरढुरु गाँव की बेटी नैना ने इसे सच कर दिखाया है। सीमित संसाधनों और अभावों के बीच रहकर बिना किसी कोचिंग के हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर नैना ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नैना की यह सफलता उन हजारों बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।
मिट्टी के घर, सीमित संसाधन और संघर्षभरी जिंदगी… लेकिन इन सबके बीच नैना के हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े। घर के कामकाज में माँ का हाथ बंटाते हुए, चूल्हे की आंच और जिम्मेदारियों के बीच नैना ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। बिना किसी महंगी कोचिंग और सुख-सुविधाओं के, सिर्फ मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर नैना ने हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल मेहनत मांगती है, साधन नहीं।
नैना की इस शानदार उपलब्धि की खबर पूरे क्षेत्र में गर्व का विषय बन गई। उसकी सफलता पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू राय विशेष रूप से उसके घर पहुँचीं और पुष्पगुच्छ व मिठाई देकर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नैना जैसी बेटियाँ समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो यह संदेश देती हैं कि प्रतिभा कभी अभावों से नहीं रुकती।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू राय ने बताया 
“नैना जैसी बेटियाँ समाज का गौरव हैं। इन्होंने साबित किया है कि मेहनत और लगन के सामने संसाधनों की कमी भी छोटी पड़ जाती है।”
नैना का सपना अब और बड़ा है। वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है। ढुरढुरु गाँव की इस होनहार बेटी की सफलता ने पूरे गाँव में खुशी का माहौल बना दिया है। आज नैना सिर्फ अपने परिवार की शान नहीं, बल्कि हर उस बच्चे के लिए मिसाल बन गई है जो अभावों के बावजूद अपने सपनों को सच करना चाहता है।
नैना की कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गरीबी कभी सपनों की बेड़ियाँ नहीं बन सकती। बीना की इस बेटी ने यह साबित कर दिया कि मेहनत की रोशनी सबसे कठिन अंधेरों को भी मात दे सकती है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • Post by Salmankhansgpr
    1
    Post by Salmankhansgpr
    user_Salmankhansgpr
    Salmankhansgpr
    News Anchor सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • More than 60 firefighters brought a massive fire to bear at the Bhopal Garbage Transfer Station. 25 tons of garbage was reduced to ashes.
    1
    More than 60 firefighters brought a massive fire to bear at the Bhopal Garbage Transfer Station. 25 tons of garbage was reduced to ashes.
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    1 hr ago
  • Dynamic meditation at Nidhi marriage garden chhipabarod
    1
    Dynamic meditation at Nidhi marriage garden chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Salmankhansgpr
    1
    Post by Salmankhansgpr
    user_Salmankhansgpr
    Salmankhansgpr
    News Anchor सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Faizan Khan
    1
    Post by Faizan Khan
    user_Faizan Khan
    Faizan Khan
    Voice of people Huzur, Bhopal•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.